IPL 2026: चेन्नई को घर में हराने के बाद ईशान किशन के अहंकारी इशारों पर मचा बवाल, भड़के CSK फैंस
News Image

IPL 2026 में सोमवार की रात चेन्नई सुपर किंग्स (CSK) के प्रशंसकों के लिए बेहद निराशाजनक रही। चेपॉक के मैदान पर सनराइजर्स हैदराबाद (SRH) ने CSK को 5 विकेट से करारी शिकस्त देकर न केवल उन्हें टूर्नामेंट से बाहर का रास्ता दिखाया, बल्कि खुद प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर ली।

मैदान पर ईशान किशन का विवादित व्यवहार मैच में 70 रनों की शानदार पारी खेलने के बाद ईशान किशन काफी उत्साहित नजर आए। जीत के जुनून में ईशान ने मर्यादा की सीमाएं लांघ दीं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में देखा जा सकता है कि ईशान ने स्टेडियम में मौजूद CSK फैंस के सामने व्हिसल पोडू (सीटी) बजाकर उनका मजाक उड़ाया। इसके बाद, उन्होंने हाथों से घर का इशारा करते हुए चेन्नई के समर्थकों को घर जाने का संकेत दिया।

सोशल मीडिया पर फैंस का फूटा गुस्सा ईशान किशन की यह हरकत फैंस को बिल्कुल पसंद नहीं आई। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर फैंस का आक्रोश साफ दिखाई दे रहा है। एक यूजर ने लिखा, ईशान साबित क्या करना चाहते हैं? जिस दर्शकों ने हमेशा खिलाड़ियों को सपोर्ट किया, उन्हीं का ऐसा अपमान करना बेहद गलत है।

इंस्टाग्राम कैप्शन ने बढ़ाई नाराजगी आग में घी डालने का काम ईशान के एक इंस्टाग्राम पोस्ट ने किया। मैच के बाद उन्होंने अपनी फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन लिखा— सीटियों से भी ज्यादा जोरदार तो मेरा बल्ला था। फैंस का कहना है कि एक प्रोफेशनल क्रिकेटर को खेल भावना बनाए रखनी चाहिए, न कि जीते हुए मैच के बाद फैंस को नीचा दिखाना चाहिए।

क्या ईशान पर होगी कार्रवाई? फैंस अब ईशान किशन के इस रवैये की कड़ी आलोचना कर रहे हैं। कई लोगों का मानना है कि मैदान पर इस तरह की अभद्रता करना बीसीसीआई के आचार संहिता के खिलाफ है। फिलहाल, ईशान किशन और उनकी टीम की ओर से इस मामले पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन सोशल मीडिया पर Shame on Ishan Kishan जैसे हैशटैग जमकर ट्रेंड कर रहे हैं।

कुछ अन्य वेब स्टोरीज

Story 1

अफगानिस्तान के खिलाफ टीम इंडिया का ऐलान: चार नए चेहरों को मौका, शुभमन गिल संभालेंगे कमान

Story 1

यमराज छुट्टी पर हैं क्या? लखनऊ में बिना हैंडल पकड़े स्कूटी चलाते युवक का वीडियो वायरल

Story 1

आसमान में रचा इतिहास: स्क्वाड्रन लीडर सान्या बनीं IAF की पहली क्लास-ए महिला इंस्ट्रक्टर

Story 1

पुणे पोर्श कांड: सिस्टम बिक चुका है, धीरे-धीरे सब छूट रहे , बेटे को खोने वाली मां की न्याय के लिए गुहार

Story 1

ट्विशा शर्मा मौत मामला: आरोपी पति समर्थ सिंह के खिलाफ लुकआउट नोटिस जारी, देशव्यापी तलाश तेज

Story 1

उत्तराखंड ने खोया अपना विकास पुरुष : पूर्व मुख्यमंत्री भुवन चंद्र खंडूरी का 91 वर्ष की आयु में निधन

Story 1

जुगाड़ का ऐसा नमूना नहीं देखा होगा: पंचर ढूंढने के लिए अपनाई गजब की तकनीक

Story 1

IPL 2027 में थाला की वापसी? सुरेश रैना ने धोनी के साथ हुई उस गुपचुप बातचीत का खोला राज

Story 1

डॉलर हुआ ‘आउट’, पुतिन-जिनपिंग की नई चाल से दुनिया की अर्थव्यवस्था में बड़ा बदलाव!

Story 1

शुक्र पर भारत का शुक्रयान : अब स्वीडन के साथ मिलकर खोलेगा नरक जैसे ग्रह के राज