द ग्रेट इंडियन कपिल शो के हालिया एपिसोड में उस वक्त माहौल गरमा गया जब स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना और सुनील पाल का आमना-सामना हुआ। वर्ल्ड लाफ्टर डे स्पेशल एपिसोड में जब सुनील पाल की सरप्राइज एंट्री हुई, तो सेट पर असहजता साफ देखी गई।
विवाद से जुड़ा है पुराना नाता यह पूरा ड्रामा समय रैना और रणवीर इलाहबादिया के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के बाद शुरू हुआ था। उस दौरान सुनील पाल ने समय और रणवीर को आतंकवादी तक कह दिया था और उन्हें 10 साल की जेल भेजने की मांग की थी। शो में दोनों इसी विवाद के बाद पहली बार ऑन-स्क्रीन साथ दिखे।
सुनील पाल की चप्पलें बनीं मजाक का जरिया शो में कपिल शर्मा ने सुनील पाल की फिल्म किस किसको प्यार करूं 2 के प्रीमियर पर पहने गए चप्पलों को लेकर खिंचाई की। जब कपिल ने पूछा कि प्रीमियर पर चप्पलें क्यों पहनी थी, तो सुनील ने अजीब सा तर्क दिया कि वह अलग दिखना चाहते थे। इस पर माहौल को हल्का करते हुए कपिल ने चुटकी ली कि ऐसा लगा जैसे सुनील को पता ही नहीं था कि वह कहां आए हैं।
समय रैना का तीखा पलटवार मौके का फायदा उठाते हुए समय रैना ने सुनील पाल को निशाने पर लेते हुए कहा, ये चप्पल पहनकर घूमते हैं, जूता तो इनको पड़ जाता है कहीं से... समय की इस त्वरित टिप्पणी पर कपिल शर्मा और अर्चना पूरन सिंह सहित पूरा सेट ठहाकों से गूंज उठा। बात खत्म करने के बजाय समय ने सुनील को गले लगाया और दर्शकों की ओर अजीब सा मुंह बनाकर अपनी कॉमेडी का जलवा दिखाया।
आतंकवादी कमेंट पर फिर तकरार जब शो के दौरान सुनील पाल ने अपने पुराने आतंकवादी वाले बयान को सही ठहराने की कोशिश की और कहा कि, जो समाज की बात नहीं करता, वो आतंकवादी ही होता है, तो समय रैना ने भी पीछे न हटते हुए करारा जवाब दिया।
समय ने पलटवार करते हुए कहा, इनको मुझसे इतनी दिक्कत है कि मैं क्या कहूं। आप कह रहे हैं कि मैं मुंह से ग्रेनेड मारता हूं, तो ठीक है। लेकिन सर, बस एक ही गुजारिश है, आप ब्रश क्यों नहीं करते हो यार? समय के इस सीधे हमले से सुनील पाल निरुत्तर नजर आए और शो का यह हिस्सा सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गया है।
The crazy Samay Raina s comeback ☠️👊#Sunilpal #SamayRaina #KapilSharma#RanveerAllahbadia #TheKapilSharmaShow pic.twitter.com/kdWoIWPUre
— ꇙꀘꋪ🦢 (@Skr2munjali2) May 3, 2026
सिर्फ आग नहीं, डेथ ट्रैप बने फ्लैट! विवेक विहार अग्निकांड में 9 मौतों के पीछे की खौफनाक सच्चाई
सब खत्म हो गया, अच्छा नहीं लग रहा... मुंबई इंडियंस के पतन पर आकाश चोपड़ा का तीखा प्रहार
आईपीएल में सुनील नरेन का दोहरा शतक , एक ही टीम के लिए रचा इतिहास
आईपीएल में सुनील नरेन का दोहरा शतक : बने ऐसा करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज
IPL 2026: CSK के खिलाफ शॉट मारते ही हवा में उछली तिलक वर्मा की ₹28,000 की घड़ी!
पैट कमिंस के करियर की सबसे बुरी शाम: 15 साल के इतिहास में पहली बार हुई ऐसी धुनाई
फाल्टा में 100 बार भी हो रीपोलिंग, नतीजे नहीं बदलेंगे: बीजेपी को श्रेया पांडे की खुली चुनौती
रोवमैन पॉवेल की सुपरमैन वाली डाइव: कैच तो पकड़ा, पर गंवा दिए ₹20,000 का चश्मा!
कांतारा के मुरीद हुए अमित शाह, ऋषभ शेट्टी से मुलाकात के बाद की जमकर तारीफ
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: दिल्ली में दिग्गजों के साथ सम्राट चौधरी की मैराथन बैठक