सीबीएसई (CBSE) के ऑन-स्क्रीन मार्किंग (OSM) सिस्टम को लेकर छिड़ा विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। परीक्षा परिणामों के बाद बड़ी संख्या में छात्र अपने अंकों से असंतुष्ट हैं और पुरानी शारीरिक जांच (फिजिकल चेकिंग) व्यवस्था बहाल करने की मांग कर रहे हैं। इस पूरे मामले पर अब केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने चुप्पी तोड़ी है।
12वीं के रिजल्ट के बाद से ही ओएसएम सिस्टम सवालों के घेरे में है। छात्रों ने न केवल कम अंक मिलने की शिकायत की, बल्कि जब उन्होंने स्कैन की गई कॉपियां देखीं, तो कई खामियां सामने आईं। किसी की कॉपी की स्कैनिंग खराब थी, तो किसी को दूसरे छात्र की कॉपी थमा दी गई। कई मामलों में आंसर शीट से पन्ने गायब होने की बात भी सामने आई है, जिससे छात्रों और अभिभावकों में भारी गुस्सा है। अब तक 4 लाख से ज्यादा छात्र कॉपियों की री-इवैल्युएशन के लिए आवेदन कर चुके हैं।
विवादों के बीच शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने ओएसएम का खुलकर बचाव किया है। उन्होंने कहा कि 17 लाख विद्यार्थियों की 98 लाख कॉपियों (करीब 40 करोड़ पेज) की स्कैनिंग एक बड़ी उपलब्धि है। प्रधान के अनुसार, यह सिस्टम स्टूडेंट-सेंट्रिक और पारदर्शी है, जिसे दुनिया भर के शीर्ष संस्थान अपना रहे हैं। उन्होंने स्पष्ट किया कि इस डिजिटल प्रक्रिया से छात्रों को अपनी मार्किंग और कॉपियों के बारे में बेहतर जानकारी मिलती है।
सिस्टम में आई तकनीकी खामियों को स्वीकार करते हुए शिक्षा मंत्री ने कहा, पहली बार लागू होने के कारण कुछ विसंगतियां सामने आई हैं, मैं इसकी पूरी जिम्मेदारी लेता हूं। उन्होंने भरोसा दिलाया है कि सरकार इन समस्याओं के समाधान में जुटी है। एक भी छात्र की जिज्ञासा या शिकायत को अधूरा नहीं छोड़ा जाएगा। उन्होंने कहा कि यह पूरी कवायद पारदर्शिता और क्वालिटी सुनिश्चित करने के लिए है।
विपक्ष द्वारा ओएसएम का ठेका लेने वाली कंपनी पर उठाए गए सवालों का जवाब देते हुए प्रधान ने कहा कि कंपनी का चयन भारत सरकार के नियमों के अनुसार पारदर्शी तरीके से हुआ है। सीबीएसई पहले ही इस पर स्पष्टीकरण दे चुका है। उन्होंने जोर देकर कहा कि अगर जांच में कोई गड़बड़ी पाई गई, तो सरकार सख्त कार्रवाई करेगी और किसी को बख्शा नहीं जाएगा।
फिलहाल स्थिति को सुधारने के लिए सीबीएसई कई प्रतिष्ठित तकनीकी एजेंसियों की मदद ले रहा है। भारत सरकार की प्रमाणित एजेंसियां भी इस पूरी प्रक्रिया की बारीकी से पड़ताल कर रही हैं। शिक्षा मंत्रालय का दावा है कि इस पूरे सुधार की प्रक्रिया से भविष्य में ओएसएम सिस्टम और अधिक बेहतर और त्रुटिहीन बनकर उभरेगा।
Delhi: Union Minister Dharmendra Pradhan says, ...Out of the 17 lakh students who took the exam, we have maintained the answer scripts of 98 lakh copies. Each copy contains 40 pages, totaling approximately 40 crore scanned copies, for which CBSE has conducted an evaluation… pic.twitter.com/n680pfeZtF
— IANS (@ians_india) May 28, 2026
दिल्ली-NCR में मौसम का यू-टर्न : झमाझम बारिश से गर्मी के सितम पर लगा ब्रेक
क्रिकेट के मैदान पर वैभव सूर्यवंशी का तूफानी प्रदर्शन और सुनील गावस्कर के प्रति सम्मान ने जीता सबका दिल
राशन वितरण में बड़ा बदलाव: 80 करोड़ लोगों को मिलेगा सीधा लाभ, सरकार ने बदले नियम
अपर्णा यादव का छलका दर्द: प्रतीक की याद में साझा किया भावुक वीडियो, पूरे यादव परिवार ने दी अंतिम विदाई
Get The F*** Out! : अमेरिका में भारतीय दंपति के साथ नस्लीय बदसलूकी, वायरल वीडियो से मचा हड़कंप
अमेरिका में भारतीय जोड़े से बदसलूकी: मेरे देश से दफा हो जाओ , पार्किंग में मिली धमकी
रणवीर सिंह की धुरंधर से पाकिस्तान में खलबली, पूर्व ISI चीफ के बेटे ने लगाया बेबुनियाद आरोप
दिल्ली: मीट काटते वक्त दुकान में लगी करंट, CCTV में कैद हुई 25 साल के युवक की दर्दनाक मौत
हैदराबाद: बकरीद की कुर्बानी से सड़कों पर बहा खून, हिंदू कॉलोनियों में मच गया बवाल
ईद-उल-अज़हा: राहुल और प्रियंका गांधी ने दी देशवासियों को बकरीद की मुबारकबाद