आईपीएल 2026 के एक रोमांचक मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस और पंजाब किंग्स आमने-सामने हैं। गुजरात के कप्तान शुभमन गिल ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। पंजाब किंग्स अब बल्लेबाजी की शुरुआत करेगी।
बदलाव के साथ उतरीं दोनों टीमें इस मुकाबले के लिए दोनों टीमों ने अपनी प्लेइंग-11 में बदलाव किए हैं। गुजरात टाइटंस ने निशांत सिंधु को टीम में शामिल किया है, जबकि पंजाब किंग्स की टीम में तेज गेंदबाज जेवियर बार्टलेट की वापसी हुई है।
अंक तालिका का हाल पंजाब किंग्स इस टूर्नामेंट में शानदार फॉर्म में है। वे 8 मैचों में 6 जीत के साथ अंक तालिका में पहले पायदान पर काबिज हैं। वहीं, गुजरात टाइटंस 9 मैचों में 5 जीत के साथ पांचवें स्थान पर है। यह मुकाबला दोनों टीमों के लिए बेहद अहम है।
शुभमन गिल ने क्यों चुनी गेंदबाजी? टॉस जीतने के बाद शुभमन गिल ने कहा कि टीम पिछले कुछ मैचों में लक्ष्य का पीछा करते हुए अच्छा प्रदर्शन कर रही है। उन्होंने कहा, हमारी गेंदबाजी भी लय में है। पिच पर शुरुआती ओवरों में तेज गेंदबाजों को मदद मिलने की उम्मीद है। गिल ने आगे कहा कि टूर्नामेंट लंबा है और सही समय पर पीक करना जरूरी है। उन्होंने उम्मीद जताई कि आज का मैच उनकी टीम का अब तक का बेस्ट गेम होगा।
दोनों टीमों की प्लेइंग-11
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), मार्कस स्टोइनिस, सूर्यांश शेडगे, निहाल वढेरा, मार्को जानसेन, ज़ेवियर बार्टलेट, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वॉशिंगटन सुंदर, निशांत सिंधु, जेसन होल्डर, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज, मानव सुथार।
1️⃣ vs 5️⃣
— IndianPremierLeague (@IPL) May 3, 2026
Two in-form teams all set to get into action 💙❤️
Updates ▶️ https://t.co/9vBsQTIV2x#TATAIPL | #KhelBindaas | #GTvPBKS | @PunjabKingsIPL | @gujarat_titans pic.twitter.com/0od7v8I3qI
बिहार मंत्रिमंडल विस्तार: सम्राट चौधरी की दिल्ली दौड़, क्या अमित शाह ने फाइनल कर दी बीजेपी की लिस्ट?
कान के पास बजा बैंड-बाजा, फिर भी नहीं खुली नींद: स्कूल जाने से बचने के लिए बच्चे की अतरंगी तपस्या वायरल
सुनील नरेन का ऐतिहासिक कारनामा: IPL में 200 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज
पुणे दुष्कर्म मामला: जब तक न्याय नहीं, तब तक कोई नेता न आए , पीड़िता के पिता की दो टूक
अब जीना मुश्किल है : दिल्ली के युवा जज अमन शर्मा की आत्महत्या, पत्नी और आईएएस साली पर प्रताड़ना का आरोप
कनाडा कॉन्सर्ट में बवाल: दिलजीत दोसांझ ने खालिस्तान समर्थक झंडा लहराने वालों को मंच से लगाई फटकार
अकोला: महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर विकास का संकल्प, मंत्री आकाश फुंडकर ने फहराया तिरंगा
रील का जानलेवा जुनून: 60 फीट ऊंची टंकी पर मौत का तांडव, 15 घंटे हवा में लटके रहे बच्चे
आईपीएल का विदेशी किंग: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने
टोपी खुद पहनो, दूसरों को मत पहनाओ ... सलमान खान ने अपनी सलाह से जीता फैंस का दिल