दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के एक बहुमंजिला आवासीय इमारत में लगी भीषण आग ने नौ लोगों की जान ले ली। इस हादसे ने सुरक्षा नियमों की धज्जियों उड़ाने वाली एक ऐसी तस्वीर पेश की है, जिसने पूरे शहर को झकझोर कर रख दिया है। हादसे की जांच में जो तथ्य सामने आए हैं, वे रोंगटे खड़े कर देने वाले हैं।
एक सीढ़ी और चारों तरफ मौत का सन्नाटा जिस चार मंजिला इमारत में यह हादसा हुआ, उसमें कुल आठ फ्लैट्स थे। दमकल अधिकारियों के अनुसार, पूरी इमारत से बाहर निकलने के लिए केवल एक ही सीढ़ी का रास्ता था। न तो वहां कोई इमरजेंसी एग्जिट डोर था और न ही आग बुझाने के कोई उचित इंतजाम।
छत पर जड़ा ताला, सुरक्षित निकलने की उम्मीद खत्म दमकल विभाग के अधिकारियों ने बताया कि बचाव कार्य के दौरान जब वे छत की तरफ गए, तो पाया कि वहां भी ताला लगा हुआ था। अगर आग के डर से कोई छत की ओर भागने की कोशिश करता, तो वह सीधे डेथ ट्रैप में फंस जाता। दमकलकर्मियों ने बेहद मशक्कत के बाद छत के रास्ते से तीन लोगों को किसी तरह सुरक्षित बाहर निकाला।
दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू फायर कंट्रोल रूम को सुबह 3:48 बजे आग की सूचना मिली। आग इतनी भयावह थी कि बिल्डिंग के दूसरे, तीसरे और चौथे फ्लोर देखते ही देखते चपेट में आ गए। 12 से 14 दमकल गाड़ियों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद सुबह 6:25 बजे आग पर काबू पाया गया। सर्च ऑपरेशन के दौरान करीब 15 लोगों को रेस्क्यू किया गया, जिनमें से कई घायल हैं।
शॉर्ट सर्किट या एसी ब्लास्ट? जांच जारी आग लगने के सटीक कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। स्थानीय लोगों में इसे लेकर कई तरह की चर्चाएं हैं। कुछ का कहना है कि यह शॉर्ट सर्किट का नतीजा है, तो कुछ इसे एसी ब्लास्ट से जोड़ रहे हैं। फिलहाल, पुलिस, क्राइम टीम और डीडीएमए मामले की गहन जांच कर रहे हैं।
इस अग्निकांड ने एक बार फिर दिल्ली की उन असुरक्षित इमारतों पर सवाल खड़े कर दिए हैं, जहां एक छोटी सी चूक दर्जनों जिंदगियों को लील जाती है। नौ मौतों के आंकड़ों के साथ, यह त्रासदी प्रशासन और बिल्डर्स की घोर लापरवाही का जीता-जागता सबूत है।
VIDEO | Delhi: At least nine people were killed after a fire broke out in a residential building in Vivek Vihar early Sunday.
— Press Trust of India (@PTI_News) May 3, 2026
A fire official says, “It’s a residential building with a single staircase. The terrace premises were also locked... We have nine casualties and have… pic.twitter.com/M85z4Wwcwm
वैभव सूर्यवंशी के अनप्रोफेशनल बयान पर अड़े जितेश शर्मा, कहा- उसे बच्चा ही रहने दो
GT vs PBKS: अहमदाबाद में बदले की आग, क्या टेबल-टॉपर्स पंजाब को रोक पाएगी गुजरात?
आईपीएल में बड़ा बदलाव: राजस्थान रॉयल्स के नए मालिक बने स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल
GT vs PBKS: टॉस जीतकर गुजरात ने चुनी गेंदबाजी, पंजाब की चुनौती के लिए तैयार दोनों टीमें
बंगाल में नतीजों से पहले खूनी खेल: भाजपा नेता के घर पर आधी रात को ताबड़तोड़ फायरिंग
पुरी में खौफनाक वारदात: दिनदहाड़े युवक पर पनकी से हमला, फिर बाइक से कुचला
मुंह से ग्रेनेड फेंकते देखा है? : कपिल के शो में सुनील पाल और समय रैना के बीच जमकर हुई नोक-झोंक
कर्ज में डूबकर पिता ने सपना बुना, अब IPL में बेबी धोनी बनकर छाए कार्तिक शर्मा
IPL 2026: क्या मुंबई इंडियंस का सफर खत्म? प्लेऑफ की रेस में अब बची है महज एक मामूली उम्मीद
विनेश फोगाट का बड़ा खुलासा: उन 6 पीड़ितों में एक मैं भी हूं , बृजभूषण के गढ़ में ट्रायल पर जताई गहरी चिंता