चेन्नई के चेपॉक स्टेडियम में सोमवार को आईपीएल 2026 के 63वें मुकाबले में क्रिकेट के रोमांच के साथ-साथ हाई-वोल्टेज ड्रामा भी देखने को मिला। चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) और सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) के बीच हुए इस मैच में संजू सैमसन और हेनरिक क्लासेन के बीच तीखी नोकझोंक ने सबका ध्यान खींच लिया।
संजू की बिजली जैसी स्टंपिंग मैच के 14.3 ओवर में नूर अहमद गेंदबाजी कर रहे थे। हेनरिक क्लासेन क्रीज पर सेट दिख रहे थे और उन्होंने लेग साइड पर शॉट खेलने की कोशिश की। लेकिन गेंद सीधे विकेटकीपर संजू सैमसन के हाथों में गई। सैमसन ने बिना एक सेकंड गंवाए पलक झपकते ही बेल्स उड़ा दीं। क्लासेन का पैर हवा में था और थर्ड अंपायर ने उन्हें आउट करार दिया।
मैदान पर हुई जुबानी जंग आउट होने के बाद क्लासेन काफी गुस्से में दिखे। पवेलियन लौटते वक्त उन्होंने पीछे मुड़कर संजू सैमसन की ओर कुछ कहा, जिसका संजू ने भी तुरंत जवाब दिया। दोनों के बीच कुछ सेकंड तक तनाव साफ देखा गया। हालांकि, इससे पहले कि मामला गंभीर होता, खिलाड़ियों ने समझदारी दिखाते हुए विवाद को वहीं खत्म कर दिया।
क्लासेन की विदाई और ईशान का जलवा आउट होने से पहले क्लासेन ने 26 गेंदों में 47 रनों की विस्फोटक पारी खेली थी। क्लासेन के पवेलियन लौटने के बाद भी चेन्नई की मुश्किलें कम नहीं हुईं। ईशान किशन ने मोर्चा संभालते हुए 47 गेंदों में 70 रनों की मैच जिताऊ पारी खेली। अंत में हैदराबाद ने 5 विकेट से जीत दर्ज की।
प्लेऑफ की दौड़ में हैदराबाद इस रोमांचक जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद ने आईपीएल 2026 के प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली है। वहीं, चेन्नई सुपर किंग्स को अपने घरेलू मैदान पर हार का कड़वा घूट पीना पड़ा। संजू सैमसन की यह स्टंपिंग भले ही मैच का टर्निंग पॉइंट बनी हो, लेकिन क्लासेन के साथ हुई उनकी बहस सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बनी हुई है।
Someone in the dressing room would be smiling proudly right now 😎💛#SanjuSamson removes #HeinrichKlaasen with a quick glove work!
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 18, 2026
Is there a twist in the tale? 🤔#TATAIPL Race to Playoffs 2026 👉 #CSKvSRH | LIVE NOW ➡️https://t.co/1MHhpANXCI pic.twitter.com/74w6jRRTqZ
अब सड़कों पर दिखा कुत्ता तो नपेंगे अधिकारी! सुप्रीम कोर्ट ने दी सख्त चेतावनी
क्या हार्दिक पंड्या की कप्तानी और फॉर्म मुंबई इंडियंस के लिए खत्म हो चुका है बुरे सपने का दौर?
भीषण गर्मी का असर: पेड़ों की छांव छोड़ स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक पीता दिखा बंदर!
भीषण गर्मी और लू का कहर: सरकार ने जारी की नई एडवाइजरी, इन बातों का रखें खास ख्याल
यमराज छुट्टी पर हैं क्या? लखनऊ में बिना हैंडल पकड़े स्कूटी चलाते युवक का वीडियो वायरल
IND vs AFG: टीम इंडिया में बड़ा फेरबदल, पंत से छिनी उपकप्तानी, गिल संभालेंगे कमान
IPL 2026: चेन्नई को घर में हराने के बाद ईशान किशन के अहंकारी इशारों पर मचा बवाल, भड़के CSK फैंस
अफगानिस्तान के खिलाफ बिगुल: टीम इंडिया का ऐलान, रोहित-विराट की वापसी और कई नए सितारों को मौका
राजनीति का माइक्रो-हिंदुत्व : घर के पूजा घर तक पहुंची बीजेपी की नई चाल!
ट्विशा शर्मा केस: फरार पति समर्थ का MP सरकार से क्या है कनेक्शन? मां बोलीं- बेटे को फंसाने की साजिश