कोयंबटूर: भारत के पैडमैन के नाम से मशहूर सामाजिक उद्यमी अरुणाचलम मुरुगनाथम को 2026 के नोबेल शांति पुरस्कार के लिए नामांकित किया गया है। यह सम्मान न केवल उनके नवाचार का, बल्कि उन लाखों महिलाओं के स्वास्थ्य के प्रति उनके समर्पण का प्रतीक है, जिनकी उन्होंने मदद की।
नॉमिनेशन पर क्या बोले मुरुगनाथम? मुरुगनाथम ने अपनी प्रतिक्रिया में कहा कि उन्हें शुरुआत में यकीन ही नहीं हुआ। उन्होंने स्पष्ट किया कि नोबेल के लिए कोई व्यक्ति खुद को नामांकित नहीं कर सकता। उनका नामांकन पुडुचेरी के अरविंद आई हॉस्पिटल के एक डीन और वहां कार्यरत अमेरिकी टीमों द्वारा भेजा गया था। 24 घंटे के भीतर इसे स्वीकार कर लिया गया, जिसे लेकर वे बेहद गौरवान्वित हैं।
गरीबी से उठकर बदलाव की मशाल तक तमिलनाडु के कोयंबटूर में जन्मे मुरुगनाथम का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। 14 साल की उम्र में पिता की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद उन्हें पढ़ाई छोड़नी पड़ी। परिवार के पेट पालने के लिए उन्होंने मजदूरी और कारखानों में काम किया। गरीबी के बावजूद उन्होंने सीखने की ललक कभी नहीं छोड़ी।
अंधविश्वास और सामाजिक बहिष्कार से जंग मुरुगनाथम ने जब देखा कि उनकी पत्नी और ग्रामीण महिलाएं पीरियड्स के दौरान महंगे पैड्स की जगह राख, गंदे कपड़े और पत्तों का इस्तेमाल कर रही हैं, तो उन्होंने सस्ता पैड बनाने की ठानी। रिसर्च के दौरान कोई महिला उनके साथ जुड़ने को तैयार नहीं हुई, तो उन्होंने खुद पर ही पैड का परीक्षण किया और कृत्रिम खून का इस्तेमाल किया। इस कदम के लिए उन्हें समाज से बहिष्कार और मानसिक प्रताड़ना झेलनी पड़ी, यहां तक कि उनकी पत्नी और मां ने भी उन्हें पागल समझकर छोड़ दिया था।
हजारों महिलाओं को दिया रोजगार लगातार मेहनत के बाद उन्होंने कम लागत वाली सैनिटरी पैड मशीन का आविष्कार किया। उनकी यह मशीन आज न केवल महिलाओं को स्वच्छता प्रदान कर रही है, बल्कि हजारों ग्रामीण महिलाओं को स्वावलंबी (रोजगार) भी बना रही है।
अक्षय कुमार की फिल्म और सम्मान मुरुगनाथम के प्रेरणादायक जीवन पर बॉलीवुड फिल्म पैडमैन बनी, जिसमें अक्षय कुमार ने उनकी भूमिका निभाई थी। इससे पहले 2014 में TIME मैगजीन ने उन्हें दुनिया के 100 सबसे प्रभावशाली लोगों में शामिल किया था और 2016 में भारत सरकार ने उन्हें पद्मश्री से नवाजा था। अब नोबेल शांति पुरस्कार के लिए उनका नामांकन उनके संघर्ष को एक नई वैश्विक ऊंचाई प्रदान कर रहा है।
#WATCH | Coimbatore, Tamil Nadu | Social entrepreneur Arunachalam Muruganantham, who is famously known as the Padman, has been listed as a nominee for the 2026 Nobel Peace Prize.
— ANI (@ANI) May 3, 2026
He says, I couldn t believe it at first... For the Nobel Prize, you can not submit your name, nor… pic.twitter.com/unHNj0tSrF
हैदराबाद में स्पाइडरमैन बने रोवमैन पॉवेल, ऐतिहासिक कैच से पलटा मैच का रुख
तिलक वर्मा की करोड़ों की घड़ी टूटी? जानें मैच के दौरान क्या हुआ सच
वैभव सूर्यवंशी के अनप्रोफेशनल बयान पर अड़े जितेश शर्मा, कहा- उसे बच्चा ही रहने दो
सुप्रीम कोर्ट से राहत के बाद गरजे पवन खेड़ा: बोले- दमनकारी सरकारों का अंत तय
वायरल महिला का खुलासा: ट्रैफिक जाम में क्यों उखड़ी थी टीना चौधरी, मंत्री गिरीश महाजन को लेकर कही ये बात
दिल्ली का खौफनाक वीडियो: रॉन्ग साइड से आई बाइक, कार से टक्कर और फ्लाईओवर से नीचे गिरा युवक
IRCTC का धमाकेदार ऑफर: अब बेहद कम खर्च में पूरा करें लेह-लद्दाख घूमने का सपना!
हरियाणा की राजनीति में भूचाल: सांसद के बदमाश वाले बयान पर बिश्नोई परिवार का बड़ा प्रहार, भाजपा को अर्श से फर्श पर लाने की चेतावनी
भगवान हमारे साथ, सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है : चुनाव नतीजों से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा
IPL 2026: रोवमैन पॉवेल की जादुई फील्डिंग, असंभव कैच देख दंग रह गए फैंस; देखें वीडियो