आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स (केकेआर) के रोवमैन पॉवेल ने फील्डिंग का ऐसा नमूना पेश किया जिसे देखकर हर कोई हैरान रह गया। सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के खतरनाक बल्लेबाज हैनरिक क्लासेन का उन्होंने जो कैच लपका, वह इस सीजन के सर्वश्रेष्ठ कैचों में शुमार हो गया है।
क्लासेन के लिए काल बने पॉवेल यह वाकया 11वें ओवर में कैमरून ग्रीन की गेंदबाजी के दौरान हुआ। क्लासेन ने डीप मिडविकेट की दिशा में एक जोरदार पुल शॉट खेला, जो छक्के के लिए जा रहा था। तभी बाउंड्री पर तैनात पॉवेल ने गजब की फुर्ती दिखाई। दौड़ते हुए उन्होंने लंबी डाइव लगाई और एक हाथ से गेंद को लपक लिया।
चश्मा गिरा, लेकिन कैच नहीं छूटा कैच लेने के दौरान पॉवेल का संतुलन बिगड़ा और उनका चश्मा भी गिर गया। हालांकि, उन्होंने गिरने के बावजूद गेंद पर अपनी पकड़ ढीली नहीं होने दी। क्लासेन जैसा तूफानी बल्लेबाज केवल 11 रन बनाकर पवेलियन लौट गया। सोशल मीडिया पर उनके इस जादुई प्रयास का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है।
पहली बार ऑलआउट हुई हैदराबाद सनराइजर्स हैदराबाद की टीम इस आईपीएल सीजन में पहली बार ऑलआउट हुई। ट्रेविस हेड (61) और ईशान किशन (42) की अच्छी शुरुआत के बावजूद, एसआरएच की टीम 19 ओवर में महज 165 रनों पर सिमट गई। केकेआर के गेंदबाजों ने बीच के ओवरों में जबरदस्त वापसी की और हैदराबाद को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया।
सुनील नरेन ने रचा इतिहास इस मैच में केकेआर के स्पिनर सुनील नरेन ने एक खास उपलब्धि हासिल की। नरेन ने दो विकेट चटकाते हुए आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए। इसी के साथ वह आईपीएल इतिहास में 200 विकेट लेने वाले पहले विदेशी क्रिकेटर बन गए हैं। वरुण चक्रवर्ती भी शानदार लय में दिखे और उन्होंने 36 रन देकर तीन महत्वपूर्ण विकेट अपने नाम किए।
*It takes a stunner to send #HeinrichKlaasen packing! 🤯🔥#RovmanPowell covers massive ground and pulls off a one-handed diving catch to dismiss the danger man! 🫡#TATAIPL Revenge Week 2026 ➡️ #SRHvKKR | LIVE NOW 👉 https://t.co/YyLg9wqh6o pic.twitter.com/Dgp31wvLY8
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026
कर्ज में डूबकर पिता ने सपना बुना, अब IPL में बेबी धोनी बनकर छाए कार्तिक शर्मा
हैदराबाद में स्पाइडरमैन बने रोवमैन पॉवेल, ऐतिहासिक कैच से पलटा मैच का रुख
मौत की टंकी: सिद्धार्थनगर में सीढ़ी टूटने से बच्चे की गई जान, 16 घंटे तक आसमान में अटकी रहीं दो सांसें
PSL फाइनल से पहले पाकिस्तानी खिलाड़ी ने याद किया राहुल द्रविड़ का गोल्डन मंत्र , भारतीयों का सीना हुआ गर्व से चौड़ा
IPL 2026: क्या तिलक वर्मा की करोड़ों की घड़ी टूट गई? लाइव मैच में हुआ कुछ ऐसा, जानें सच्चाई
IPL 2026: चेन्नई सुपर किंग्स को बड़ा झटका, स्टार ऑलराउंडर टूर्नामेंट से बाहर
नाइजीरिया का फर्टिलिटी फेस्टिवल बना दरिंदगी का अखाड़ा: सड़क पर महिलाओं को दौड़ा-दौड़ा कर किया प्रताड़ित
पुणे दुष्कर्म मामला: जब तक न्याय नहीं, तब तक कोई नेता न आए , पीड़िता के पिता की दो टूक
सद्गुरु की खरी-खरी: आलिया भट्ट को आईना दिखाते हुए क्या बोले स्पिरिचुअल गुरु?
बिहार में सत्ता का मेगा प्लान तैयार: 6 मई की कैबिनेट बैठक से पहले सियासी हलचल तेज