भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने अफगानिस्तान के खिलाफ होने वाले एकमात्र टेस्ट और तीन वनडे मैचों की सीरीज के लिए भारतीय टीम की घोषणा कर दी है। इस सीरीज में युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टीम की कमान सौंपी गई है।
बुमराह और जडेजा को आराम वर्कलोड मैनेजमेंट के चलते प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह को टेस्ट और वनडे दोनों सीरीज से बाहर रखा गया है। चयन समिति के प्रमुख अजीत अगरकर ने स्पष्ट किया कि बुमराह इंग्लैंड दौरे पर वापसी करेंगे। वहीं, अनुभवी ऑलराउंडर रविंद्र जडेजा को टेस्ट मैच से आराम दिया गया है।
पंत से छिनी उपकप्तानी इस चयन में सबसे बड़ा बदलाव उपकप्तानी को लेकर हुआ है। ऋषभ पंत को टेस्ट टीम की उपकप्तानी से हटा दिया गया है। अब टेस्ट फॉर्मेट में केएल राहुल, शुभमन गिल के नए डिप्टी होंगे। वनडे टीम में उपकप्तानी की जिम्मेदारी श्रेयस अय्यर को सौंपी गई है।
चार नए चेहरों की एंट्री चयनकर्ताओं ने भविष्य को देखते हुए टीम में चार नए खिलाड़ियों को मौका दिया है। इनमें प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे जैसे युवा प्रतिभाओं को वनडे टीम में जगह मिली है। प्रिंस यादव ने लखनऊ सुपर जायंट्स के लिए अपने शानदार प्रदर्शन से प्रभावित किया है।
रोहित और हार्दिक की वापसी पर सस्पेंस वनडे टीम में रोहित शर्मा और हार्दिक पांड्या को शामिल तो किया गया है, लेकिन उनका खेलना पूरी तरह से फिटनेस पर निर्भर करेगा। विराट कोहली भी वनडे सीरीज में खेलते हुए नजर आएंगे।
ऐसा है सीरीज का शेड्यूल भारत और अफगानिस्तान के बीच एकमात्र टेस्ट मैच 6 जून से न्यू चंडीगढ़ में खेला जाएगा। इसके बाद तीन वनडे मैचों की सीरीज का आगाज 14 जून से होगा।
टेस्ट टीम: शुभमन गिल (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल (उपकप्तान), साई सुदर्शन, ऋषभ पंत, देवदत्त पड्डिकल, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, मोहम्मद सिराज, प्रसिद्ध कृष्णा, मानव सुथार, गुरनूर बरार, हर्ष दुबे और ध्रुव जुरेल।
वनडे टीम: शुभमन गिल (कप्तान), रोहित शर्मा, विराट कोहली, श्रेयस अय्यर (उपकप्तान), केएल राहुल, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, नितीश कुमार रेड्डी, वॉशिंगटन सुंदर, कुलदीप यादव, अर्शदीप सिंह, प्रसिद्ध कृष्णा, प्रिंस यादव, गुरनूर बरार और हर्ष दुबे।
*🚨 News 🚨
— BCCI (@BCCI) May 19, 2026
Presenting #TeamIndia s squads for the @IDFCFIRSTBank Test match and the 3️⃣-match ODI series against Afghanistan in June 🙌#INDvAFG pic.twitter.com/hFiABALLld
मुंबई में चला बुलडोजर: बांद्रा ईस्ट में 500 अवैध निर्माण ध्वस्त, सुरक्षा और विस्तार के लिए ली गई बड़ी कार्रवाई
बस्तर अब नक्सल मुक्त: बंदूकों के साये से बाहर आया छत्तीसगढ़, अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान
BCCI का बड़ा ऐलान: अफगानिस्तान सीरीज के लिए टीम इंडिया का नया स्क्वाड, शुभमन गिल संभालेंगे कमान
दमयंती सेन की वापसी: ममता के दौर में हुईं साइडलाइन, अब शुभेंदु सरकार में पैर की बेड़ी खोलेंगी ये सख्त अफसर
क्या नीतीश कुमार और उनके बेटे को है डॉक्टरों की जरूरत? आनंद मोहन के बिगड़े बोल ने बिहार में मचाया सियासी तूफान
सुप्रीम कोर्ट का कड़ा रुख: आवारा कुत्तों पर अब आर्टिकल-21 का सुरक्षा कवच, खाने खिलाने पर रोक
दिल्ली-NCR से यूपी तक झुलसा रही गर्मी: पारा 47°C के पार, 4 दिनों तक लू का अलर्ट
क्या धोनी का आईपीएल सफर जारी रहेगा? सुरेश रैना के इस खुलासे ने फैंस में फूंकी नई जान
ओडिशा में दरिंदगी की हदें पार: बीच सड़क पर कपल को लाठियों से पीटा, तमाशबीन बनी रही भीड़
फ्लाइट में दमघोंटू सफर: अंधेरे में करीब 30 मिनट तक फंसे रहे यात्री, मचा हड़कंप