अगर आपको ईमेल पर कोई ऐसा संदेश मिला है जिसमें दावा किया गया है कि आपने कोई लॉटरी जीती है, विदेश से फंड मिलने वाला है या आप RBI के किसी डोनेशन प्रोग्राम 2026 के लिए चुने गए हैं, तो रुक जाइए। यह एक सोची-समझी ठगी है।
सरकार की फैक्ट चेक यूनिट ने साफ कर दिया है कि रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (RBI) ऐसी कोई स्कीम नहीं चलाता है। ये ईमेल पूरी तरह फर्जी हैं और इनका मकसद केवल आपकी मेहनत की कमाई और पर्सनल डेटा को लूटना है।
क्रेडिटिंग फीस का नया जाल जालसाज आपको ईमेल में बताएंगे कि आपके नाम पर करोड़ों रुपये का फंड मंजूर हो गया है, जिसे पाने के लिए आपको बस एक छोटी सी क्रेडिटिंग फीस भरनी है। इस फीस को वे प्रोसेसिंग फीस, ट्रांसफर चार्ज या अकाउंट एक्टिवेशन का नाम देते हैं। याद रखें, जैसे ही आप यह पैसा ट्रांसफर करेंगे, ठग गायब हो जाएंगे या और पैसे की मांग करने लगेंगे।
क्या चुराना चाहते हैं ठग? यह एक खतरनाक फिशिंग हमला है। इस ईमेल का असली मकसद आपके बैंकिंग पासवर्ड, आधार-पैन कार्ड की फोटो और आपके मोबाइल पर आने वाले ओटीपी (OTP) को हासिल करना है। एक बार जानकारी मिलते ही वे आपका बैंक अकाउंट खाली कर सकते हैं।
ऐसे पहचानें फर्जी ईमेल खुद को असली दिखाने के लिए स्कैमर्स आरबीआई के लोगो, नकली सरकारी मुहर, जाली लेटरहेड और फर्जी अधिकारियों के दस्तखत का इस्तेमाल कर रहे हैं। ध्यान रहे, RBI कभी भी किसी व्यक्ति को लॉटरी या डोनेशन के लिए ईमेल नहीं भेजता है।
खुद को बचाने के लिए क्या करें?
शिकायत कहाँ करें? अगर आपके पास ऐसा कोई संदिग्ध ईमेल या मैसेज आता है, तो तुरंत इसकी रिपोर्ट करें:
सतर्क रहें और डिजिटल फ्रॉड से अपनी बचत सुरक्षित रखें।
SCAM ALERT!
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck) May 26, 2026
🚨 An email is circulating online falsely claiming to be issued by the Reserve Bank of India and allegedly asking people to pay a crediting fee under a ‘Donation Program 2026’ / ‘compensation payment for winning lottery’ scheme/ inheritance fund, etc.… pic.twitter.com/hC37SCUyub
1965 की वो काली रात, जब खदान में दफन हो गए 268 मजदूर; धोरी हादसे की खौफनाक दास्तान
कुर्सी छोड़ी, आंखें नम: सिद्धारमैया का भावुक इस्तीफा
रणवीर सिंह की धुरंधर से पाकिस्तान में खलबली, पूर्व ISI चीफ के बेटे ने लगाया बेबुनियाद आरोप
CBSE का डिजिटल मूल्यांकन विवाद: शिक्षा मंत्री ने माना 40 करोड़ पन्नों की स्कैनिंग में हुई गड़बड़ी
अपर्णा यादव का छलका दर्द: प्रतीक की याद में साझा किया भावुक वीडियो, पूरे यादव परिवार ने दी अंतिम विदाई
सिंगरौली कोर्ट बना ‘रणभूमि’: दो दिन में दूसरी हिंसा, 35 लोगों ने वकीलों पर किया हमला
वैभव सूर्यवंशी का तांडव : SRH के धुरंधरों को बनाया खिलौना, सोशल मीडिया पर मीम्स की सुनामी
US-Iran Nuclear Deal: 5 बड़े पेंच जिन पर डोनाल्ड ट्रंप हुए आगबबूला, क्या फेल हो जाएगी डील?
बुलंदशहर: मस्जिद के बाहर नमाज पर बवाल, सपा नेताओं के सामने क्यों झुकना पड़ा पुलिस को?
नीतीश का बुलावा और विजय चौधरी की मुश्किल : क्या मची है बिहार की सियासत में खलबली?