भारतीय राजनीति में इन दिनों एक अजीबोगरीब नाम चर्चा का केंद्र बना हुआ है— कॉकरोच जनता पार्टी (CJP)। सोशल मीडिया पर शुरू हुई यह पहल अब केवल एक मजाक नहीं, बल्कि युवाओं के बढ़ते गुस्से और सिस्टम के प्रति नाराजगी का एक डिजिटल हथियार बन चुकी है।
कॉकरोच नाम के पीछे की कड़वी सच्चाई इस पार्टी का नाम एक बेहद विवादास्पद बयान के बाद सामने आया। कथित तौर पर सार्वजनिक मंच से बेरोजगार युवाओं, पत्रकारों और सामाजिक कार्यकर्ताओं की तुलना कॉकरोच और पैरासाइट से की गई थी। हालांकि बाद में स्पष्टीकरण भी दिया गया, लेकिन युवाओं ने इस अपमानजनक शब्द को ढाल बना लिया और इसे व्यंग्य की राजनीति में बदल दिया।
क्या है CJP का अनोखा एजेंडा? पार्टी का नारा है— सेक्युलर, सोशलिस्ट, डेमोक्रेटिक, लेजी । पार्टी खुद को युवाओं की, युवाओं द्वारा और युवाओं के लिए घोषित करती है। इसके सदस्य बनने के लिए योग्यता भी अनोखी है: आपको बेरोजगार , क्रोनिकली ऑनलाइन और प्रोफेशनल रैंटर होना जरूरी है।
मेनिफेस्टो में गंभीर मुद्दे मजाक और मीम कल्चर के बीच, पार्टी ने बेहद गंभीर एजेंडा भी पेश किया है:
डिजिटल क्रांति या सिर्फ मीम पॉलिटिक्स ? अब तक 40 हजार से ज्यादा युवा इस कैंपेन से जुड़ चुके हैं। पार्टी का दावा है कि वे Gen Z वर्चुअल कन्वेंशन के जरिए पॉलिसी और गवर्नेंस पर चर्चा करेंगे। सोशल मीडिया पर लोग इसे दो नजरिए से देख रहे हैं। कुछ इसे इंस्टाग्राम और रेडिट की राजनीति बताकर खारिज कर रहे हैं, तो वहीं बड़ी संख्या में युवा इसे पहली बार अपनी भाषा में अपनी बात रखने वाला मंच मान रहे हैं।
यह स्पष्ट नहीं है कि CJP भविष्य में आधिकारिक चुनाव लड़ेगी या यह केवल एक इंटरनेट मूवमेंट बनकर रह जाएगी। लेकिन, इसने यह जरूर साबित कर दिया है कि भारत का युवा अब अपनी नाराजगी दर्ज कराने के लिए डिजिटल स्पेस का नए और तीखे अंदाज में इस्तेमाल करने लगा है।
We have crossed 40,000 members!
— Cockroach Janta Party (@CJP_2029) May 17, 2026
To join the party, visit: https://t.co/ZSF7S1g8Te pic.twitter.com/zKSVN4A76X
क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी और फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए सबसे बड़ा बेड ड्रीम बन गई है?
ईशान किशन का विवादित जश्न: जीत के बाद चेन्नई के फैंस का उड़ाया मजाक?
अब सार्वजनिक जगहों पर नहीं दिखेंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने याचिकाएं की खारिज
धोनी को पीली जर्सी में देख छलके साक्षी के जज्बात, चेपॉक में भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल
ट्विशा शर्मा मौत मामला: सामने आया आखिरी CCTV फुटेज, बहन ने लगाए गंभीर आरोप
चलती ट्रेन में ठगी का पर्दाफाश: पावर बैंक के अंदर से निकली मिट्टी, पोल खुली तो वेंडर ने दी धमकी
दुर्लभ गैलेक्सी का ब्लैक होल बना विलेन, नए तारों का बनना रोका! 10 करोड़ प्रकाश वर्ष दूर हबल ने देखा रोमांचक नजारा
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: स्कूल-अस्पतालों से हटेंगे कुत्ते, पुनर्वास पर रोक
नॉर्वे में PM मोदी से सवाल करने वाली पत्रकार कौन? भारत के सख्त रुख के बाद छिड़ी बहस
नक्सलवाद का द एंड : अमित शाह ने बस्तर से किया भारत के नक्सल-मुक्त होने का ऐलान