पुणे में चार साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दुष्कर्म और निर्मम हत्या की घटना ने पूरे महाराष्ट्र को झकझोर कर रख दिया है। इस जघन्य अपराध के बाद विपक्ष पूरी तरह आक्रामक हो गया है और राज्य की कानून-व्यवस्था पर गंभीर सवाल उठाए जा रहे हैं।
शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि अपराधियों में अब कानून का कोई डर नहीं बचा है। उन्होंने मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस पर आरोप लगाया कि वे राज्य की गंभीर समस्याओं पर ध्यान देने के बजाय केरल और तमिलनाडु में चुनावी प्रचार में व्यस्त हैं।
राउत ने सख्त लहजे में कहा, मुख्यमंत्री को इस घटना के लिए माफी मांगनी चाहिए। राज्य में महिलाओं और नाबालिगों के खिलाफ अपराध का ग्राफ लगातार बढ़ रहा है, जो सरकार की विफलता को दर्शाता है। उन्होंने पुलिस द्वारा जनता पर किए गए लाठीचार्ज की भी निंदा की और जिम्मेदारी तय करने की मांग की।
महाराष्ट्र कांग्रेस अध्यक्ष हर्षवर्धन सपकाल ने इस घटना को राज्य की छवि पर एक बड़ा धब्बा बताया है। उन्होंने सीधे तौर पर गृह मंत्री देवेंद्र फडणवीस के इस्तीफे की मांग की है।
सपकाल ने प्रेस वार्ता में कहा कि राज्य में पूर्णकालिक गृह मंत्री की अनुपस्थिति के कारण प्रशासन लाचार है। उन्होंने आरोप लगाया कि गृह विभाग भ्रष्टाचार में डूबा हुआ है, जिसका सीधा फायदा अपराधियों को मिल रहा है। उन्होंने फडणवीस से प्रायश्चित के तौर पर पद छोड़ने को कहा।
विपक्ष के आरोपों पर पलटवार करते हुए मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने कहा कि विपक्ष को आत्मचिंतन करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जो लोग कैश फॉर ट्रांसफर जैसी घटनाओं में शामिल रहे हैं, उन्हें सरकार को नसीहत देना शोभा नहीं देता। उन्होंने विपक्ष को उनके कार्यकाल की घटनाओं पर नजर डालने की सलाह दी।
यह दिल दहला देने वाली वारदात पुणे के भोर तहसील की है। पुलिस के अनुसार, एक 65 वर्षीय व्यक्ति ने चार साल की बच्ची को खाने का लालच देकर एक पशु बाड़े में बुलाया। वहां उसने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया और फिर पत्थर से कुचलकर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जो पहले भी आपराधिक गतिविधियों में शामिल रहा है।
फिलहाल, इस घटना को लेकर राज्यभर में विरोध प्रदर्शन हो रहे हैं और जनता इंसाफ की मांग कर रही है।
*Mumbai, Maharashtra: On the Pune minor rape and murder case, Shiv Sena (UBT) MP Sanjay Raut says, A four-year-old girl, she is raped, sexually assaulted, and murdered. This implies that criminals in this state harbor no fear of the law or of the government. People arrive from… pic.twitter.com/bBSmlcjxro
— IANS (@ians_india) May 3, 2026
इंदौर-पीथमपुर इकोनॉमिक कॉरिडोर: एमपी के औद्योगिक विकास का नया मार्वलस माइलस्टोन
विदेश मंत्री जयशंकर का कैरिबियन मिशन: जमैका पहुंचे एस. जयशंकर, रिश्तों में आएगी नई मजबूती
स्कूल जाने का नाम सुनते ही कुंभकरण बना बच्चा: कान के पास बजा बैंड-बाजा, फिर भी नहीं खुली नींद!
क्या अमेरिकी नाकेबंदी हुई फेल? ईरान का 220 मिलियन डॉलर का सुपरटैंकर चकमा देकर निकला
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: दिल्ली में दिग्गजों के साथ सम्राट चौधरी की मैराथन बैठक
NEET UG 2026: आज कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा, रांची के केंद्रों पर धारा-163 लागू
GalaxEye: बादलों के पार भी देखेगी भारत की जादुई आंख , अंधेरे में भी दुश्मन की खैर नहीं
जूता पड़ जाता... : आतंकवादी वाले बयान पर समय रैना ने सुनील पाल को लिया आड़े हाथों, कपिल शर्मा के शो में मचा बवाल
बंगाल में नतीजों से पहले खूनी खेल: भाजपा नेता के घर पर आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: मतगणना की अभूतपूर्व तैयारी, हर टेबल पर पैनी नजर