बलौदाबाजार: जिले में प्रशासन के आदेशों को ठेंगा दिखाने वाले एक अपराधी को पुलिस ने सलाखों के पीछे भेज दिया है। जिलाबदर अपराधी श्रवण देवार को चोरी-छिपे जिले में घुसकर अवैध शराब बेचते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया गया है।
क्या था मामला? आरोपी श्रवण देवार पर छत्तीसगढ़ राज्य सुरक्षा अधिनियम के तहत सख्त जिलाबदर की कार्रवाई की गई थी, जिसके तहत उसे बलौदाबाजार और आसपास के सीमावर्ती जिलों में प्रवेश करने पर पूर्ण प्रतिबंध था। इसके बावजूद, आरोपी ने कानून को चुनौती देते हुए जिले में अवैध शराब का कारोबार शुरू कर दिया था।
पुलिस ने की छापेमारी गुप्त सूचना के आधार पर सिटी कोतवाली पुलिस ने ग्राम करमदा में दबिश दी। पुलिस को देखते ही आरोपी के होश उड़ गए। मौके से उसे गिरफ्तार कर पुलिस थाना ले आई। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ धारा 14 और 15 के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
वहीं, नशे के खिलाफ रायपुर रेंज में चलाए जा रहे ऑपरेशन निश्चय अभियान के तहत तिल्दा-नेवरा पुलिस ने भी बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने जोगी कुआं क्षेत्र में दबिश देकर एक तस्कर को भारी मात्रा में शराब के साथ रंगे हाथों दबोचा है।
18,900 रुपये की संपत्ति जब्त पुलिस ने आरोपी पूरन लाल वर्मा (30 वर्ष) के पास से 180 पाव देशी मदिरा मसाला जब्त की है, जिसकी बाजार कीमत लगभग 18,000 रुपये है। साथ ही, शराब बिक्री की 900 रुपये की नकदी भी बरामद की गई है। आरोपी ग्राम ताराशिव का निवासी बताया जा रहा है।
जेल भेजा गया आरोपी आरोपी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत मामला दर्ज किया गया है। उसे न्यायालय में पेश करने के बाद न्यायिक रिमांड पर केंद्रीय जेल रायपुर भेज दिया गया है। तिल्दा थाना प्रभारी निरीक्षक रमाकांत तिवारी ने स्पष्ट किया है कि क्षेत्र में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए पुलिस आगे भी इसी तरह सख्त कार्रवाई जारी रखेगी।
*बलौदा बाजार जिले में जिलाबदर आरोपी श्रवण देवार को पुलिस ने अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा। @BalodaBazarDist #Chhattisgarh pic.twitter.com/wlldgLmqOV
— Haribhoomi (@Haribhoomi95271) May 3, 2026
IPL 2026: मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी, 2 गेंदों में पंजाब किंग्स का किया बुरा हाल
मौसम का मिजाज बदला: आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें
मौत की ऊंचाई: सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी से गिरे 3 बच्चे, सेना के हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू
पुणे दरिंदगी: विपक्ष का हमला, संजय राउत ने सीएम से मांगी माफी, कांग्रेस ने मांगा इस्तीफा
IPL 2026: चेन्नई की जीत से अंक तालिका में भूचाल, मुंबई का सफर खत्म, दिल्ली की बढ़ी टेंशन
IPL का इंपैक्ट प्लेयर नियम क्या बंद होगा? BCCI सचिव ने दिया बड़ा अपडेट
गोद में उठाया, चश्मा पहनाया: भैंसामुड़ा में दिखा मुख्यमंत्री साय का अभिभावक स्वरूप
दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से दहला घर, आग के तांडव में 9 लोगों की दर्दनाक मौत
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स: लोकतंत्र की आवाज पर पहरा , भारत की रैंकिंग पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला
दिल्ली में भीषण AC ब्लास्ट: 9 लोगों की दर्दनाक मौत, जानें क्यों फटते हैं एयर कंडीशनर और कैसे बचें