यूपी सरकार के कैबिनेट मंत्री और सुभासपा प्रमुख ओम प्रकाश राजभर अपने बयानों को लेकर हमेशा सुर्खियों में रहते हैं। इस बार उन्होंने देश में बढ़ती महंगाई को लेकर एक ऐसा तर्क दिया है, जिससे नया विवाद खड़ा हो गया है।
महंगाई है तो इतनी गाड़ियां क्यों? मीडिया से बातचीत के दौरान जब राजभर से महंगाई को लेकर सवाल किया गया, तो उन्होंने उलटा सवाल दाग दिया। उन्होंने दावा किया कि आज हर गांव में 25 से 50 मोटरसाइकिलें मौजूद हैं। उन्होंने तर्क दिया, अगर महंगाई इतनी ज्यादा है, तो लोग इतनी भारी संख्या में मोटरसाइकिल और कार क्यों खरीद रहे हैं?
आंकड़ों के जरिए दी दलील राजभर ने दावा किया कि महंगाई बढ़ने के बावजूद गांवों में 20 प्रतिशत तक फोर-व्हीलर गाड़ियां आ चुकी हैं। वहीं, शहरों की स्थिति पर बात करते हुए उन्होंने कहा कि वहां 70 से 80 प्रतिशत परिवारों के पास चार पहिया वाहन हो गए हैं। उनके अनुसार, यह विकास का संकेत है, महंगाई का नहीं।
हैलकॉप्टर वाले सवाल पर क्या बोले? जब एक पत्रकार ने तंज कसते हुए पूछा कि क्या महंगाई और बढ़ने पर लोग हेलिकॉप्टर भी खरीद लेंगे? इस पर राजभर ने पल्ला झाड़ते हुए कहा कि वह यह नहीं कह रहे हैं। उन्होंने साफ किया कि तेल और गैस की कीमतें अंतरराष्ट्रीय बाजार के हिसाब से तय होती हैं और इसमें कुछ भी नया नहीं है।
पेट्रोल-डीजल के दाम पर चुप्पी पश्चिम बंगाल चुनाव नतीजों के बाद देश में पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ने की अटकलों पर राजभर ने कहा कि वह वहां की कैबिनेट में नहीं हैं, इसलिए उन्हें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उन्होंने कहा कि जब दाम बढ़ेंगे, तो वे खुद ही सबको पता चल जाएंगे।
विपक्ष पर भी बरसे राजभर महंगाई के अलावा, राजभर ने विधानसभा में विपक्ष पर जमकर निशाना साधा। पीएम मोदी द्वारा झालमुड़ी खरीदने पर विपक्षी नेताओं के पेट में दर्द होने की बात कहकर उन्होंने तंज कसा। साथ ही, महिला आरक्षण और गाजीपुर मामले पर सपा को घेरते हुए उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष केवल राजनीति कर रहा है और महिलाओं के नाम पर दोहरा रवैया अपनाता है।
यूपी सरकार में कैबिनेट मंत्री ओपी राजभर का बयान- महंगाई बढ़ने से हर गांव में बाइक और कार आ गई। #oprajbhar #lucknow pic.twitter.com/XHTdFmWklp
— Pawan Kumar Sharma (@pawanks1997) May 3, 2026
MP Board 2026: 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
महंगाई की दोहरी मार: दूध के दाम में 4 रुपये की भारी बढ़ोतरी, जानें अब क्या होगी नई कीमत
पश्चिम बंगाल चुनाव: एग्जिट पोल के शोर के बीच हुमायूं कबीर का किंगमेकर बनने का दावा
तिलक वर्मा की 2 करोड़ की घड़ी टूटने का सच: वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई सच्चाई
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर टूर्नामेंट से बाहर
मोहम्मद सिराज का थंडरबोल्ट : सिर्फ 3 गेंदों में पंजाब किंग्स का किला ध्वस्त
क्या आलिया भट्ट की कामयाबी सिर्फ नेपोटिज्म का नतीजा है? सद्गुरु की टिप्पणी ने छेड़ी नई बहस
हैदराबाद में स्पाइडरमैन बने रोवमैन पॉवेल, ऐतिहासिक कैच से पलटा मैच का रुख
बंगाल में चुनावी जंग: बिधाननगर स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर BJP और TMC कार्यकर्ताओं में भिड़ंत
दिल्ली के विवेक विहार में मातम: रिहायशी इमारत में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत