बॉलीवुड में नेपोटिज्म (भाई-भतीजावाद) की बहस अक्सर सुर्खियों में रहती है। लेकिन हाल ही में आध्यात्मिक गुरु सद्गुरु और आलिया भट्ट की बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर आग की तरह फैल गया है। इस वीडियो में सद्गुरु ने आलिया की सफलता और उन्हें मिले अवसर पर ऐसी बात कही है, जिसने इंटरनेट पर खलबली मचा दी है।
क्या है वायरल वीडियो का सच? सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर वायरल हो रही इस क्लिप में सद्गुरु, आलिया भट्ट के सामने ही उन्हें वास्तविकता का आईना दिखाते नजर आ रहे हैं। इस चर्चा के दौरान सद्गुरु ने आलिया के अभिनय कौशल की तारीफ तो की, लेकिन साथ ही उनकी सफलता के पीछे के सिस्टम पर भी सवाल उठाए।
चेन्नई में आपके जैसी हजारों आलिया हैं सद्गुरु ने आलिया से बड़े सधे हुए शब्दों में कहा, मैं आपको नीचा नहीं दिखाना चाहता। आप वाकई एक बेहतरीन अभिनेत्री हैं, लेकिन चेन्नई शहर में ही आपके जैसी हजारों आलिया भट्ट हो सकती हैं। आप आज इस मुकाम पर इसलिए हैं क्योंकि आपको शुरुआत से ही सही मेंटरशिप और समर्थन मिला।
उन्होंने आगे कहा कि कई ऐसे प्रतिभाशाली लोग हैं जो पर्याप्त सपोर्ट न मिलने के कारण अपनी क्षमताओं का प्रदर्शन ही नहीं कर पाते। सद्गुरु का इशारा सीधे तौर पर उन अवसरों की ओर था जो फिल्म इंडस्ट्री में कनेक्शन्स की वजह से आसानी से मिल जाते हैं।
सोशल मीडिया ने इसे बताया लाइव रोस्ट यह वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया यूजर्स ने इसे एपिक रोस्ट करार दिया है। एक यूजर ने लिखा, साधगुरु ने तो आलिया को आईना ही दिखा दिया। वहीं, कई नेटिज़न्स ने इसे बॉलीवुड में फैले भाई-भतीजावाद पर एक गहरी चोट माना है।
कुछ यूजर्स ने साउथ इंडियन सिनेमा और बॉलीवुड के बीच तुलना करते हुए कमेंट किया कि नेपोटिज्म हर जगह है, लेकिन बॉलीवुड में यह थोड़ा गंदा हो जाता है क्योंकि यहाँ दूसरों के हक के मौके भी छीने जाते हैं। वहीं, कुछ लोग सद्गुरु के बचाव में उतरे और कहा कि इसे अपमान के बजाय टैलेंट बनाम नर्चरिंग (सही देखभाल) के एक गहरे दृष्टिकोण के रूप में देखा जाना चाहिए।
क्या यह सिर्फ एक बहस है? यह क्लिप एक इंटरव्यू का अंश है, जहाँ सद्गुरु टैलेंट की अहमियत और उसे निखारने वाले माहौल के महत्व को समझा रहे थे। हालांकि, आलिया भट्ट को सीधे तौर पर उदाहरण के तौर पर इस्तेमाल करने के कारण यह वीडियो चर्चा का केंद्र बन गया है।
अब तक इस वायरल हो रहे वीडियो को लेकर आलिया भट्ट की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है, लेकिन सोशल मीडिया पर यह बहस थमने का नाम नहीं ले रही है।
OMG! 😱Sadhguru Burnt Alia Bhatt alive 🔥 says she is whatever due to Nepotism & Nurturing by Karan Johar
— Iwasamwill (@Iwasamwill) May 2, 2026
Watch the video, please!!!
I don t want to Insult you. You are a very good Actress but there may be 1000s of Alia Bhatts only in the Chennai City, you are nurtured(by… pic.twitter.com/nBY6UqJGFz
मौत की ऊंचाई: सिद्धार्थनगर में पानी की टंकी से गिरे 3 बच्चे, सेना के हेलीकॉप्टर से हुआ रेस्क्यू
बंगाल चुनाव: बिधाननगर में बवाल, स्ट्रॉन्ग रूम के बाहर भिड़े TMC-BJP समर्थक
असम चुनाव 2026: 722 उम्मीदवारों का भाग्य आज होगा कैद, थ्री-लेयर सिक्योरिटी में होगी वोटों की गिनती
दिल्ली अग्निकांड: एसी ब्लास्ट से दहला विवेक विहार, बालकनी से रेस्क्यू कर बचाई गई 20 लोगों की जान
दिल्ली में मौत का मंजर: 4 मंजिला इमारत बनी श्मशान, आग में झुलसकर 9 लोगों की दर्दनाक मौत
वायरल वीडियो: शादी में दूल्हे को थमा दी आरी, रिबन कटिंग की जगह हुआ लकड़ी कटिंग का तमाशा
वर्दी का पावर गेम : बिजनौर में दारोगा ने 12 सेकंड में जड़े 6 थप्पड़, वीडियो वायरल
आंधी-तूफान बेअसर: शादी की दावत के लिए शख्स ने अपनाया ऐसा जुगाड़ , वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!
पंखे के रेगुलेटर से बल्ब का जुगाड़ : सोशल मीडिया पर वायरल हुआ यह अनोखा एक्सपेरिमेंट
मंडप में दूल्हा देखता रह गया, दुल्हन ने सबके सामने प्रेमी को पहना दी वरमाला