सिद्धार्थनगर: उत्तर प्रदेश के सिद्धार्थनगर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। कांशीराम कॉलोनी में स्थित एक पुरानी पानी की टंकी पर चढ़े पांच बच्चे हादसे का शिकार हो गए। जर्जर सीढ़ी टूटने से तीन बच्चे नीचे गिर गए, जिनमें से एक की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दो बच्चे घंटों तक टंकी के ऊपर जिंदगी और मौत के बीच फंसे रहे।
क्या हुआ था पूरा मामला? शनिवार को पांच बच्चे करीब 30 साल पुरानी जर्जर पानी की टंकी पर चढ़ गए थे। जब वे नीचे उतरने की कोशिश कर रहे थे, तभी अचानक टंकी की सीढ़ी भरभरा कर टूट गई। सीढ़ी टूटने के कारण तीन बच्चे जमीन पर गिर गए, जबकि दो बच्चे ऊपर ही फंस गए।
एक की मौत, दो गंभीर घायल हादसे में घायल हुए गोलू (12), सनी (14) और सिद्धार्थ (10) को फौरन मेडिकल कॉलेज ले जाया गया। डॉक्टरों ने सिद्धार्थ को मृत घोषित कर दिया। वहीं, गंभीर रूप से घायल गोलू और सनी की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें गोरखपुर के बड़े अस्पताल में रेफर कर दिया गया है।
बारिश बनी रेस्क्यू में बाधा टंकी पर फंसे पवन (14) और शाबान (12) को नीचे उतारने के लिए प्रशासन ने स्थानीय स्तर पर वैकल्पिक रास्ता बनाने का प्रयास किया। हालांकि, अचानक शुरू हुई मूसलाधार बारिश ने बचाव कार्य में बड़ी बाधा उत्पन्न कर दी, जिससे बच्चों की जान पर खतरा बढ़ गया।
सेना के हेलीकॉप्टर से बची जान स्थिति की गंभीरता को देखते हुए जिलाधिकारी ने तुरंत मुख्यमंत्री कार्यालय और राहत एवं आपदा विभाग से संपर्क किया। मांग के बाद गोरखपुर से वायु सेना का MI-17 V5 हेलीकॉप्टर मौके पर पहुंचा। रविवार सुबह करीब 5:20 बजे कड़ी मशक्कत के बाद दोनों बच्चों को सकुशल नीचे सुरक्षित उतार लिया गया। इस चुनौतीपूर्ण ऑपरेशन के दौरान जिला प्रशासन और पुलिस के आला अधिकारी मौके पर मौजूद रहे।
*#WATCH | Siddharthnagar, Uttar Pradesh: Children who had been stranded for a day at a water tank, rescued by an Air Force helicopter. pic.twitter.com/Yu1wfmmR9p
— ANI (@ANI) May 3, 2026
NEET UG 2026: आज कड़ी सुरक्षा के बीच परीक्षा, रांची के केंद्रों पर धारा-163 लागू
नरसिंहपुर में गुंडागर्दी: शराब कारोबारी को सरेआम बेल्ट-डंडों से पीटा, फिर कर लिया अपहरण
IPL 2026: हार्दिक पांड्या की इन 2 बड़ी गलतियों ने डुबोई मुंबई इंडियंस की नैया!
दिल्ली के विवेक विहार में आग का तांडव: 4 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
पुणे दुष्कर्म मामला: जब तक न्याय नहीं, तब तक कोई नेता न आए , पीड़िता के पिता की दो टूक
मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा है? : कपिल के शो में सुनील पाल और समय रैना के बीच जमकर हुई नोक-झोंक
MP Board 2026: 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
आप दफ्तर के बाहर कुमार विश्वास का पोस्टर: सियासी हलकों में बढ़ी हलचल
हॉर्मुज का चक्रव्यूह तोड़ भारत पहुंचा सर्व शक्ति : ईरान की मदद से टला ऊर्जा संकट
वर्ल्ड प्रेस फ्रीडम इंडेक्स: लोकतंत्र की आवाज पर पहरा , भारत की रैंकिंग पर कांग्रेस का सरकार पर तीखा हमला