बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत से जुड़ा एक पुराना वीडियो फिर से सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है। इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया दो गुटों में बंट गया है।
क्या है वायरल वीडियो में? वायरल हो रहे 16 सेकंड के इस वीडियो क्लिप में एक अवॉर्ड फंक्शन जैसा माहौल दिख रहा है, जहां कई बड़े सितारे एक साथ परफॉर्म कर रहे हैं। वीडियो में सुशांत सिंह राजपूत पूरे जोश के साथ डांस करते नजर आ रहे हैं। इसके तुरंत बाद, वरुण धवन पीछे मौजूद एक अन्य व्यक्ति को आगे बुला लेते हैं, जिसके चलते सुशांत को अपनी जगह छोड़कर साइड में जाना पड़ता है।
फैन्स का फूटा गुस्सा वीडियो शेयर करने वाले यूजर ने इसे शॉकिंग बताते हुए डेलिबरेट साइडलाइनिंग (जानबूझकर किनारे करना) का आरोप लगाया है। इस क्लिप में कैटरीना कैफ, सलमान खान और आलिया भट्ट जैसे सितारे भी मौजूद हैं। वीडियो सामने आने के बाद सुशांत के समर्थकों का गुस्सा सातवें आसमान पर है। फैन्स इसे बॉलीवुड में सुशांत के साथ हुए कथित दुर्व्यवहार का एक और सबूत मान रहे हैं।
सोशल मीडिया पर बंटे लोग हालांकि, हर कोई इस दावे से सहमत नहीं है। कई यूजर्स का मानना है कि वीडियो को गलत तरीके से पेश किया जा रहा है। एक यूजर ने कमेंट करते हुए लिखा, सुशांत खुद साइड में गए थे, इसमें कोई साजिश नहीं दिख रही है। वहीं, कुछ लोगों ने इस तरह के पुराने वीडियो को बार-बार वायरल करने और बिना वजह विवाद पैदा करने के लिए पोस्ट करने वाले को ही ट्रोल करना शुरू कर दिया है।
अभी भी अनसुलझी है सुशांत की मौत की गुत्थी बता दें कि सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 को अपने बांद्रा स्थित फ्लैट में मृत पाए गए थे। उनकी मौत ने पूरे देश को हिलाकर रख दिया था। आज भी उनकी मौत आत्महत्या थी या हत्या, इस पर बहस जारी है। उनके चाहने वाले अक्सर इन वीडियोज के जरिए बॉलीवुड इंडस्ट्री पर कैंप कल्चर और आउटसाइडर्स को दरकिनार करने का आरोप लगाते रहते हैं।
This Visual is Bit SHOCKING 😯
— Manoz Kumar (@ManozTalks) May 2, 2026
How Late #SushantSinghRajput Was Easily Sidelined While Dancing. pic.twitter.com/4SXduDVBDn
हॉर्मुज का चक्रव्यूह तोड़ भारत पहुंचा सर्व शक्ति : ईरान की मदद से टला ऊर्जा संकट
वह मेरा छोटा भाई है : वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल बोलने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी
3225 करोड़ की संपत्ति के मालिक सलमान खान ने बताया सुख का असली मतलब, वायरल हुई तस्वीर
PSL 2026 फाइनल की जंग आज: बाबर की जाल्मी और लाबुशेन की किंग्समेन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत
NEET UG 2026: आज कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा, रांची के केंद्रों पर धारा-163 लागू
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर टूर्नामेंट से बाहर
रोवमैन पॉवेल की जादुई कैच: आउट हुआ खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन टूट गया हजारों का चश्मा
वायरल महिला का खुलासा: ट्रैफिक जाम में क्यों उखड़ी थी टीना चौधरी, मंत्री गिरीश महाजन को लेकर कही ये बात
पश्चिम बंगाल चुनाव: मतगणना के लिए कड़ी सुरक्षा, हर टेबल पर होगी पैनी नजर
भगवान हमारे साथ, सनातन की रक्षा करने वाली सरकार आ रही है : चुनाव नतीजों से पहले शुभेंदु अधिकारी का बड़ा दावा