सिंगरौली जिले के निगाही सीएचपी मधुकान क्षेत्र से एक विचलित कर देने वाला वीडियो सामने आया है, जिसने पूरे प्रदेश को झकझोर कर रख दिया है। एक आदिवासी व्यक्ति को न केवल बेरहमी से पीटा गया, बल्कि भीड़ में मौजूद लोग उसे शारीरिक रूप से अपंग बनाने के लिए उकसाते रहे।
लकड़ी बीनने गए थे, बना दिया गया अपराधी पीड़ित 40 वर्षीय अन्ने लाल बैगा के अनुसार, वह अपनी पत्नी के साथ रेलवे ट्रैक के किनारे लकड़ी बीनने गए थे। वहां मौजूद सुरक्षाकर्मियों और मधुकान कंपनी के कर्मचारियों ने उन पर स्क्रैप चोरी का झूठा आरोप लगाया। पीड़ित ने अपनी बेगुनाही साबित करने की कोशिश की, लेकिन आरोपियों ने जातिसूचक गालियां देते हुए हॉकी स्टिक से उस पर हमला कर दिया।
वीडियो में कैद हुई दरिंदगी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि कैसे हमलावर अन्ने लाल बैगा को क्रूरता से पीट रहे हैं। इस दौरान मौके पर खड़े लोग न केवल मूकदर्शक बने रहे, बल्कि हमलावरों को पीड़ित के पैर तोड़ने के लिए उकसाते हुए भी सुने गए। सूत्रों का दावा है कि इस हमले में मधुकान कंपनी के कुछ अधिकारी भी प्रत्यक्ष या परोक्ष रूप से शामिल थे।
दो आरोपी गिरफ्तार, अन्य की तलाश जारी मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों—एमडी सिंह और प्रदीप पटेल—को गिरफ्तार कर लिया है। थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ सुसंगत धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। शेष आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं।
सियासी घमासान: विपक्ष ने सरकार को घेरा इस घटना ने राजनीतिक गलियारों में भी उबाल ला दिया है। कांग्रेस की सोशल मीडिया चेयरपर्सन सुप्रिया श्रीनेत ने वीडियो साझा करते हुए कहा कि डबल इंजन सरकार में आदिवासियों के साथ जानवरों से भी बदतर व्यवहार हो रहा है।
मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने वीडियो कॉल के जरिए पीड़ित से बात की और उन्हें न्याय का भरोसा दिलाया। पटवारी ने कहा कि आदिवासी अंचलों में इस तरह की बर्बरता आम हो गई है, जिसके खिलाफ कांग्रेस पार्टी मजबूती के साथ खड़ी है। फिलहाल, इस घटना के बाद स्थानीय निवासियों में भारी आक्रोश है और निष्पक्ष जांच की मांग तेज हो गई है।
*#Horrific In Singrauli, Madhya Pradesh, a tribal youth from the Baiga community was brutally assaulted in public. His land had been forcibly occupied, and when he protested against the encroachment, he was subjected to severe violence. pic.twitter.com/nQTrICInvx
— The Dalit Voice (@ambedkariteIND) May 3, 2026
महंगाई बनाम हेलीकॉप्टर: जब मंत्री राजभर ने गिनाए ‘फायदे’ तो पत्रकार ने ऐसे किया काउंटर
यही पानी मंत्रियों के घर भेजो : दूषित पानी पर AAP का CM रेखा सरकार पर तीखा हमला
विनेश फोगाट का सनसनीखेज खुलासा: कहा- मैं भी बृजभूषण की शिकार , गोंडा में टूर्नामेंट पर जताया डर
सिद्धार्थनगर: 16 घंटे तक मौत से जूझते रहे दो किशोर, आसमान से फरिश्ता बनकर आई सेना
हिमाचल: बस ड्राइवर को आया हार्ट अटैक, बीच सड़क पर पलटी यात्रियों से भरी बस; मची अफरातफरी
अकोला: महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर विकास का संकल्प, मंत्री आकाश फुंडकर ने फहराया तिरंगा
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: मैं उन 6 पीड़ितों में शामिल हूं, जिनका बृजभूषण ने किया यौन उत्पीड़न
बंगाल चुनाव मतगणना: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, चुनावी ड्यूटी के गोपनीय ब्योरे हो रहे लीक
वर्दी का पावर गेम : बिजनौर में दारोगा ने 12 सेकंड में जड़े 6 थप्पड़, वीडियो वायरल
पश्चिम बंगाल चुनाव: नतीजों से पहले मोहम्मद सलीम का बड़ा दावा, बोले- टीएमसी-बीजेपी को लगेगा ‘11000 वोल्ट का झटका’