जयपुर: इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 के 64वें मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को एकतरफा अंदाज में हरा दिया। सवाई मानसिंह स्टेडियम में खेले गए इस मैच में राजस्थान ने 221 रनों के विशाल लक्ष्य को बेहद आसानी से हासिल कर लिया।
वैभव सूर्यवंशी की आतिशी पारी जीत के असली हीरो युवा बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी रहे। उन्होंने मात्र 38 गेंदों में 93 रनों की तूफानी पारी खेली। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 244.74 का रहा। वैभव ने अपनी पारी में 10 छक्के और 7 चौके जड़े। वे शतक के बेहद करीब थे, लेकिन जीत के लिए टीम को मजबूत स्थिति में पहुंचाकर ही पवेलियन लौटे।
मध्यक्रम का दमदार साथ वैभव के अलावा ध्रुव जुरेल ने भी शानदार बल्लेबाजी की। उन्होंने 53 रनों की अर्धशतकीय पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 3 छक्के शामिल थे। कप्तान यशस्वी जायसवाल ने भी 43 रनों का महत्वपूर्ण योगदान दिया। इन पारियों की बदौलत राजस्थान ने 19.1 ओवर में ही 3 विकेट खोकर लक्ष्य को पार कर लिया।
मिचेल मार्श की मेहनत पर फिरा पानी पहले बल्लेबाजी करते हुए लखनऊ ने मिचेल मार्श के 96 रनों (57 गेंद, 11 चौके, 5 छक्के) की मदद से 220 रनों का चुनौतीपूर्ण स्कोर खड़ा किया था। हालांकि, लखनऊ के गेंदबाजों के पास राजस्थान के बल्लेबाजों का कोई जवाब नहीं था। हार के साथ ही लखनऊ का सफर इस सीजन पहले ही खत्म हो चुका है।
अंक तालिका और प्लेऑफ का गणित इस जीत के साथ राजस्थान रॉयल्स के 13 मैचों में 14 अंक हो गए हैं और वे अंक तालिका में चौथे स्थान पर पहुंच गए हैं। राजस्थान का अभी एक मैच और बाकी है। इस जीत ने राजस्थान की प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीदों को नया जीवन दिया है।
*New celebration, same old Vaibhav Sooryavanshi fire 😌💥
— IndianPremierLeague (@IPL) May 19, 2026
Updates ▶️ https://t.co/LvQzM3tl06 #TATAIPL | #KhelBindaas | #RRvLSG | @rajasthanroyals pic.twitter.com/0sPhjigO3H
CBSE 12वीं रिजल्ट: स्कैन कॉपी पाने का मौका बढ़ा, अब 23 मई तक करें आवेदन
बिहार में लौटा भीषण गर्मी का दौर: छपरा में स्कूल बंद, लू की चपेट में कई जिले
भोजशाला फैसला: जज के बेटे की नियुक्ति पर उठे सवाल, मौलाना रशीदी ने फैसले को बताया एकतरफा
IPL 2026: क्या चेन्नई सुपर किंग्स का सफर हुआ खत्म? प्लेऑफ की राह में बिछी कांटों की बिसात
नार्वे में पीएम मोदी पर अपमानजनक कार्टून: सपेरे के रूप में चित्रण, भारत विरोधी मानसिकता उजागर
क्रूड ऑइल की टेंशन खत्म: अब हवा से बनेगा पेट्रोल-डीजल, जापान ने कर दिखाया कमाल
क्या कॉकरोच जनता पार्टी से बदलेगी देश की सियासत? 40 हजार युवाओं ने थामा हाथ
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया आखिरी CCTV फुटेज, बहन ने लगाए गंभीर आरोप
IND vs AFG: शुभमन गिल को मिली कमान, ऋषभ पंत से छिनी उपकप्तानी; अफगानिस्तान सीरीज के लिए नई टीम का ऐलान
जयपुर में वैभव सूर्यवंशी का स्कूल बॉय क्लास : राजस्थान की धमाकेदार जीत और टॉप-4 में एंट्री