बंगाल में दूसरे चरण की वोटिंग के दौरान हुई व्यापक हिंसा और धांधली के बाद चुनाव आयोग ने एक बड़ा फैसला लिया है। दक्षिण 24 परगना जिले की फाल्टा विधानसभा सीट के सभी 285 मतदान केंद्रों पर फिर से वोटिंग कराने का आदेश दिया गया है। 21 मई को कड़ी सुरक्षा के बीच यहाँ दोबारा मतदान होगा।
क्या हुई थी फाल्टा में गड़बड़ी? चुनाव आयोग ने अपनी रिपोर्ट में माना है कि 29 अप्रैल को मतदान के दौरान फाल्टा में लोकतांत्रिक प्रक्रिया का गंभीर उल्लंघन हुआ था। पर्यवेक्षकों की रिपोर्ट में बूथ के अंदर अनाधिकृत लोगों की मौजूदगी, मतदाताओं को डराने-धमकाने और छेड़छाड़ के पुख्ता प्रमाण मिले हैं। अब आयोग ने निर्देश दिया है कि पुनर्मतदान के दौरान केंद्रीय बलों की भारी तैनाती और वेबकास्टिंग के जरिए हर गतिविधि पर पैनी नजर रखी जाए।
यूपी के सिंघम और टीएमसी के पुष्पा का टकराव इस चुनाव में यूपी पुलिस के एनकाउंटर स्पेशलिस्ट और आईपीएस अजयपाल शर्मा को ऑब्जर्वर बनाकर भेजा गया था। प्रचार के दौरान उनका एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें वे टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान के समर्थकों को चेतावनी देते हुए कहते दिखे थे— किसी ने बदमाशी की तो कायदे से इलाज किया जाएगा, बाद में रोना मत।
इस पर टीएमसी प्रत्याशी जहांगीर खान ने फिल्मी अंदाज में पलटवार करते हुए कहा था, अगर वह सिंघम हैं, तो मैं भी पुष्पा हूं। इस बयानबाजी और बाद में हुई हिंसा ने फाल्टा को बंगाल चुनाव का सबसे चर्चित हॉटस्पॉट बना दिया।
टीएमसी बनाम बीजेपी: राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप पुनर्मतदान के फैसले का स्वागत करते हुए बीजेपी नेता सुकांत मजूमदार ने इसे टीएमसी नेता जहांगीर खान के अत्याचारों पर जनता की जीत बताया है। वहीं, टीएमसी के राष्ट्रीय महासचिव अभिषेक बनर्जी ने चुनाव आयोग और केंद्र सरकार पर हमला बोला है। उन्होंने सोशल मीडिया पर चुनौती देते हुए कहा, मेरे डायमंड हार्बर मॉडल में सेंध लगाने के लिए 10 जन्म भी कम पड़ेंगे।
क्या है चुनाव आयोग का एक्शन प्लान? फाल्टा में निष्पक्ष चुनाव सुनिश्चित करने के लिए आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं। 21 मई को होने वाली पूरी प्रक्रिया की न केवल वीडियोग्राफी होगी, बल्कि सूक्ष्म पर्यवेक्षक भी तैनात रहेंगे। आयोग का लक्ष्य है कि पहली बार हुई गड़बड़ियों की पुनरावृत्ति को किसी भी हाल में रोका जाए और एक पारदर्शी मतदान प्रक्रिया संपन्न हो सके।
🚨बड़ी खबर
— ocean jain (@ocjain4) May 2, 2026
फाल्टा में मतदान के दौरान डराने-धमकाने के आरोपों के बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गया।
स्थानीय लोगों का दावा है कि टीएमसी नेताओं और जहांगीर के सहयोगियों ने मतदाताओं को बीजेपी को वोट डालने पर मारने की धमकी दी pic.twitter.com/vGqYIcRmzm
मौत की ऊंचाई: सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी से गिरे 3 बच्चे, सेना के हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू
जिलाबदर आदेश की उड़ी धज्जियां: अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया अपराधी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
हज यात्रा के बढ़ते खर्च और बदइंतजामी के आरोपों पर बोले मंत्री किरेन रिजिजू, बताई हकीकत
UGC NET जून 2026: आवेदन प्रक्रिया शुरू, इस बार जुड़ा एक नया विषय—जानें पूरी डिटेल
दिल्ली के विवेक विहार में मातम: चार मंजिला इमारत में भीषण आग, 9 की मौत; AC ब्लास्ट बना काल
ईरान का शांति प्रस्ताव बनाम ट्रंप की सैन्य चेतावनी : क्या थम पाएगा दोनों देशों के बीच तनाव?
तिलक वर्मा की करोड़ों की घड़ी टूटी? जानें मैच के दौरान क्या हुआ सच
सिर्फ आग नहीं, डेथ ट्रैप बने फ्लैट! विवेक विहार अग्निकांड में 9 मौतों के पीछे की खौफनाक सच्चाई
मौत की टंकी: सिद्धार्थनगर में सीढ़ी टूटने से बच्चे की गई जान, 16 घंटे तक आसमान में अटकी रहीं दो सांसें
न्योता नहीं मिला तो चाचा का ‘वेल्डिंग वाला बदला’, दूल्हे के घर का मेन गेट ही कर दिया सील