तमिलनाडु विधानसभा चुनाव के नतीजों के बाद राज्य की प्रमुख विपक्षी पार्टी AIADMK में बड़ा राजनीतिक विस्फोट हुआ है। पार्टी अब दो गुटों में बंट गई है और महासचिव एडप्पाडी के पलानीस्वामी (EPS) के खिलाफ विद्रोह की आग भड़क उठी है।
DMK के साथ गठबंधन पर भड़के विधायक वरिष्ठ नेता एसपी वेलुमणि और सीवी शनमुगम के नेतृत्व वाले बागी गुट ने आरोप लगाया कि पलानीस्वामी ने सत्ता पाने के लिए DMK के साथ गठबंधन करने का प्रस्ताव दिया था। शनमुगम ने कहा, हमने 53 साल DMK के विरोध की राजनीति की है। यदि हम उनके साथ हाथ मिलाते तो AIADMK का अस्तित्व ही खत्म हो जाता।
विजय की TVK को समर्थन का ऐलान बागी गुट ने जनता के जनादेश का सम्मान करते हुए मुख्यमंत्री विजय की पार्टी तमिलगा वेत्री कड़गम (TVK) को समर्थन देने का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। उन्होंने एसपी वेलुमणि को विधायक दल का नेता घोषित कर दिया है। इस फैसले से राज्य के आगामी फ्लोर टेस्ट में विजय सरकार का पलड़ा पूरी तरह भारी हो गया है।
नेता चुनने को लेकर आमने-सामने दो गुट पार्टी में नेतृत्व की जंग चरम पर है। एक तरफ EPS गुट ने प्रोटेम स्पीकर को पत्र सौंपकर पलानीस्वामी को अपना नेता बताया है, तो दूसरी तरफ वेलुमणि-शनमुगम गुट ने बहुमत का दावा पेश कर दिया है। EPS खेमा 27 विधायकों के समर्थन का दावा कर रहा है, जबकि बागी खेमा खुद को असली उत्तराधिकारी बता रहा है।
विधानसभा अध्यक्ष के पद पर TVK का कब्जा सियासी उठापटक के बीच, TVK के विधायक जेसीडी प्रभाकर को सर्वसम्मति से तमिलनाडु विधानसभा का अध्यक्ष चुन लिया गया है। उन्होंने चुनाव में DMK के उम्मीदवार को हराकर यह जीत हासिल की थी।
फ्लोर टेस्ट पर टिकीं नजरें मंगलवार को होने वाला फ्लोर टेस्ट तमिलनाडु की राजनीति की दिशा तय करेगा। राज्य की नजरें इस बात पर टिकी हैं कि विधानसभा के भीतर बहुमत किसके पक्ष में जाता है और क्या AIADMK की यह फूट पार्टी के विभाजन में तब्दील हो जाएगी या कोई नया समीकरण सामने आएगा।
Chennai, Tamil Nadu: AIADMK leader CV Shanmugam says, Edappadi K Palaniswami had proposed that he would become Chief Minister with the support of the DMK; however, the majority of the legislators did not accept this proposal. Consequently, the AIADMK is not in an alliance with… pic.twitter.com/NhwVZNHYyt
— ANI (@ANI) May 12, 2026
पीएम मोदी की बचत अपील पर JDU का बड़ा समर्थन: कहा- मुश्किल वक्त में देश का साथ जरूरी
पंजाब की सियासत में भूचाल: CM भगवंत मान के चचेरे भाई ज्ञान सिंह मान ने थामा BJP का दामन
क्या क्रुणाल पंड्या के दिल में अब भी है हार्दिक के लिए जगह? पोलार्ड के बहाने छलका दर्द!
डॉलर बचाने का मोदी प्लान! ईंधन की बचत से कैसे मजबूत होगा रुपया और आपकी अर्थव्यवस्था?
तुम तो ऐसे मर जाओगे : क्रुणाल पांड्या पर पूर्व क्रिकेटर की टिप्पणी से मचा बवाल
ऑयल-गैस सेक्टर में बड़ा बदलाव: सरकार ने रॉयल्टी नियमों को किया आसान, निवेश का खुलेगा नया रास्ता
मदर्स डे पर चीन का गलवान प्रोपगैंडा : शहीदों की माताओं के आंसुओं का राजनीतिक इस्तेमाल
रील लाइफ से रियल लाइफ तक: थलापति विजय के CM बनने पर मलेशियाई PM का क्रांतिकारी संदेश
अमेरिका-ईरान के टकराव में पाकिस्तान का डबल गेम ! शांतिदूत बनकर पर्दे के पीछे कर दिया खेला?
सुवेंदु अधिकारी के PA हत्याकांड: संदिग्ध शूटर की मां का दावा, मेरा बेटा बेगुनाह, उस रात वह यूपी में था