उत्तर भारत इस समय भीषण गर्मी और लू (हीटवेव) की चपेट में है। दिल्ली, उत्तर प्रदेश, राजस्थान और हरियाणा जैसे राज्यों में सूरज सुबह से ही आग उगल रहा है। मौसम विभाग ने अगले 7 दिनों तक स्थिति के और गंभीर होने की चेतावनी जारी की है।
राजधानी दिल्ली में गर्मी का सितम जारी है। मौसम विभाग के अनुसार, आज दिल्ली का तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के स्तर को पार कर सकता है। आगामी 20 से 22 मई तक दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का रेड अलर्ट है। 23 मई के बाद मौसम में मामूली राहत की उम्मीद है, लेकिन तब तक लोगों को चिलचिलाती धूप और गर्म हवाओं से जूझना होगा।
उत्तर प्रदेश गर्मी से सबसे अधिक प्रभावित है। बांदा में तापमान पहले ही 47 डिग्री सेल्सियस के आंकड़े को छू चुका है। मौसम विभाग ने नोएडा, आगरा, कानपुर, प्रयागराज, वाराणसी और बरेली समेत कई जिलों में हीटवेव का अलर्ट जारी किया है। 20 से 25 मई के बीच राज्य के अधिकांश हिस्सों में लू चलने की प्रबल संभावना है।
राजस्थान के कई इलाकों में भीषण गर्मी के साथ-साथ धूल भरी आंधी का कहर जारी है। अगले कुछ दिनों में राज्य का तापमान 2-3 डिग्री सेल्सियस तक और बढ़ सकता है। वहीं, बिहार में मौसम का मिजाज थोड़ा अलग है। यहां 25 मई तक कई जिलों में आंधी-तूफान के साथ बारिश का अलर्ट है। पटना, पूर्णिया और गया में 80 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चलने की आशंका है।
मैदानी इलाकों में जहां लोग भीषण गर्मी से बेहाल हैं, वहीं पहाड़ी राज्य हिमाचल प्रदेश में मौसम का रुख अलग है। मौसम विभाग ने मनाली और कुल्लू जैसे ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बारिश, तेज हवाओं और हल्की बर्फबारी का पूर्वानुमान जताया है।
*🔥 HEATWAVE ALERT FOR UTTAR PRADESH 🔥
— India Meteorological Department (@Indiametdept) May 19, 2026
Issue Date: 19-05-2026
Heatwave to severe heatwave conditions are very likely to prevail over several districts of Uttar Pradesh during the next 2 days. Residents are advised to take necessary precautions and avoid prolonged exposure to… pic.twitter.com/dgzRrBZUn7
टेनिस जगत को बड़ा झटका: चोट के कारण विंबलडन से बाहर हुए कार्लोस अल्कारेज
डिजायनर पत्रकारों को मिला ग्लोबल लीडर : भारत को नीचा दिखाने के पीछे छिपी है एक अंतरराष्ट्रीय साजिश?
IPL 2026: राजस्थान रॉयल्स की धमाकेदार जीत से मचा हड़कंप, प्लेऑफ की रेस में 4 टीमों की बढ़ी धड़कनें
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत, अभद्र भाषा का इस्तेमाल कर विवादों में घिरे
यूपी में बहार: 21 हजार से ज्यादा शिक्षक और अनुदेशकों की भर्ती का ऐलान, सीएम योगी का बड़ा तोहफा
अमित शाह पर भूपेश बघेल का तीखा हमला: कहा- झूठ बोलने का ठेका ले रखा है
रोम में मोदी-मेलोनी केमिस्ट्री: डिनर, कोलोसियम और दोस्ती की नई इबारत
बड़े मंगल पर सियासी दर्शन : मंदिर और भंडारे के जरिए क्या संदेश दे रहे हैं राहुल-अखिलेश?
वैभव सूर्यवंशी का तांडव , राजस्थान ने लखनऊ को 7 विकेट से रौंदा; प्लेऑफ की उम्मीदें बरकरार
ट्विशा शर्मा मामला: यूपी के पूर्व DGP विक्रम सिंह ने उठाए सवाल, कहा- मौत की कहानी गले नहीं उतर रही