WWE Raw का ताजा एपिसोड एक्शन, ड्रामा और हैरान कर देने वाले मोड़ से भरपूर रहा। शो में न केवल चैंपियनशिप दांव पर लगी, बल्कि फैंस को एक ऐसी वापसी देखने को मिली जिसकी उम्मीद किसी ने नहीं की थी।
शो की शुरुआत जेकब फाटू के उसोज़ पर हमले से हुई। स्थिति को संभालने के लिए रोमन रेंस रिंग में उतरे। शुरुआती संघर्ष के बाद, रेंस ने अपनी ताकत दिखाई और उसोज़ के साथ मिलकर फाटू पर हमला बोल दिया। रेंस ने स्पीयर और सुपरमैन पंच का इस्तेमाल कर फाटू को पस्त कर दिया। इस घटना के बाद, क्लैश इन इटली के लिए रेंस और फाटू के बीच ट्राइबल कॉम्बैट मैच तय हो गया है।
सबसे बड़ा धमाका तब हुआ जब ब्रॉक लैसनर ने रिंग में कदम रखा। रेसलमेनिया 42 में संन्यास लेने वाले लैसनर ने ओबा फेमी पर जबरदस्त हमला किया और उन्हें चार बार F-5 लगाया। पॉल हेमन ने पुष्टि की कि लैसनर ने क्लैश इन इटली के लिए कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। लैसनर की इस वापसी को फैंस धोखा मान रहे हैं, क्योंकि उन्होंने संन्यास के फैसले से यू-टर्न ले लिया है।
शो के मेन इवेंट में सैथ रॉलिंस और ऑस्टिन थ्योरी के बीच कड़ी टक्कर देखी गई। मैच के दौरान लोगन पॉल के दखल के बावजूद रॉलिंस जीत दर्ज करने में सफल रहे। हालांकि, मैच के बाद भी अफरा-तफरी जारी रही। रॉलिंस को बचाने के लिए स्ट्रीट प्राफिट्स रिंग में आए, लेकिन अंत में ब्रॉन ब्रेकर ने आकर रिंग में मौजूद सभी स्टार्स को तहस-नहस कर दिया।
.@WWERomanReigns and @WWEUsos get the better of Jacob Fatu TONIGHT! 👊 pic.twitter.com/uN5GPheN3Q
— WWE (@WWE) May 19, 2026
Realme 16T 5G: 8000mAh की दमदार बैटरी और 144Hz डिस्प्ले के साथ आ रहा नया पावरहाउस
चिकन नेक पर सुवेंदु अधिकारी का बड़ा दांव: केंद्र को सौंपी 120 एकड़ जमीन, पूर्वोत्तर की सुरक्षा हुई अभेद्य
आवारा कुत्तों पर सुप्रीम कोर्ट सख्त: अमीर कॉलोनियों से गरीब बस्तियों में कुत्तों को फेंकने का खेल अब नहीं चलेगा
अमेरिका की धमकी या छूट का असर नहीं : रूस से तेल खरीद पर भारत का दो-टूक फैसला
भीषण गर्मी का असर: पेड़ों की छांव छोड़ स्टेशन पर कोल्ड ड्रिंक पीता दिखा बंदर!
अब यह हकीकत बन चुका है : निर्देशक वेंकट प्रभु ने विजय को दिया खास तोहफा, वायरल हुआ CM नंबर प्लेट
नॉर्वे में भारतीय राजनयिक का करारा जवाब: अज्ञानी NGOs की रिपोर्ट पर राय बनाने वालों को सिबी जॉर्ज ने आईना दिखाया
दिल्ली की सड़कों पर आज अलर्ट: 19 मई को इन रास्तों से बचें, वरना फंस सकते हैं जाम में
आधी रात को कब्र खोदकर पालतू कुत्ते को घर ले आए शाहरुख खान, भावुक कर देगा ये किस्सा
धोनी को पीली जर्सी में देख छलके साक्षी के जज्बात, चेपॉक में भावुक कर देने वाला वीडियो वायरल