एंटरटेनमेंट डेस्क, नई दिल्ली। सुपरस्टार सलमान खान न केवल अपनी फिल्मों के लिए, बल्कि अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। हाल ही में उन्होंने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कीं, जो जितनी चर्चा में हैं, उससे कहीं ज्यादा उनके कैप्शन ने सबका ध्यान खींच लिया है।
स्टाइल के साथ दी लाइफ लेसन सलमान खान ने अपने एक्स (ट्विटर) हैंडल पर अपनी कुछ लेटेस्ट तस्वीरें पोस्ट की हैं। इसमें वे ब्लैक टी-शर्ट और स्टाइलिश हैट पहने हुए काफी कूल नजर आ रहे हैं। लेकिन इन तस्वीरों के साथ उन्होंने जो संदेश दिया, वह फैंस को काफी पसंद आ रहा है।
फैंस को खास सलाह कैप्शन में सलमान ने कहा, सोच ये रखो कि किसी भी फील्ड में, सोच-समझकर और स्पष्ट होकर फैसले लो। उसके बाद सब भूलकर आगे बढ़ो। और हां, टोपी से याद आया कि टोपी खुद पहनो, ना कि किसी दूसरे को पहनाओ और न ही किसी को पहनाने दो।
सोशल मीडिया पर छाई पोस्ट सलमान की इस लाइफ एडवाइस ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी है। फैंस उनके इस अंदाज और ईमानदारी की जमकर तारीफ कर रहे हैं। लोग कमेंट्स में लिख रहे हैं कि भाईजान की ये बातें जीवन के लिए बहुत गहरे मायने रखती हैं।
आने वाली फिल्मों पर टिकी नजरें वर्क फ्रंट की बात करें तो सलमान के पास प्रोजेक्ट्स की लंबी कतार है। वह जल्द ही मातृभूमि और साउथ निर्देशक वामशी की एक अनटाइटल्ड फिल्म में नजर आएंगे। साथ ही, राज एंड डीके की सुपरहीरो मूवी को लेकर भी उनके नाम की चर्चा जोरों पर है।
Thinking yeh hai kisi bhi field mai . Soch lo samaj lo clear ho jao decision lo aur sab bhool ke aage badho and topi se yaad aaya topi khud pehno kisi ko pehnao nahi na kisi ko pehnane do. pic.twitter.com/hXUXNKATyi
— Salman Khan (@BeingSalmanKhan) May 3, 2026
शर्मनाक! ट्रेन में बैठी महिला के सामने शख्स ने पार की बेशर्मी की हदें, वीडियो देख भड़के लोग
बंगाल में दीदी का डंका बजेगा? नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
IPL 2026: तिलक वर्मा को बल्लेबाजी के दौरान लगा जोर का झटका, कलाई पर गेंद लगते ही टूटा फिटनेस बैंड
पहलगाम हमले का जल प्रहार : एक साल बाद भी बगलिहार डैम के गेट बंद, पाकिस्तान पर कूटनीतिक दबाव बरकरार
नींद में सोए रहे लोग, नहीं बजी फोन की घंटी; विवेक विहार अग्निकांड में 9 की मौत
फाल्टा विधानसभा सीट: चुनाव रद्द होने के पीछे की खौफनाक सच्चाई, मतदान में हुई थी ये धांधली
दिल्ली का विवेक विहार अग्निकांड: एसी ब्लास्ट से दहला इलाका, 9 की मौत और मची चीख-पुकार
दिल्ली अग्निकांड: एसी ब्लास्ट से दहला विवेक विहार, बालकनी से रेस्क्यू कर बचाई गई 20 लोगों की जान
दिल्ली में जज का दर्दनाक अंत: पिता से कहा- यह मेरा आखिरी फोन कॉल है , और फिर टूट गई सांसे
महाराष्ट्र का लक्ष्य: पहली 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने की तैयारी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान