टेनिस की दुनिया के स्टार खिलाड़ी और दो बार के विंबलडन चैंपियन कार्लोस अल्कारेज ने अपने प्रशंसकों को मायूस कर दिया है। 19 मई को उन्होंने आधिकारिक घोषणा करते हुए बताया कि वे आगामी विंबलडन टूर्नामेंट में हिस्सा नहीं ले पाएंगे।
कलाई की चोट बनी बाधा अल्कारेज पिछले महीने बार्सिलोना ओपन के दौरान दाहिनी कलाई में चोटिल हो गए थे। चोट की गंभीरता को देखते हुए वे पहले ही फ्रेंच ओपन से अपना नाम वापस ले चुके हैं। अब उन्होंने विंबलडन और लंदन के क्वींस क्लब में होने वाले वार्मअप टूर्नामेंट से भी हटने का साहसी फैसला लिया है।
अल्कारेज ने क्या कहा? सोशल मीडिया पर अपनी स्थिति स्पष्ट करते हुए स्पेनिश स्टार ने कहा, मेरी रिकवरी सही दिशा में है और मैं बेहतर महसूस कर रहा हूं, लेकिन दुर्भाग्य से मैं अभी 100% फिट नहीं हूं। विंबलडन और क्वींस क्लब मेरे लिए बेहद खास हैं, जिन्हें मैं इस साल बहुत मिस करूंगा।
शानदार रहा है 2026 सफर साल 2026 की शुरुआत अल्कारेज के लिए शानदार रही थी। उन्होंने ऑस्ट्रेलियन ओपन जीतकर इतिहास रचा और टेनिस के चारों प्रमुख ग्रैंड स्लैम खिताब जीतने वाले सबसे कम उम्र के खिलाड़ी बने। अब तक अपने करियर में वे कुल 7 ग्रैंड स्लैम ट्रॉफी अपने नाम कर चुके हैं।
लगातार खिताबों का सिलसिला अल्कारेज की टेनिस में बादशाहत का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि उन्होंने 2023 और 2024 में विंबलडन जीता था। इसके अलावा वे फ्रेंच ओपन (2024, 2025) और यूएस ओपन (2022, 2025) के खिताब भी अपने नाम कर चुके हैं। फिटनेस के चलते उनका इस बड़े टूर्नामेंट से बाहर होना उनके समर्थकों के लिए किसी बड़े झटके से कम नहीं है।
Mi recuperación va por buen camino y me siento mucho mejor, pero desgraciadamente aún no estoy listo para poder jugar y por eso tengo que renunciar a la gira de hierba en Queen’s y Wimbledon. Son dos torneos realmente especiales para mí y los echaré mucho de menos. Seguimos… pic.twitter.com/6IL0APkv5G
— Carlos Alcaraz (@carlosalcaraz) May 19, 2026
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सास का दावा- गर्भावस्था के बाद बदल गया था उसका व्यवहार
भारत आ रहे हैं पुतिन: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन में होगी वैश्विक दिग्गज नेताओं की मौजूदगी
दिल्ली: पत्नी और सास ने मिलकर पति को जिंदा जलाया, अफेयर के शक पर खौफनाक वारदात
मुंबई में चला बुलडोजर: बांद्रा ईस्ट में 500 अवैध निर्माण ध्वस्त, सुरक्षा और विस्तार के लिए ली गई बड़ी कार्रवाई
राहुल गांधी की झंडा चूक: अडानी पर निशाना साधने के चक्कर में खुद हुए ट्रोल
भारत 5000 साल पुरानी सभ्यता है : नॉर्वे में पत्रकार को भारतीय राजनयिक का करारा जवाब
अब मुझमें हिम्मत नहीं बची : नीट विवाद पर छलका अरविंद केजरीवाल का दर्द, छात्रों के आंसू देख सरकार पर साधा निशाना
क्लासरूम में रंगे हाथों पकड़ा गया टीचर: छात्रा के साथ बना रहा था संबंध, ऐसे खुला राज
नीट पेपर लीक: सीकर के शशिकांत सर की सतर्कता से कैसे बेनकाब हुआ ‘नटवरलाल’ का रैकेट?
ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देशव्यापी तलाश तेज