हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले में रविवार सुबह एक दिल दहला देने वाला हादसा हुआ। चंबा से ऊना जा रही एक निजी बस पठानकोट-मंडी नेशनल हाईवे पर अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की मुख्य वजह बस चालक को अचानक आया हार्ट अटैक बताया जा रहा है।
सुबह 11 बजे का मंजर यह बस सुबह करीब 6:30 बजे चंबा से रवाना हुई थी। सुबह 11 बजे के आसपास जब बस नूरपुर के निजायपुर में शनिदेव मंदिर के करीब पहुंची, तो ड्राइवर को अचानक दिल का दौरा पड़ा। इसके चलते वाहन पर नियंत्रण खत्म हो गया और बस बीच सड़क पर ही पलट गई।
40 से ज्यादा यात्री थे सवार बस में 40 से अधिक श्रद्धालु सवार थे। अचानक हुए इस हादसे से मौके पर चीख-पुकार मच गई। दुर्घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोग बचाव कार्यों के लिए दौड़े और कड़ी मशक्कत के बाद घायलों को बस से बाहर निकाला।
ड्राइवर समेत 4 की हालत नाजुक इस भीषण हादसे में कई यात्री घायल हुए हैं। पुलिस के अनुसार, ड्राइवर समेत 4 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है, जिन्हें बेहतर इलाज के लिए कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। वहीं, करीब 20 घायलों का इलाज नूरपुर सिविल अस्पताल में चल रहा है।
यात्रियों के अलग-अलग दावे हादसे के बाद बस में सवार कुछ यात्रियों ने बताया कि ड्राइवर बस को काफी तेज रफ्तार में चला रहा था। वहीं, कुछ अन्य घायलों का कहना है कि मोड़ पर बस का टायर फटने जैसी आवाज आई और फिर देखते ही देखते बस पलट गई। पुलिस फिलहाल मामले की जांच में जुटी है ताकि घटना के स्पष्ट कारणों का पता लगाया जा सके।
*#WATCH | Himachal Pradesh | 26 passengers injured after Una-bound private bus overturned in Kangra s Nurpur. All the injured passengers were immediately shifted to Nurpur Civil Hospital pic.twitter.com/rvi9xyzeaF
— ANI (@ANI) May 3, 2026
असम चुनाव 2026: 722 उम्मीदवारों का भाग्य आज होगा कैद, थ्री-लेयर सिक्योरिटी में होगी वोटों की गिनती
SRH vs KKR: वरुण चक्रवर्ती का स्पिन जाल , हैदराबाद 165 रनों पर सिमटी
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट शौक; जितेश शर्मा ने खोला राज, बोले- वह अभी बस एक बच्चा है
मैं खुद उन 6 पीड़ितों में से एक हूं... बृजभूषण पर विनेश फोगाट का अब तक का सबसे बड़ा खुलासा
समृद्ध गढ़चिरोली का नया दौर: विकास, शांति और पर्यावरण के त्रिसूत्री फॉर्मूले से बदलेगी जिले की तस्वीर
ट्विंकल-ट्विंकल सिखाने के लिए 2.5 लाख रुपये? स्कूल फीस का वायरल स्नैपशॉट देख इंटरनेट हैरान
जिलाबदर आदेश की उड़ी धज्जियां: अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया अपराधी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
IRCTC का धमाकेदार ऑफर: अब बेहद कम खर्च में पूरा करें लेह-लद्दाख घूमने का सपना!
आप दफ्तर के बाहर कुमार विश्वास का पोस्टर: सियासी हलकों में बढ़ी हलचल
PSL 2026 फाइनल की जंग आज: बाबर की जाल्मी और लाबुशेन की किंग्समेन के बीच होगी खिताबी भिड़ंत