दिल्ली के विवेक विहार इलाके में बीती रात एक भीषण अग्निकांड ने पूरे इलाके को दहला दिया है। बी-ब्लॉक की एक इमारत में लगी आग में अब तक 9 लोगों की दर्दनाक मौत की पुष्टि हुई है। आग ने इतनी तेजी से विकराल रूप लिया कि कई परिवार अपनी जान नहीं बचा सके।
रात के अंधेरे में हुआ धमाका प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आग की शुरुआत देर रात करीब 3:15 बजे हुई। शुरुआती जांच में पता चला है कि इमारत में लगे एक एसी (AC) में अचानक जोरदार धमाका हुआ, जिसने देखते ही देखते पूरी बिल्डिंग को अपनी चपेट में ले लिया। उस वक्त ज्यादातर लोग गहरी नींद में थे।
समय पर अलर्ट न मिलना बनी बड़ी वजह हादसे के प्रत्यक्षदर्शी चरणजीत सिंह ने बताया कि दमकल विभाग की 10 से ज्यादा गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और सीढ़ियों की मदद से करीब 20 लोगों को बालकनी से सुरक्षित बाहर निकाला गया। उन्होंने अफसोस जताते हुए कहा कि बिल्डिंग के फ्रंट साइड के फ्लैट्स से जो लोग पहले निकले, अगर वे बैकसाइड वाले फ्लैट्स में रहने वाले परिवारों को समय पर सचेत कर देते, तो शायद आज और भी जानें बचाई जा सकती थीं।
सुलगती रही ऊपर की मंजिलें आग मुख्य रूप से इमारत की दूसरी, तीसरी और चौथी मंजिल पर बने फ्लैट्स में फैली थी। बचाव कार्य के दौरान दमकलकर्मियों ने पीछे से सरिया काटकर भी कई लोगों को बाहर निकाला। हालांकि, टॉप फ्लोर के बैकसाइड में बने दो फ्लैट्स ऐसे थे, जहां रहने वाले परिवार शायद आग की गंभीरता को समझ ही नहीं पाए और धुएं व आग के बीच फंसकर रह गए।
प्रशासन की कार्रवाई जारी घटना की सूचना मिलते ही दिल्ली पुलिस, डीडीएमए (DDMA) स्टाफ और ट्रैफिक पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं। कुल 12 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के काम में जुटी रहीं। इस हादसे में 10-15 लोगों को सुरक्षित बचाया गया है, जिनमें से दो लोगों को मामूली चोटें आईं और उन्हें इलाज के लिए गुरु तेग बहादुर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। फिलहाल, प्रशासन अभी भी अन्य संभावित पीड़ितों और नुकसान का आकलन कर रहा है।
#WATCH | Delhi: A resident, Charanjit Singh, says, More than 10 vehicles (fire tenders) arrived. The fire brigade rescued around 20 people through the balcony... but I think some people from the backside flats were still able to come outside... I think 1 or 2 families are still… https://t.co/JXCQ0AMEls pic.twitter.com/j7ScMZ2fVR
— ANI (@ANI) May 3, 2026
दिल्ली अग्निकांड: एसी ब्लास्ट से दहला विवेक विहार, बालकनी से रेस्क्यू कर बचाई गई 20 लोगों की जान
SRH vs KKR: वरुण चक्रवर्ती का स्पिन जाल , हैदराबाद 165 रनों पर सिमटी
विवेक विहार अग्निकांड: मौत का डेथ ट्रैप बनी इमारत, न इमरजेंसी एग्जिट, न बाहर निकलने का रास्ता
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: मैं उन 6 पीड़ितों में शामिल हूं, जिनका बृजभूषण ने किया यौन उत्पीड़न
सब खत्म हो गया, अच्छा नहीं लग रहा... मुंबई इंडियंस के पतन पर आकाश चोपड़ा का तीखा प्रहार
सुनील नरेन ने रचा इतिहास: IPL में 200 विकेट लेने वाले बने दूसरे स्पिनर
जिलाबदर आदेश की उड़ी धज्जियां: अवैध शराब बेचते रंगे हाथों पकड़ा गया अपराधी, पुलिस की बड़ी कार्रवाई
CINBAX-II 2026: भारत-कंबोडिया के बीच सैन्य युद्धाभ्यास का आगाज़, भारतीय सेना का दल कंबोडिया रवाना
सिंगरौली में मानवता शर्मसार: आदिवासी युवक की बेरहमी से पिटाई, पैर तोड़ने के लिए उकसाते रहे लोग
टोपी खुद पहनो, दूसरों को मत पहनाओ ... सलमान खान ने अपनी सलाह से जीता फैंस का दिल