पूर्वी दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक भीषण आग ने पूरी इमारत को राख में तब्दील कर दिया। चार मंजिला रिहायशी इमारत में लगी इस आग ने 9 लोगों की जान ले ली है, जबकि कई अन्य जिंदगी और मौत के बीच जूझ रहे हैं। यह घटना इतनी डरावनी थी कि राहगीर और स्थानीय लोग भी सन्न रह गए।
हादसे का सबसे भयावह पहलू यह रहा कि जान बचाने के लिए भाग रहे लोग ही काल के गाल में समा गए। जांच में सामने आया है कि 3 शव सीढ़ियों पर मिले हैं, जिससे साफ है कि धुएं और आग के बीच लोग बाहर निकलने की पुरजोर कोशिश कर रहे थे लेकिन कामयाब नहीं हो सके। बाकी शव पहली और दूसरी मंजिल से बरामद किए गए।
आग के कारणों पर सस्पेंस बना हुआ है। स्थानीय निवासियों का दावा है कि एयर कंडीशनर (AC) में हुए धमाके के बाद लपटें भड़कीं। वहीं, कुछ अधिकारियों ने शॉर्ट सर्किट की आशंका जताई है। फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर साक्ष्य जुटा रही है ताकि स्पष्ट हो सके कि मौत की यह पटकथा कैसे लिखी गई।
आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की 12 गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। घने धुएं और भीषण लपटों के बीच रेस्क्यू ऑपरेशन चलाना एक बड़ी चुनौती थी। दमकलकर्मियों ने बहादुरी दिखाते हुए बालकनी के जरिए 10 से 15 लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला, लेकिन तब तक इमारत के कई हिस्से मौत के जाल में बदल चुके थे।
घायलों को जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग की तीव्रता इतनी ज्यादा थी कि कई शव पूरी तरह जल चुके हैं। उनकी पहचान करना पुलिस के लिए बड़ी चुनौती बन गई है। अब मृतकों की शिनाख्त के लिए DNA सैंपलिंग की प्रक्रिया अपनाई जा रही है।
विशेषज्ञों के अनुसार, इमारत में ज्वलनशील सामानों की मौजूदगी और वेंटिलेशन की कमी ने आग को तेजी से फैलने में मदद की। तंग सीढ़ियों के कारण लोग सही समय पर बाहर नहीं निकल सके। फिलहाल, पुलिस और प्रशासन मामले की गहन जांच में जुटे हैं कि क्या इमारत में सुरक्षा मानकों का पालन किया गया था या नहीं।
#WATCH | Delhi: A fire broke out in a 4-storey building in Vivek Vihar, Shahdara. So far, 3-4 bodies have been found. Several fire tenders are on the spot. pic.twitter.com/5ZslBbmLmp
— ANI (@ANI) May 3, 2026
भीषण गर्मी में दिल्ली के मजदूरों को बड़ी राहत: अब दोपहर में मिलेगी 3 घंटे की कूल ब्रेक
शेर आया-शेर आया: जमानत के बाद दिल्ली पहुंचे पवन खेड़ा, बोले- संविधान पर भरोसा और मजबूत हुआ
रोवमैन पॉवेल की जादुई कैच: आउट हुआ खतरनाक बल्लेबाज, लेकिन टूट गया हजारों का चश्मा
मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा है? : कपिल के शो में सुनील पाल और समय रैना के बीच जमकर हुई नोक-झोंक
रील का जानलेवा जुनून: 60 फीट ऊंची टंकी पर मौत का तांडव, 15 घंटे हवा में लटके रहे बच्चे
दिल्ली के जज की संदिग्ध मौत: पत्नी से झगड़े के कुछ घंटे बाद ही उठाया खौफनाक कदम
बिहार की सियासत में हलचल: दिल्ली में अमित शाह से मिले सम्राट चौधरी, क्या जल्द होगा मंत्रिमंडल विस्तार?
IPL में कर्नाटक के नए सितारे का उदय: स्मरण रविचंद्रन का ड्रीम डेब्यू, नीतीश रेड्डी की जगह मिला मौका
IPL 2026: मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी, 2 गेंदों में पंजाब किंग्स का किया बुरा हाल
वह मेरा छोटा भाई है : वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल बोलने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी