मुंबई: महाराष्ट्र सरकार महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने शनिवार को बांद्रा-कुर्ला कॉम्प्लेक्स में महालक्ष्मी सरस 2026 प्रदर्शनी का उद्घाटन करते हुए राज्य की महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का संकल्प लिया। उन्होंने कहा कि देश की अर्थव्यवस्था में महिलाओं की भागीदारी ही भारत को पूरी तरह विकसित राष्ट्र बनाएगी।
1 करोड़ लखपति दीदी का सपना कार्यक्रम को संबोधित करते हुए फडणवीस ने साफ लक्ष्य रखा कि देश की पहली एक करोड़ लखपति दीदी महाराष्ट्र से होनी चाहिए। उन्होंने महिला बचत समूहों (SHGs) की सराहना करते हुए कहा कि राज्य की ये महिलाएं अब किसी भी बड़े व्यापारिक मुकाबले के लिए तैयार हैं। सरकार इन समूहों को आर्थिक शक्ति का पावर हाउस मानती है।
तालुका स्तर तक बढ़ेगा उम्मेद मॉल का नेटवर्क महिला बचत समूहों के उत्पाद सीधे ग्राहकों तक पहुंचें, इसके लिए सरकार ने उन्हें एक स्थायी बाजार उपलब्ध कराने की योजना तैयार की है। वर्तमान में 20 जिलों में उम्मेद मॉल का काम चल रहा है, जिसे अब शेष 16 जिलों में भी विस्तारित किया जाएगा। यह नेटवर्क तालुका स्तर तक फैलेगा ताकि स्थानीय उत्पादों को बड़े बाजार मिल सकें।
नर्सरी और पेड़ लगाने से होगी अतिरिक्त कमाई पर्यावरण संरक्षण और आर्थिक लाभ को जोड़ते हुए सीएम ने एक नई पहल की घोषणा की है। सरकार के 300 करोड़ पेड़ लगाने के अभियान में अब महिला बचत समूह सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इसके लिए सरकार नर्सरी लगाने, पेड़ लगाने और उनकी देखभाल का पूरा खर्च उठाएगी। इससे महिलाओं को एक नया और स्थायी कमर्शियल आय का साधन मिलेगा।
डिजिटल प्लेटफॉर्म पर मिल रही वैश्विक पहचान महालक्ष्मी सरस प्रदर्शनी का उदाहरण देते हुए फडणवीस ने कहा कि आज यहां सामान्य गृहिणियों से लेकर फूड टेक्नोलॉजी में शिक्षित महिलाओं तक के उत्पाद उपलब्ध हैं। सरकार ने इन उत्पादों को वैश्विक बाजार देने के लिए उम्मेद मार्ट नामक डिजिटल प्लेटफॉर्म भी पेश किया है, जहां एक हजार से अधिक उत्पाद बिक्री के लिए ऑनलाइन मौजूद हैं।
इस महत्वपूर्ण अवसर पर ग्रामविकास मंत्री जयकुमार गोरे, उद्योग मंत्री मंगल प्रभात लोढ़ा, राज्यमंत्री योगेश कदम सहित कई वरिष्ठ अधिकारी और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।
From Nari Shakti to Economic Strength! Empowering Women and building a Viksit Maharashtra
— Devendra Fadnavis (@Dev_Fadnavis) May 2, 2026
Inaugurated ‘Mahalaxmi Saras 2026’ exhibition in Mumbai today. Over the years, this exhibition has grown into a truly world-class platform, showcasing the strength and talent of women… https://t.co/ExoI1M0v58 pic.twitter.com/TNvPR6gK3j
नींद में सोए रहे लोग, नहीं बजी फोन की घंटी; विवेक विहार अग्निकांड में 9 की मौत
जेसन होल्डर का कहर: 4 ओवर में किया वो कारनामा, जो बुमराह 9 मैचों में नहीं कर पाए
दिल्ली के जज की संदिग्ध मौत: पत्नी से झगड़े के कुछ घंटे बाद ही उठाया खौफनाक कदम
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का सेंट्रल लॉकिंग जाल और राख में दफन 9 जिंदगियां
दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से दहला घर, आग के तांडव में 9 लोगों की दर्दनाक मौत
वह मेरा छोटा भाई है : वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल बोलने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
GT vs PBKS: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, पंजाब की चुनौती के लिए तैयार दोनों टीमें
बेशर्मी की हद! चलती ट्रेन में सीटों की तोड़फोड़ का वीडियो वायरल, मजे लेते दिखे युवक
पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले मोहम्मद सलीम का बड़ा दावा, बोले- टीएमसी-बीजेपी को लगेगा ‘11000 वोल्ट का झटका’
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट शौक; जितेश शर्मा ने खोला राज, बोले- वह अभी बस एक बच्चा है