पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के नतीजों से ठीक पहले भाजपा नेता शुभेंदु अधिकारी ने अपनी जीत का बड़ा दावा किया है। उन्होंने कोलकाता के लक्ष्मीनारायण मंदिर में विशेष पूजा-अर्चना की और कहा कि ईश्वर का आशीर्वाद उनके साथ है।
शुभेंदु ने विश्वास जताते हुए कहा, भगवान हमारे साथ हैं। पश्चिम बंगाल में सनातन धर्म की रक्षा करने वाली भाजपा सरकार का आना तय है।
लोकतंत्र की जीत और जंगलराज का अंत फाल्टा विधानसभा क्षेत्र में पुनर्मतदान पर प्रतिक्रिया देते हुए नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि देश में अंततः लोकतंत्र की ही जीत होती है। उन्होंने बंगाल में जारी राजनीतिक हालातों की तुलना पुराने उत्तर प्रदेश और बिहार से की।
उन्होंने तंज कसते हुए कहा, वहां का जंगलराज खत्म हुआ, तो यह राज भी ज्यादा दिन नहीं चलेगा। सरकार परिवर्तित हो रही है और भाजपा बहुमत के साथ सत्ता में आएगी।
काउंटिंग एजेंटों के साथ मुस्तैद रहेंगे शुभेंदु नंदीग्राम और भवानीपुर से भाजपा उम्मीदवार शुभेंदु अधिकारी ने अपनी तैयारियों पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि प्रचार से लेकर मतदान के दिन तक उन्होंने अपनी जिम्मेदारी बखूबी निभाई है।
शुभेंदु ने साफ़ किया कि मतगणना के दिन उनके काउंटिंग एजेंट पूरी मुस्तैदी से काम करेंगे और वह खुद उनके साथ डटकर खड़े रहेंगे। जानकारों का मानना है कि यदि भाजपा को बहुमत मिलता है, तो मुख्यमंत्री पद के लिए शुभेंदु अधिकारी सबसे प्रबल दावेदार होंगे।
293 सीटों पर होगा फैसला, फाल्टा का इंतज़ार सोमवार को पश्चिम बंगाल की कुल 293 सीटों के चुनावी नतीजों का ऐलान होगा। फलता सीट पर मतदान प्रक्रिया रद्द होने के कारण वहां मतगणना नहीं होगी। इस सीट पर 21 मई को दोबारा मतदान कराया जाएगा, जिसके नतीजे 24 मई को घोषित किए जाएंगे।
एग्जिट पोल के आंकड़े टीएमसी और भाजपा के बीच कांटे की टक्कर दिखा रहे हैं। हालांकि, दोनों ही दल बंपर मतदान का हवाला देते हुए प्रचंड बहुमत से सरकार बनाने का दावा कर रहे हैं। इस बीच, आसनसोल के स्ट्रॉन्ग रूम के पास संदिग्ध मोबाइल फोन मिलने से हड़कंप मच गया है, जिसने मतगणना से पहले सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।
*#WATCH | Kolkata | West Bengal LoP and BJP candidate from Nandigram and Bhabanipur, Suvendu Adhikari, says, ... I offered prayers at the Lakshmi Narayan Temple. God is with us. A government that protects the interests of Sanatan Dharma is coming.
— ANI (@ANI) May 3, 2026
On TMC National General… pic.twitter.com/rTdN0w9w3g
टोपी खुद पहनो, किसी को पहनाओ नहीं : सलमान खान ने जिंदगी का दिया सबसे बड़ा मंत्र
क्या सुशांत सिंह राजपूत को जानबूझकर किया गया था साइडलाइन? वायरल वीडियो ने फिर छेड़ी बहस
बंगाल में आधी रात का सियासी संग्राम: मंदिरों में मन्नतें और सड़कों पर वीवीपैट का बवाल
हिमाचल: बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस; मची अफरातफरी
हैदराबाद में टूटा SRH का विजय रथ, KKR की लगातार तीसरी जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का गणित
महंगाई पर ओपी राजभर का अजीब तर्क: बोले- हर गांव में कार, तो फिर महंगाई कैसी?
IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस का सफर खत्म? प्लेऑफ की रेस में अब बची है महज एक मामूली उम्मीद
यही पानी मंत्रियों के घर भेजो : दूषित पानी पर AAP का CM रेखा सरकार पर तीखा हमला
कांतारा के मुरीद हुए अमित शाह, ऋषभ शेट्टी से मुलाकात के बाद की जमकर तारीफ
बिहार की सियासत में हलचल: दिल्ली में अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, क्या जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार?