आईपीएल 2026 में लखनऊ सुपरजायंट्स (LSG) के कप्तान ऋषभ पंत एक बार फिर चर्चा में हैं। हालांकि, इस बार चर्चा का कारण उनका खेल नहीं, बल्कि पोस्ट-मैच प्रेजेंटेशन के दौरान उनकी फिसली जुबान है। जयपुर में राजस्थान रॉयल्स के हाथों 7 विकेट से मिली करारी हार के बाद पंत ने लाइव इंटरव्यू में अभद्र भाषा का इस्तेमाल किया, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल रहा है।
मैच के बाद बातचीत के दौरान पंत अपनी टीम के प्रदर्शन पर मंथन कर रहे थे। टीम पहले ही प्लेऑफ की रेस से बाहर हो चुकी है और पॉइंट्स टेबल में सबसे नीचे है। अपनी टीम का बचाव करते हुए पंत ने कहा, चीजें हमारे पक्ष में नहीं रहीं, लेकिन हम एक बहुत ही बेहतरीन टीम (We are a F#@*ing good team) हैं।
उनके मुंह से निकला यह अपशब्द सीधे कैमरे और माइक में कैद हो गया। हार की निराशा के बीच कप्तान द्वारा इस्तेमाल की गई इस भाषा ने खेल प्रेमियों को हैरान कर दिया है।
वीडियो वायरल होते ही सोशल मीडिया पर फैंस ने पंत को आड़े हाथों लिया है। ट्विटर (अब X) पर नेटिजन्स लगातार अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। कई फैंस का मानना है कि एक अनुभवी खिलाड़ी और कप्तान के तौर पर उन्हें सार्वजनिक मंच पर मर्यादा बनाए रखनी चाहिए थी।
कुछ यूजर्स ने बीसीसीआई से इस मामले पर संज्ञान लेने और पंत पर जुर्माना लगाने की मांग की है। एक यूजर ने तंज कसते हुए कहा, इन्हें सार्वजनिक रूप से इस तरह की भाषा इस्तेमाल करने के लिए दंडित किया जाना चाहिए।
एलएसजी के लिए यह सीजन किसी बुरे सपने से कम नहीं रहा है। 13 मैचों में केवल 4 जीत और -0.702 के खराब नेट रन रेट के साथ टीम तालिका में सबसे निचले पायदान पर है। पंत ने माना कि टीम ने मिडिल ओवर्स और आखिरी ओवरों में गलतियां कीं, जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ा।
अब लखनऊ की टीम अपना आखिरी मैच पंजाब किंग्स के खिलाफ खेलेगी। भले ही लखनऊ प्लेऑफ से बाहर हो चुकी है, लेकिन यह मुकाबला पंजाब की किस्मत तय करने के लिए महत्वपूर्ण होगा। यदि पंजाब हारती है, तो वे भी टूर्नामेंट से बाहर हो जाएंगे। अब देखना यह है कि विवादों के बीच पंत अपनी टीम को आखिरी मैच में कैसे संभालते हैं।
*Rishabh Pant: We are a fucking good team.
— Harsh Naik (@iamharshnaik) May 19, 2026
This man has literally lost it. #RRvsLSG #RajasthanRoyals #LSG #RishabhPant #IPL pic.twitter.com/JRJDUlOrVt
ऋषभ पंत से उपकप्तानी छिनने पर मचा बवाल: गंभीर और अगरकर के दोहरे मापदंड पर उठे सवाल!
एलन मस्क का महाप्लान : IPO से ठीक पहले Starship V3 भरेगा पहली उड़ान
रोम में दोस्त से मिले पीएम मोदी: कोलोसियम में डिनर और रणनीतिक साझेदारी पर मंथन
दादा-पोते की जुगलबंदी ने जीता आनंद महिंद्रा का दिल, वायरल वीडियो देख आप भी हो जाएंगे कायल
रोम में दोस्त का भव्य स्वागत: पीएम मोदी और मेलोनी की सेल्फी ने बटोरी सुर्खियां
ईरान समझौते के लिए बेताब, ट्रंप बोले- जल्द खत्म होगा युद्ध, तेल की कीमतें औंधे मुंह गिरेंगी
प्राइवेट जेट छोड़ आम मुसाफिर बने कमल हासन: इकोनॉमी क्लास में सफर कर जीते करोड़ों दिल
क्या सड़क पर नमाज पढ़ना जायज है? मुस्लिम सांसद का बड़ा बयान
पीएम मोदी से सवाल पूछकर फंसी नॉर्वे की पत्रकार: मेटा ने अकाउंट किए सस्पेंड, अब लगा चीनी जासूस होने का आरोप
बड़े मंगल पर सियासी दर्शन : मंदिर और भंडारे के जरिए क्या संदेश दे रहे हैं राहुल-अखिलेश?