द ग्रेट इंडियन कपिल शो के नए सीजन का आगाज धमाकेदार रहा। शो के पहले ही एपिसोड में स्टैंड-अप कॉमेडियन सुनील पाल और समय रैना का आमना-सामना सुर्खियों में है। दोनों के बीच चल रहा पुराना विवाद इस मंच पर एक मजेदार कॉमिक बैटल में बदल गया।
कपिल ने निभाई मध्यस्थ की भूमिका शो में कपिल शर्मा ने सुनील पाल और समय रैना के बीच की कड़वाहट को खत्म करने की कोशिश की। कपिल ने मजाक के लहजे में सुनील पाल से पूछा कि क्या उन्होंने समय को माफ किया या नहीं। इस पर सुनील ने नरमी दिखाते हुए कहा कि उन्हें अब किसी से कोई शिकायत नहीं है।
गालियों पर तीखी बहस बातचीत के दौरान अर्चना पूरन सिंह ने पुराने विवाद को कुरेदा। सुनील पाल ने समय के कॉमेडी स्टाइल पर तंज कसते हुए कहा कि जहां लोग मिर्जा गालिब की शायरी सुनना पसंद करते हैं, वहां समय की महफिल में सिर्फ गालियां सुनाई देती हैं। समय रैना ने तुरंत पलटवार करते हुए कहा, मैंने ये गालियां सुनील पाजी के वीडियोज के कमेंट सेक्शन से ही सीखी हैं। इस जवाब पर शो में ठहाकों की गूंज सुनाई दी।
ग्रेनेड वाले बयान पर हंसी का फव्वारा शो में उस पुराने विवाद को भी हवा दी गई, जब सुनील पाल ने समय रैना को आतंकवादी कहा था। इस पर कपिल ने चुटकी लेते हुए पूछा, क्या आपने इन्हें मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा है? सुनील पाल ने इस पर व्यंग्य करते हुए कहा कि अगर ऐसा होता तो शायद बेहतर होता, क्योंकि जो समय बोलते हैं, वह कई बार समझ से ही बाहर होता है। उन्होंने समाज में कंटेंट की स्वीकार्यता पर अपनी बात रखी।
कैसे शुरू हुआ था यह विवाद? सुनील पाल और समय रैना के बीच तनातनी समय के शो इंडियाज गॉट लेटेंट के दौरान शुरू हुई थी। सुनील पाल ने समय के कंटेंट और भाषा की तीखी आलोचना की थी। इसके जवाब में समय रैना ने भी अपने स्टैंड-अप में सुनील पाल का नाम लेकर उन पर तंज कसे थे।
इंटरव्यू में भी दिखी थी तल्खी इससे पहले एक इंटरव्यू में समय रैना ने सुनील पाल को फ्रस्ट्रेटेड बता दिया था। हालांकि, उन्होंने स्पष्ट किया था कि उनकी व्यक्तिगत दुश्मनी नहीं है, लेकिन वे सुनील पाल के काम करने के तरीके और आलोचना करने के अंदाज से सहमत नहीं हैं। अब देखना यह है कि कपिल के मंच पर हुई यह सुलह का नाटक आगे क्या मोड़ लेता है।
Kapil brought Sunil Pal and Samay Raina into the same room and is trying to make peace between them. New Baba Siddiqui in the house 😭😭😭 pic.twitter.com/YBbZl2325x
— Raj (@idfcwau) May 2, 2026
हज यात्रा के बढ़ते खर्च और बदइंतजामी के आरोपों पर बोले मंत्री किरेन रिजिजू, बताई हकीकत
बिहार में कैबिनेट विस्तार की तैयारी तेज: दिल्ली में दिग्गजों के साथ सम्राट चौधरी की मैराथन बैठक
पुरी में खौफनाक वारदात: दिनदहाड़े युवक पर पनकी से हमला, फिर बाइक से कुचला
बंगाल में उबाल: फाल्टा की 285 सीटों पर फिर होगा मतदान, सिंघम बनाम पुष्पा की जंग में फंसा चुनाव
मैं बब्बर शेर हूं, मजबूर किया तो फर्श पर ले आऊंगा : कुलदीप बिश्नोई की अपनी ही पार्टी को दो-टूक चेतावनी
आईपीएल का विदेशी किंग: सुनील नरेन ने रचा इतिहास, 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी खिलाड़ी बने
दिल्ली के जज की संदिग्ध मौत: पत्नी से झगड़े के कुछ घंटे बाद ही उठाया खौफनाक कदम
विवेक विहार अग्निकांड: एक ही झटके में उजड़ गए दो हंसते-खेलते परिवार, 9 जिंदगियां राख
IPL 2026: क्या तिलक वर्मा की करोड़ों की घड़ी टूट गई? लाइव मैच में हुआ कुछ ऐसा, जानें सच्चाई
दिल्ली के विवेक विहार में मातम: रिहायशी इमारत में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत