बौखलाया पाकिस्तान बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह की स्पाई-एक्शन थ्रिलर फिल्म धुरंधर की अपार सफलता पड़ोसी देश पाकिस्तान के लिए परेशानी का सबब बन गई है। बॉक्स ऑफिस पर नए कीर्तिमान स्थापित कर रही इस फिल्म की कहानी और रिसर्च को लेकर पाकिस्तान में न केवल चर्चा है, बल्कि वहां के कट्टरपंथियों में बौखलाहट भी साफ देखी जा सकती है।
ISI के पूर्व प्रमुख के बेटे का विवादित बयान पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई (ISI) के पूर्व प्रमुख लेफ्टिनेंट जनरल हामिद गुल के बेटे अब्दुल्ला हामिद गुल ने फिल्म पर तीखा हमला बोला है। एक पॉडकास्ट के दौरान अब्दुल्ला ने बिना किसी सबूत के दावा किया कि धुरंधर की स्क्रिप्ट किसी लेखक ने नहीं, बल्कि भारत की खुफिया एजेंसी रॉ (RAW) ने लिखी है और इसे वहीं से फंड किया गया है।
नहीं मान सकता यह फिल्म आम लेखक की है अब्दुल्ला गुल का कहना है कि फिल्म में पाकिस्तान के संदर्भ में जो जानकारी दी गई है, वह बहुत गहरी (deep-rooted) है। उन्होंने आरोप लगाया कि आम फिल्म निर्माता ऐसी बारीकियां नहीं दिखा सकते। हालांकि, अब्दुल्ला ने यह भी स्वीकार किया कि उन्होंने पूरी फिल्म नहीं देखी है, लेकिन कुछ क्लिप्स देखने के बाद ही उन्होंने इसे भारत का प्रॉपगैंडा करार दे दिया। उन्होंने फिल्म में बलूचिस्तान के जिक्र पर भी कड़ी आपत्ति जताई है।
हकीकत से डरा पड़ोसी देश रणवीर सिंह की इस फिल्म का निर्देशन आदित्य धर ने किया है। फिल्म पूरी तरह काल्पनिक नहीं है, बल्कि भारतीय खुफिया एजेंसियों के संवेदनशील और गुप्त मिशनों पर आधारित है। फिल्म में आईसी 814 हाईजैक और संसद पर हमले जैसी वास्तविक ऐतिहासिक घटनाओं को केंद्र में रखा गया है।
फिल्म की सच्चाई और रिसर्च धुरंधर की सफलता के पीछे की सबसे बड़ी वजह इसकी ठोस रिसर्च और प्रामाणिकता है। फिल्म में दिखाए गए तथ्य इतने सटीक हैं कि पाकिस्तानी हुक्मरान और वहां की एजेंसियां इसे महज एक फिल्म नहीं, बल्कि एक खतरा मान रही हैं। यही वजह है कि फिल्म को लेकर पड़ोसी मुल्क में इस तरह के बेबुनियाद दावे किए जा रहे हैं।
Son of ex ISI chief says Dhurandhar movie is full of deep rooted info on Pakistan. But Dhruv, Arfa, Ravish, Abhisar in India found it propaganda .pic.twitter.com/x01xjzWLoN
— Pakistan Untold (@pakistan_untold) May 27, 2026
कांग्रेस के कट्टर विरोधी से कर्नाटक के सबसे लंबे समय तक CM तक: सिद्दारमैया के राजनीतिक सफर का भावुक अंत
कर्नाटक में बड़ा सियासी उलटफेर: सिद्धारमैया आज सौंपेंगे इस्तीफा, डीके शिवकुमार बनेंगे अगले CM!
वैभव सूर्यवंशी ने जीता सुनील गावस्कर का दिल, मैच से पहले किए गए इस काम ने लूटी महफिल
मौत को मात देकर समंदर के रास्ते दक्षिण कोरिया पहुंचे चीन के बागी एक्टिविस्ट
यूक्रेन में बायोलॉजिकल वीपन का खेल: रूस का दावा, अमेरिका पर मढ़ा हथियारों के वित्तपोषण का आरोप
वीर सावरकर जयंती: पीएम मोदी ने याद किया अदम्य साहस , कहा- उनका राष्ट्रप्रेम हमेशा प्रेरणा बनेगा
आईपीएल 2026: 15 साल के वैभव सूर्यवंशी ने फिर छीनी ऑरेंज कैप, गिल और सुदर्शन को दी बड़ी चुनौती
ट्रेन में समोसे पर पैर रखकर बैठा वेंडर: स्वच्छता पर उठे गंभीर सवाल, वीडियो वायरल
सिद्धारमैया का बड़ा फैसला: राज्यसभा का ऑफर ठुकराया, कहा- आखिरी सांस तक कर्नाटक की सेवा करूंगा
भारत-चीन वार्ता में कूटनीतिक मिठास , पर LAC की जमीनी हकीकत अब भी चिंता का सबब