शामली: उत्तर प्रदेश के शामली जिले से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। कैराना के गांव गोगवान में बिजली चोरी की जांच करने गए अवर अभियंता (जेई) पर दबंगों ने अचानक हमला कर दिया। उन्हें लाठी-डंडों से इतनी बेरहमी से पीटा गया कि वे मौके पर ही बेहोश हो गए।
क्या है पूरा मामला? गुरुवार सुबह जेई प्रेम सिंह अपनी टीम के साथ गांव गोगवान में ट्रांसफार्मर ठीक करने के बाद लौट रहे थे। इसी दौरान सड़क के ऊपर से गुजर रही एक केबल पर उनकी नजर पड़ी, जिससे असलम नाम के व्यक्ति के घर में बिजली चोरी की जा रही थी। जैसे ही जेई ने इस बारे में पूछताछ शुरू की, माहौल तनावपूर्ण हो गया।
दुर्व्यवहार और जानलेवा हमला आरोप है कि असलम की पत्नी मोमिना और अन्य लोग भड़क उठे। उन्होंने जेई के साथ बदसलूकी की और जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए उन्हें घेर लिया। इसके बाद हमलावरों ने लाठी-डंडों और थप्पड़-घूंसों से उन पर जानलेवा हमला कर दिया। इस दौरान उनकी बाइक भी छीन ली गई।
वायरल हुआ वीडियो, मचा हड़कंप घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जेई को पिटते हुए देखा जा सकता है। वीडियो सामने आते ही विद्युत विभाग के अधिकारियों में भारी रोष है। विभाग के आला अधिकारियों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस से सख्त कार्रवाई की मांग की है।
पुलिस की कार्रवाई जेई प्रेम सिंह की तहरीर पर पुलिस ने असलम, उसकी पत्नी मोमिना, वादिल, शोएब, अय्यूब और 10-15 अनाम लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है और उन्हें जल्द ही हिरासत में ले लिया जाएगा। फिलहाल, घायल जेई का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है।
यूपी में बढ़ रहे हमले यह कोई पहली घटना नहीं है। पिछले दो दिनों में ही बलरामपुर, बिजनौर और लखनऊ में भी बिजली विभाग के कर्मचारियों पर हमले हुए हैं। लखनऊ में तो जेई को बेलचा से मारने और कुत्ते से कटवाने का मामला भी सामने आया था, जो सरकारी कर्मचारियों की सुरक्षा पर बड़े सवाल खड़े करता है।
*@MdPvvnl @UPPCLLKO @Uppolice @UPCMOffice
— A (@AbhayjitGa43040) May 28, 2026
शामली में अवर अभियंता को मारते हुए
दबंग
यूपी में जंगल राज pic.twitter.com/rWsnt9xc2s
आउट होते ही आपा खो बैठे वैभव सूर्यवंशी? वायरल वीडियो ने मचाया हड़कंप
रेलवे स्टेशन पर सोती युवती के साथ 70 साल के बुजुर्ग की घिनौनी हरकत, वीडियो वायरल होते ही मचा बवाल
RBI के नाम पर बड़ा फ्रॉड: डोनेशन और लॉटरी के झांसे से रहें सावधान
CUET UG परीक्षा की तारीख बदली: 28 मई की परीक्षा अब 31 मई को, ऐसे डाउनलोड करें नया एडमिट कार्ड
GT vs RR: बिना खेले फाइनल में पहुंच सकती है गुजरात टाइटंस, राजस्थान रॉयल्स की बढ़ी चिंता!
क्या भारत सबसे गंदा देश है? शेनाज ट्रेजरी के वायरल वीडियो ने छेड़ी नई बहस
कार में बैठते ही फेंके गए अंडे , TMC सांसद सौगत रॉय के सामने लगे चोर के नारे
भीषण गर्मी से राहत: कल 15 राज्यों में आंधी-तूफान और मूसलाधार बारिश का अलर्ट, IMD की चेतावनी
अब फ्री में करें सोमनाथ के दर्शन: सरकार उठाएगी आने-जाने और रहने-खाने का पूरा खर्च
वीर सावरकर जयंती: पीएम मोदी ने याद किया अदम्य साहस , कहा- उनका राष्ट्रप्रेम हमेशा प्रेरणा बनेगा