रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को लेकर तीखे तेवर अपनाए हैं। बघेल ने शाह को बड़ा झूठा करार देते हुए उन पर झूठ बोलने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि भाजपा नेताओं ने तो झूठ बोलने का ठेका ही ले रखा है।
वीडियो कॉल कर लेते तो बेहतर होता बघेल ने कटाक्ष करते हुए कहा कि अमित शाह को रायपुर आकर झूठ बोलने की जरूरत नहीं थी, वे दिल्ली से ही वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए यह काम कर सकते थे। उन्होंने कहा कि शाह का बस्तर दौरा केवल राजनीति से प्रेरित है।
कैंपों पर श्रेय की लड़ाई पूर्व सीएम ने याद दिलाया कि जब वे सत्ता में थे, तब शाह ने स्वयं सुकमा जाकर कैंपों का निरीक्षण किया था। तब उन्हें वहां राशन, स्कूल और बुनियादी सुविधाएं दुरुस्त मिली थीं। आज उन्हीं कैंपों और सुविधाओं को भाजपा सेवा केंद्र का नाम देकर खुद का श्रेय बता रही है, जो पूरी तरह से गलत है।
चिट भी मेरी, पट भी मेरी की नीति भाजपा की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए बघेल ने कहा कि पार्टी चिट भी मेरी, पट भी मेरी वाली नीति पर चल रही है। उन्होंने पूछा कि कांग्रेस के नेता दौरा कर रहे हैं तो भाजपा के पेट में दर्द क्यों हो रहा है? क्या नेताओं को क्षेत्र का दौरा नहीं करना चाहिए?
2000 करोड़ के वादे पर माफी की मांग सबसे बड़ा हमला गृहमंत्री के नक्सल मुक्त वादे पर हुआ। बघेल ने याद दिलाया कि शाह ने वादा किया था कि नक्सल मुक्त होने पर पंचायतों को 1-1 करोड़ रुपये दिए जाएंगे।
बघेल ने चुनौती दी कि यदि बस्तर में 2000 पंचायतें हैं, तो अब तक 2000 करोड़ रुपये क्यों जारी नहीं किए गए? उन्होंने कहा कि या तो सरकार पैसा जारी करे या फिर अमित शाह बस्तर की जनता से झूठ बोलने के लिए माफी मांगें। साथ ही उन्होंने यह भी जोड़ा कि बस्तर के लोग उदार हैं, वे माफी मांग लेने पर उन्हें माफ कर देंगे।
*अमित शाह जी ने इसी बस्तर में आकर गांवों के नक्सलमुक्त होने पर वहां की पंचायतों को ₹1 करोड़ देने का वादा किया था.
— Bhupesh Baghel (@bhupeshbaghel) May 19, 2026
कितनी पंचायतों को ये ₹1 करोड़ दिए गए?
छत्तीसगढ़ नक्सल मुक्त हो गया और अब डबल इंजन की सरकार है.
यदि बस्तर में 2000 पंचायतें हैं तो कुल ₹2000 करोड़ जारी होने… pic.twitter.com/d1tU8vK8xf
हार के बाद आपा खो बैठे ऋषभ पंत, लाइव टीवी पर निकली गाली; मचा बवाल
पीएम मोदी से जवाब न मिलने पर भड़कीं नॉर्वे की पत्रकार, अब राहुल गांधी को दिया इंटरव्यू का न्योता
वैभव सूर्यवंशी के A सेलिब्रेशन का राज: क्या है इस खास इशारे का इमोशनल कनेक्शन?
ख्यालों में जंग जीतते पाकिस्तान की खुली पोल: जो एयरबेस है ही नहीं, उसे तबाह करने का दावा!
रोम में मेलोडी का जादू: डिनर और कोलोसियम की सैर पर गूंजी भारत-इटली की दोस्ती
इटली में मोदी का दबंग आगाज: रोम पहुंचे पीएम, IMEC कॉरिडोर से बदलेगी वैश्विक व्यापार की तस्वीर
आसमान से बरसेगा काल : भारत की नई ULPGM-V3 मिसाइल का सफल परीक्षण, ड्रोन पावर हुई दोगुनी
हाथ मत लगाना : सहारनपुर में सपा सांसद इकरा हसन और पुलिस के बीच हुआ हाई-वोल्टेज ड्रामा
ओवरएक्टिंग के 50 रुपये काटो : मैदान पर भिड़े लिटन दास और रिजवान, वीडियो वायरल
यूपी में बहार: 21 हजार से ज्यादा शिक्षक और अनुदेशकों की भर्ती का ऐलान, सीएम योगी का बड़ा तोहफा