आधी रात को हुआ भीषण हादसा दिल्ली के विवेक विहार स्थित एक चार मंजिला इमारत में आज तड़के आग ने तांडव मचा दिया। रात करीब 3:13 बजे लगी इस आग ने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हो चुकी है।
एसी का धमाका बना काल स्थानीय निवासियों के अनुसार, आग की शुरुआत एयर कंडीशनर (AC) में हुए जोरदार धमाके से हुई। आग इतनी तेजी से फैली कि इमारत की चारों मंजिलों तक पहुंच गई। वहीं, कुछ विशेषज्ञों का मानना है कि शॉर्ट सर्किट के कारण यह भयावह स्थिति पैदा हुई।
रेस्क्यू ऑपरेशन और खौफनाक मंजर दमकल विभाग की गाड़ियां सुबह 3:35 बजे तक मौके पर पहुंच गई थीं। रेस्क्यू के दौरान सीढ़ियों और लिफ्ट वाली गाड़ियों का इस्तेमाल किया गया। चश्मदीदों के मुताबिक, कई शव बुरी तरह झुलसकर कंकाल में तब्दील हो चुके हैं, जिन्हें पहचानना मुश्किल है। अब इनकी शिनाख्त के लिए डीएनए जांच का सहारा लिया जाएगा।
कहां-कहां मिले शव? पुलिस की क्राइम टीम और राहत कर्मियों ने बिल्डिंग के अलग-अलग हिस्सों से कुल 9 शव बरामद किए हैं। पहली मंजिल से 1, दूसरी मंजिल से 5 और सीढ़ियों की मुमटी (जो बंद थी) के पास से 3 शव मिले हैं। माना जा रहा है कि बाहर निकलने का रास्ता बंद होने के कारण लोग अंदर ही फंस गए।
विधायक ने जताई संवेदना स्थानीय भाजपा विधायक संजय गोयल ने घटनास्थल का दौरा कर दुख व्यक्त किया है। उन्होंने बताया कि बिल्डिंग में कुल 8 फ्लैट थे। कुछ लोग समय रहते ताला नहीं खोल पाए और आग की चपेट में आ गए। सभी शवों को पहचान के लिए जीटीबी अस्पताल भेजा गया है। फिलहाल, इलाके में अभी भी सर्च ऑपरेशन जारी है ताकि कोई और फंसा न रह जाए।
#WATCH | दिल्ली विवेक विहार अग्निकांड में चश्मदीद का चौंकाने वाला खुलासा@anchorjiya | @sushilemedia | https://t.co/smwhXURgtc#BreakingNews #Fire #FireBrigade #DelhiPolice #VivekVihar pic.twitter.com/dpM6nW8v0N
— ABP News (@ABPNews) May 3, 2026
न्योता नहीं मिला तो चाचा का ‘वेल्डिंग वाला बदला’, दूल्हे के घर का मेन गेट ही कर दिया सील
बंगाल में दीदी का डंका बजेगा? नतीजों से पहले अखिलेश यादव का बड़ा ऐलान
IPL 2026: ट्रेविस हेड को आउट कर वरुण चक्रवर्ती का विवादास्पद जश्न, मैदान पर गरमाया माहौल
टिहरी झील में कुदरत का कहर: तूफ़ान में फंसीं तैरती झोपड़ियां, SDRF ने बचाई 30 लोगों की जान
शुभमन गिल की शादी पर सस्पेंस! टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के सवाल पर गुजरात टाइटंस के कप्तान का ऐसा था रिएक्शन
यही पानी मंत्रियों के घर भेजो : दूषित पानी पर AAP का CM रेखा सरकार पर तीखा हमला
ईरान का शांति प्रस्ताव बनाम ट्रंप की सैन्य चेतावनी : क्या थम पाएगा दोनों देशों के बीच तनाव?
गहरे समंदर में लहराया तिरंगा: भारत ने रचा इतिहास, पानी के नीचे फहराया दुनिया का सबसे बड़ा ध्वज
GSEB Result 2026: गुजरात बोर्ड 10वीं-12वीं के नतीजों का इंतज़ार खत्म, जानें कब और कैसे करें चेक
महाराष्ट्र का लक्ष्य: पहली 1 करोड़ लखपति दीदी बनाने की तैयारी, सीएम फडणवीस का बड़ा ऐलान