पश्चिम बंगाल में विधानसभा चुनाव की मतगणना से ठीक पहले सियासी पारा चढ़ गया है। उत्तर 24 परगना जिले के बिधाननगर में रविवार को मतगणना केंद्र के बाहर तृणमूल कांग्रेस (TMC) और भारतीय जनता पार्टी (BJP) के समर्थकों के बीच जमकर हंगामा हुआ।
कैसे शुरू हुआ विवाद? विवाद की शुरुआत शनिवार रात स्ट्रॉन्ग रूम के सामने हुई। भाजपा का आरोप है कि टीएमसी कार्यकर्ताओं ने नियमों को ताक पर रखते हुए मतगणना केंद्र के बाहर अपने पार्टी के झंडे लगा दिए थे। वहीं, टीएमसी ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाते हुए दावा किया कि एक संदिग्ध सफेद कार, जिस पर भाजपा का लोगो लगा था, उसे बिना जांच के स्ट्रॉन्ग रूम के अंदर जाने दिया गया।
पुलिस और केंद्रीय बलों का कड़ा रुख नारेबाजी और झड़प बढ़ने पर स्थिति तनावपूर्ण हो गई। मौके पर भारी संख्या में केंद्रीय बलों को तैनात करना पड़ा। पुलिस ने लाठीचार्ज कर समर्थकों को खदेड़ा और स्थिति को काबू में किया। आगे की किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए दोनों दलों के कार्यकर्ताओं के बीच बैरिकेड्स लगा दिए गए हैं।
सुरक्षा अलर्ट और प्रशासन की सख्ती चुनाव आयोग ने मतगणना को लेकर सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए हैं। मतगणना के दिन केंद्रों के बाहर किसी भी तरह की आतिशबाजी या विजय जुलूस निकालने पर पूर्ण प्रतिबंध लगा दिया गया है। 293 सीटों पर सोमवार को 77 केंद्रों पर वोटों की गिनती शुरू होगी।
सीटों का गणित और ममता के निर्देश दक्षिण 24 परगना की फलता विधानसभा सीट पर चुनावी अनियमितताओं के कारण पुनर्मतदान होगा, इसलिए वहां के अलावा बाकी 293 सीटों के नतीजे कल घोषित किए जाएंगे।
इस बीच, सीएम ममता बनर्जी ने अपने मतगणना एजेंटों को सतर्क रहने का निर्देश दिया है। उन्होंने कहा है कि जहां भी भाजपा 500 से 700 वोटों से आगे दिखे, वहां तुरंत पुनर्गणना (re-counting) की मांग की जाए। साथ ही, एजेंटों को मतगणना के दिन समय पर केंद्र पहुंचने के लिए आज रात ही पास के ठिकानों पर रुकने के निर्देश दिए गए हैं।
#WATCH | West Bengal Assembly Elections | Kolkata: TMC workers allege that a white car with a BJP logo was allowed to enter a strong room without checking in Kolkata.
— ANI (@ANI) May 3, 2026
A TMC worker says, The car went inside. It was a white car with the BJP s logo in front of the car and Army … pic.twitter.com/X7f9Msr84j
बिहार में सत्ता का मेगा प्लान तैयार: 6 मई की कैबिनेट बैठक से पहले सियासी हलचल तेज
जिलाबदर आदेश की उड़ी धज्जियां: अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया अपराधी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
उसे बच्चा ही रहने दो - वैभव सूर्यवंशी पर आरसीबी के स्टार का बड़ा भावुक बयान
हैदराबाद में टूटा SRH का विजय रथ, KKR की लगातार तीसरी जीत से बदला पॉइंट्स टेबल का गणित
धोनी का गन सेलिब्रेशन और कार्तिक शर्मा का धमाका: युवा बल्लेबाज ने इस अंदाज में मनाया जीत का जश्न
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट शौक; जितेश शर्मा ने खोला राज, बोले- वह अभी बस एक बच्चा है
दिल्ली अग्निकांड: नींद में ही दम तोड़ गए 9 लोग, क्या एक छोटी सी चूक ने ली सबकी जान?
पश्चिम बंगाल चुनाव परिणाम: मतगणना की अभूतपूर्व तैयारी, हर टेबल पर पैनी नजर
दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से दहला घर, आग के तांडव में 9 लोगों की दर्दनाक मौत
हम समुद्र के डाकू हैं : अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का विवादास्पद बयान, ईरान से बढ़ा समुद्री तनाव