27 मई 2026 की शाम आईपीएल इतिहास में वैभव सूर्यवंशी के नाम दर्ज हो गई। सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के खिलाफ वैभव की आक्रामक बल्लेबाजी ने न केवल विरोधी गेंदबाजों के होश उड़ा दिए, बल्कि स्टेडियम में बैठे फैंस को भी स्तब्ध कर दिया। वैभव भले ही 97 रन पर आउट होकर शतक से चूक गए हों, लेकिन उन्होंने क्रिस गेल का एक सीजन में सबसे ज्यादा छक्के मारने का ऐतिहासिक रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया।
दानव भी हुए ढेर सोशल मीडिया पर SRH की जबरदस्त बल्लेबाजी लाइनअप को अक्सर दानव कहा जाता है। वैभव की तूफानी पारी के बाद फैंस ने मीम्स के जरिए तंज कसा। एक वायरल मीम में वैभव को हनु-मान के रूप में दिखाया गया है, जो SRH के रूपी दानवों का खात्मा कर रहे हैं। ट्विटर पर यह मीम जमकर वायरल हो रहा है।
राजस्थान रॉयल्स का ब्रह्मास्त्र फैंस का मानना है कि राजस्थान रॉयल्स (RR) ने वैभव का इस्तेमाल एक घातक हथियार की तरह किया है। मीम्स में वैभव को कभी एक बम के रूप में दिखाया जा रहा है, जिसे RR के खिलाड़ी फोड़ रहे हैं, तो कभी द बॉयज वेब सीरीज के क्लिप के जरिए उन्हें लेजर-आंखों वाले बच्चे के रूप में पेश किया गया है, जो विरोधी टीम को तहस-नहस कर रहा है।
जब-जब चलेगा बल्ला, तब-तब मचेगा हल्ला सोशल मीडिया पर एक और क्लिप तेजी से फैल रही है, जिसमें वैभव का यह डायलॉग— जब-जब चलेगा बल्ला, तब-तब मचेगा हल्ला —बैकग्राउंड में बज रहा है। इसके साथ उनकी बल्लेबाजी का शानदार विजुअल मेल खा रहा है, जिसे क्रिकेट प्रेमी बार-बार देख रहे हैं।
मीम्स की बाढ़ में डूबा इंटरनेट इंस्टाग्राम और एक्स पर वैभव की इस पारी को लेकर मीम्स की झड़ी लग गई है। कोई उन्हें भविष्य का सुपरस्टार बता रहा है, तो कोई SRH की हार पर मजे ले रहा है। वैभव की इस पारी ने साबित कर दिया है कि आईपीएल में अब एक नया सितारा पूरी तरह चमकने को तैयार है।
इस मैच के बाद से वैभव सूर्यवंशी न केवल स्कोरबोर्ड पर छाए हुए हैं, बल्कि वर्चुअल दुनिया के भी किंग बन चुके हैं। उनके इस तांडव की गूंज अगले कई दिनों तक सोशल मीडिया पर सुनाई देती रहेगी।
Inn daanavo ke liye main HANU-MAN hoon main💥🥵🔥❤#VaibhavSooryavanshi pic.twitter.com/paCDzqFXBg
— 𝕮αρтαιη🗿 (@Not_Ur_Captain) May 27, 2026
दिल्ली: मीट काटते वक्त दुकान में लगी करंट, CCTV में कैद हुई 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत
15 साल की उम्र में खौफ! वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बैटिंग देख यूनिवर्स बॉस क्रिस गेल ने दिया नया नाम
बकरीद पर सुरक्षा का कड़ा पहरा: दिल्ली-यूपी समेत कई राज्यों में हाई अलर्ट, ड्रोन से रखी जा रही नजर
सिर्फ 15 साल की उम्र में वैभव सूर्यवंशी ने मचाया कोहराम, सहवाग बोले- अभी इंडियन टीम में डाल दो
आउट होते ही आपा खो बैठे वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
अमेरिका में भारतीयों से सरेआम नफरत: दफा हो जाओ कहकर चिल्लाया अमेरिकी, वीडियो वायरल
नौतपा में दिल्ली-NCR पर मेहरबान हुआ आसमान, आंधी-पानी ने तोड़ी भीषण गर्मी की कमर
# सिद्दारमैया के पैर छूकर क्या ‘अहिंदा’ खजाने की चाबी तलाश रहे डीके शिवकुमार?
15 साल की उम्र में करोड़ों का साम्राज्य: मर्सिडीज के मालिक हैं क्रिकेट सनसनी वैभव सूर्यवंशी
डॉनल्ड ट्रंप नाम का भैंसा: बाल कटवाए तो जान चली जाती, अब सरकारी ज़ू में मिल रही वीआईपी सुरक्षा