उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर में सोशल मीडिया का एक सनकी जुनून पांच परिवारों के लिए ताउम्र का गम बन गया। कांशीराम आवासीय कॉलोनी में रील बनाने के चक्कर में चढ़े पांच दोस्तों में से एक की जान चली गई, जबकि दो बच्चों को मौत के मुंह से निकालने के लिए वायुसेना को ऑपरेशन जिंदगी छेड़ना पड़ा।
रील की जिद बनी काल शनिवार दोपहर करीब 2 बजे पांच दोस्त महज रील बनाने के लिए 60 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गए। जैसे ही वे ऊपर पहुंचे, टंकी की जर्जर लोहे की सीढ़ी उनका भार नहीं सह सकी और भरभरा कर टूट गई। सीढ़ी गिरते ही तीन बच्चे नीचे कंक्रीट पर आ गिरे। इसमें 10 वर्षीय सिद्धार्थ की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
15 घंटे का खौफनाक डेथ ट्रैप टंकी पर फंसे दो किशोरों (पवन और शाबान) के लिए नीचे उतरने का कोई रास्ता नहीं बचा था। प्रशासन और SDRF की टीम तुरंत मौके पर पहुंची, लेकिन भारी बारिश और टंकी के चारों ओर फैले दलदल ने रेस्क्यू ऑपरेशन को नामुमकिन बना दिया। बचाव कार्य के दौरान हाइड्रोलिक क्रेन भी कीचड़ में फंस गई। अंततः ड्रोन के जरिए रस्सियों से बच्चों तक खाना-पानी पहुंचाया गया ताकि वे पूरी रात मौत के खौफ से लड़ सकें।
वायुसेना बनी फरिश्ता रविवार तड़के जब जमीनी रेस्क्यू की सारी उम्मीदें खत्म हो गईं, तब मुख्यमंत्री कार्यालय के निर्देश पर वायुसेना को तैनात किया गया। गोरखपुर से उड़ान भरते हुए IAF का Mi-17 हेलीकॉप्टर सुबह 5:20 बजे घटनास्थल पर पहुंचा। जांबाज जवानों ने महज 9 मिनट के कठिन रेस्क्यू ऑपरेशन में दोनों बच्चों को सुरक्षित हवाई रास्ते से बाहर निकाल लिया।
प्रशासन ने दी राहत की सांस जिलाधिकारी शिवशरणप्पा ने इस सफलता का श्रेय राज्य और केंद्र के बेहतर तालमेल को दिया। उन्होंने कहा, मुख्यमंत्री कार्यालय के सहयोग और वायुसेना की त्वरित कार्रवाई से ही बच्चों की जान बचाना संभव हुआ। दोनों बच्चे सुरक्षित हैं और स्वस्थ हैं।
इस भयावह घटना ने एक बार फिर सोशल मीडिया पर रील बनाने के जानलेवा जुनून और जर्जर ढांचे की सुरक्षा पर सवाल खड़े कर दिए हैं। एक छोटी सी चूक ने एक मासूम की जान ले ली और दो बच्चों को जिंदगी भर का सदमा दिया।
*On a request from state government authorities, an IAF Mi 17 V5 of Central Air Command (CAC) was deployed to rescue two stranded children, who were stuck on top of a water tank in Sidharth Nagar in Gorakhpur, Uttar Pradesh. The children were stranded in the night as the ladder of… pic.twitter.com/dZ2D4shbQS
— CAC, IAF (@CAC_CPRO) May 3, 2026
दिल्ली के विवेक विहार में मातम: चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत; AC ब्लास्ट बना काल
नोबेल की दहलीज पर पैडमैन : अरुणाचलम मुरुगनाथम का सफर अब वैश्विक पहचान की ओर
हत्या के मामले में दोषी कांग्रेस विधायक की विधायकी रद्द, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक
WWE का बड़ा धमाका: 4 सुपरस्टार्स को दिखाया बाहर का रास्ता, पूर्व वर्ल्ड चैंपियन का 18 साल का सफर खत्म!
ट्विंकल-ट्विंकल सिखाने के लिए 2.5 लाख रुपये? स्कूल फीस का वायरल स्नैपशॉट देख इंटरनेट हैरान
IPL में कर्नाटक के नए सितारे का उदय: स्मरण रविचंद्रन का ड्रीम डेब्यू, नीतीश रेड्डी की जगह मिला मौका
यही पानी मंत्रियों के घर भेजो : दूषित पानी पर AAP का CM रेखा सरकार पर तीखा हमला
शुभमन गिल की शादी पर सस्पेंस! टॉस के दौरान डैनी मॉरिसन के सवाल पर गुजरात टाइटंस के कप्तान का ऐसा था रिएक्शन
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का सेंट्रल लॉकिंग जाल और राख में दफन 9 जिंदगियां
क्या आलिया भट्ट की कामयाबी सिर्फ नेपोटिज्म का नतीजा है? सद्गुरु की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस