अमेरिका के कैलिफोर्निया स्थित सैन डिएगो में सोमवार का दिन मातम में बदल गया। शहर के सबसे बड़े इस्लामिक सेंटर के बाहर उस समय सनसनी फैल गई जब दो हमलावरों ने अंधाधुंध गोलियां बरसाना शुरू कर दिया। हमले में तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई।
दोपहर की नमाज के दौरान हमला यह खूनी तांडव सोमवार दोपहर करीब 12 बजे हुआ। उस समय मस्जिद परिसर में नमाजी दोपहर की प्रार्थना के लिए जुट रहे थे। गोलियों की गूंज से पूरा क्षेत्र दहशत में आ गया। मस्जिद परिसर में स्थित डे-स्कूल के बच्चों और लोगों में अफरा-तफरी मच गई।
सुरक्षा गार्ड की बहादुरी ने बचाई बच्चों की जान पुलिस प्रमुख स्कॉट वाह्ल के अनुसार, हमले में एक सुरक्षा गार्ड की भी जान गई है। इस जांबाज गार्ड ने अपनी जान की बाजी लगाकर हमलावरों को मुख्य भवन के भीतर घुसने से रोक दिया था। सुरक्षा बलों ने त्वरित कार्रवाई करते हुए स्कूल में मौजूद सभी बच्चों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। गनीमत रही कि किसी भी बच्चे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
हमलावरों ने खुद को भी उड़ाया वारदात को अंजाम देने के बाद, दोनों हमलावर वहां से भाग निकले। पुलिस ने पास की एक सड़क पर संदिग्ध कार बरामद की, जिसके भीतर 17 और 19 साल के दो किशोरों के शव मिले। प्रारंभिक जांच में पता चला है कि इन दोनों ने ही मस्जिद पर हमला किया था और बाद में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
इसे हेट क्राइम मान रही एजेंसियां एफबीआई और स्थानीय पुलिस इस घटना को सस्पेक्टेड हेट क्राइम (नफरत से प्रेरित अपराध) के रूप में देख रही है। पिछले कुछ समय में अमेरिका में धार्मिक स्थलों और अल्पसंख्यक समुदायों को निशाना बनाने वाली घटनाओं में चिंताजनक वृद्धि हुई है।
अमेरिका में लगातार बढ़ रहे हेट क्राइम यह पहली बार नहीं है जब अमेरिका में किसी धार्मिक स्थान को निशाना बनाया गया है। बीते कुछ वर्षों में मिशिगन के सिनेगॉग पर हमला और पिट्सबर्ग में यहूदी युवक पर हमले जैसी घटनाएं सामने आ चुकी हैं। नागरिक अधिकार संगठनों का मानना है कि इजरायल-हमास युद्ध के बाद से मुस्लिम विरोधी घटनाओं में काफी तेजी आई है, जो देश की सुरक्षा और सद्भाव के लिए गंभीर चुनौती है।
Two teenage gunmen opened fire on Monday at the Islamic Center of San Diego, California, killing three men outside the mosque, one of them a security guard, before the two suspects were found dead, apparently from self-inflicted gunshot wounds, police said.
— ANI (@ANI) May 18, 2026
All of the children… pic.twitter.com/cURDX330ro
संजू सैमसन की धोनी जैसी फुर्ती और क्लासेन से भिड़ंत, चेपॉक पर मचा बवाल
अफगानिस्तान के खिलाफ बिगुल: टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वापसी और कई नए सितारों को मौका
भारत बनाम अफगानिस्तान सीरीज: शुभमन गिल संभालेंगे कमान, रोहित-विराट की वनडे में वापसी
बॉक्स ऑफिस पर करुप्पु का जलवा: सीएम विजय ने सूर्या और तृषा की फिल्म को दी बधाई
अब सड़कों पर दिखा कुत्ता तो नपेंगे अधिकारी! सुप्रीम कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी
क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी और फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हो चुका है बुरे सपने का दौर?
ग्रेटर नोएडा: शादी के 14 महीने बाद दीपिका की संदेहास्पद मौत, मरने से 3 घंटे पहले क्या हुई थी बात?
ब्रॉक लैसनर की चौंकाने वाली वापसी और रोमन रेंस का आक्रामक रूप: WWE Raw का पूरा हाल
15 दिन में करना होगा पासपोर्ट सरेंडर: भारत की नागरिकता के नियमों में बड़ा बदलाव
नहीं रहे उत्तराखंड के विकास पुरुष बीसी खंडूरी: सैन्य अनुशासन और सादगी के युग का अंत