बेंगलुरु: कर्नाटक की राजनीति में आज एक बड़ा मोड़ आया। मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने अपने पद से इस्तीफा दे दिया है। लोक भवन से लौटने के बाद उन्होंने मीडिया के सामने आकर अपने फैसले की घोषणा की।
राज्यपाल के कार्यालय में सौंपा इस्तीफा सिद्धारमैया ने बताया कि उन्होंने अपना इस्तीफा राज्यपाल के कार्यालय में जमा कर दिया है। फिलहाल राज्यपाल शहर में मौजूद नहीं हैं, उनके देर रात तक लौटने की उम्मीद है। राज्यपाल के लौटते ही औपचारिक प्रक्रिया पूरी कर ली जाएगी।
आलाकमान का आदेश सर्वोपरि प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान सिद्धारमैया काफी भावुक नजर आए। उन्होंने स्पष्ट किया कि यह फैसला उन्होंने कांग्रेस आलाकमान के निर्देश पर लिया है। उन्होंने कहा, हाई कमान ने जो कहा, मैंने वही किया। मैंने उनके आदेश का पालन करते हुए इस्तीफा सौंप दिया है।
नेतृत्व का जताया आभार अपनी बात रखते हुए सिद्धारमैया ने भावुक लहजे में कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व का शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, मैं सोनिया गांधी, राहुल गांधी और मल्लिकार्जुन खरगे का तहे दिल से आभारी हूं कि उन्होंने मुझे मुख्यमंत्री के रूप में राज्य की सेवा करने का अवसर प्रदान किया।
बहुमत हमारे साथ, संवैधानिक प्रक्रिया जारी सिद्धारमैया ने विश्वास जताया कि संवैधानिक प्रक्रिया के तहत इस्तीफा स्वीकार कर लिया जाएगा। उन्होंने जोर देकर कहा कि विधानसभा में पार्टी के पास पूर्ण बहुमत है। उनके अनुसार, संविधान के दायरे में रहते हुए सरकार बनाने की प्रक्रिया आगे बढ़ाई जानी चाहिए।
राजनीतिक गलियारों में हलचल सिद्धारमैया के इस कदम के बाद राज्य में नई सरकार के गठन और नेतृत्व परिवर्तन को लेकर अटकलें तेज हो गई हैं। हालांकि, कांग्रेस ने अभी अपने अगले मुख्यमंत्री के नाम की घोषणा नहीं की है। फिलहाल सबकी निगाहें राज्यपाल के अगले कदम पर टिकी हैं।
#WATCH | Bengaluru | Karnataka CM Siddaramaiah gets emotional as he speaks about his tenure
— ANI (@ANI) May 28, 2026
He resigned from the CM post today. His resignation is yet to be accepted by the Karnataka Governor. pic.twitter.com/4FDxBaxCoL
सम्राट चौधरी का मजनू भाई वाला स्केच वायरल, सोशल मीडिया पर छिड़ी मीम्स की जंग
अमेरिका में भारतीय जोड़े से बदसलूकी: मेरे देश से दफा हो जाओ , पार्किंग में मिली धमकी
पीएम मोदी का ऑस्ट्रेलिया दौरा तय: कूटनीतिक संबंधों में नया अध्याय
पाक रक्षा मंत्री का कबूलनामा: मेरे पूर्वज हिंदू थे , इतिहास की किताबों से छेड़छाड़ पर उठाए सवाल
CBSE का ऑन-स्क्रीन मार्किंग सिस्टम: विवादों के बीच शिक्षा मंत्री ने दी सफाई, क्या सुधरेगा सिस्टम?
CBSE का बड़ा दावा: OSM सिस्टम पूरी तरह सुरक्षित, डेटा लीक की कोई गुंजाइश नहीं
भावुक हुए सिद्धारमैया: मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा देकर बोले- संविधान ही मेरा धर्म, जनता ही भगवान
आईपीएल का नया कोहिनूर : वैभव सूर्यवंशी की विस्फोटक बल्लेबाजी से थर्राया क्रिकेट जगत
शामली में बिजली चोरी पकड़ना पड़ा महंगा: जेई को लाठी-डंडों से पीटकर किया अधमरा, वीडियो वायरल
तीन फीट लंबी पूंछ और गजब का रंग: छत्तीसगढ़ के जंगलों में दिखी दुर्लभ विशाल मालाबार गिलहरी