हिसार: हरियाणा की राजनीति में पूर्व मुख्यमंत्री चौधरी भजनलाल की विरासत को लेकर विवाद गहरा गया है। भाजपा नेता कुलदीप बिश्नोई ने अपने पिता के अपमान पर अपनी ही पार्टी के नेताओं को सख्त लहजे में चेतावनी दी है। अमेरिका में मौजूद बिश्नोई ने एक वीडियो संदेश जारी कर साफ कर दिया है कि वे अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे।
कुलदीप बिश्नोई ने वीडियो के जरिए अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा, मैं वही पुराना बब्बर शेर हूं, मुझे मजबूर न करें कि मैं कोई कड़ा कदम उठाऊं। मैं पार्टी का अनुशासित सिपाही जरूर हूं, लेकिन अपने पिता के सम्मान से समझौता किसी भी कीमत पर मंजूर नहीं है।
बिश्नोई ने राज्यसभा सांसद रेखा और प्रदेश अध्यक्ष मोहनलाल बड़ौली के बयानों पर गहरी आपत्ति जताई है। उन्होंने रेखा के बयान को वैचारिक दरिद्रता और अपरिपक्वता करार दिया। वहीं, कैथल में भजनलाल का नाम सम्मान से न लेने पर बिश्नोई ने बड़ौली को भी आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि इतिहास कोई अफवाह नहीं होती और जननेता की विरासत कोई खिलौना नहीं है।
बिश्नोई ने तल्ख लहजे में भाजपा को उनकी राजनीतिक ताकत याद दिलाई। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश में उनका 7.5% व्यक्तिगत वोट शेयर है, जिसके दम पर भाजपा तीसरी बार सत्ता में आई है। उन्होंने चेतावनी दी कि घमंड से चौथी बार सरकार नहीं बनेगी। बड़े नेताओं और संघर्षशील कार्यकर्ताओं को साथ लेकर चलना ही एकमात्र विकल्प है।
कुलदीप बिश्नोई ने स्पष्ट मांग की है कि रेखा अपने बयान के लिए माफी मांगें और मोहनलाल बड़ौली चौधरी भजनलाल का नाम सम्मान के साथ लें। उन्होंने अल्टीमेटम देते हुए कहा कि या तो पार्टी इस मामले में कार्रवाई करे या माफी मांगी जाए। बिश्नोई ने दो-टूक कहा है कि अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह मामला यहीं शांत होने वाला नहीं है।
*तूफानों से टकराकर हमने अपनी हस्ती बनाई है,
— Kuldeep Bishnoi (@bishnoikuldeep) May 2, 2026
स्वाभिमान की आग में तपकर यह शख्सियत पाई है।
जब बात हक और सच की आएगी, तो याद रखना,
नज़रे झुकाना हमारी फितरत नहीं, हमने सच को दहाड़ना सीखा है! pic.twitter.com/LigCqmqGba
हैदराबाद में स्पाइडरमैन बने रोवमैन पॉवेल, ऐतिहासिक कैच से पलटा मैच का रुख
IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस का सफर खत्म? प्लेऑफ की रेस में अब बची है महज एक मामूली उम्मीद
पिता-बेटी की प्यारी जुगलबंदी ने जीता इंटरनेट, वीडियो देख आप भी हो जाएंगे मंत्रमुग्ध
सिर्फ आग नहीं, डेथ ट्रैप बने फ्लैट! विवेक विहार अग्निकांड में 9 मौतों के पीछे की खौफनाक सच्चाई
IPL में कर्नाटक के नए सितारे का उदय: स्मरण रविचंद्रन का ड्रीम डेब्यू, नीतीश रेड्डी की जगह मिला मौका
दिल्ली के विवेक विहार में मातम: रिहायशी इमारत में भीषण आग, 9 लोगों की दर्दनाक मौत
धोनी का गन सेलिब्रेशन और कार्तिक शर्मा का धमाका: युवा बल्लेबाज ने इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न
क्या अमेरिकी नाकेबंदी हुई फेल? ईरान का 220 मिलियन डॉलर का सुपरटैंकर चकमा देकर निकला
दिल्ली AC ब्लास्ट: DNA टेस्ट से होगी पहचान, विवेक विहार हादसे की 10 बड़ी बातें
फलता में चुनावी घमासान: सभी 285 बूथों पर फिर होगा मतदान, 24 मई को आएंगे नतीजे