इंडियन प्रीमियर लीग (IPL 2026) के दौरान क्रिकेट के मैदान के बाहर एक बड़ी हलचल देखने को मिली है। राजस्थान रॉयल्स (RR) फ्रेंचाइजी को लेकर एक बड़ी डील हुई है। पिछले डेढ़ महीने में यह दूसरी बार है जब फ्रेंचाइजी का मालिकाना हक बदला है।
15,660 करोड़ रुपये में हुई डील मशहूर भारतीय उद्यमी और स्टील किंग लक्ष्मी मित्तल और उनके बेटे आदित्य मित्तल ने इस फ्रेंचाइजी को खरीदा है। इस डील में उनके साथ वैक्सीन किंग के नाम से मशहूर सीरम इंस्टीट्यूट ऑफ इंडिया के सीईओ अदार पूनावाला भी शामिल हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, यह सौदा 15,660 करोड़ रुपये (लगभग 1.65 बिलियन डॉलर) में तय हुआ है।
किसके पास कितना हिस्सा? मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, इस नए कंसोर्टियम के बाद मालिकाना हक का बंटवारा कुछ इस तरह होगा:
क्या बीसीसीआई की मंजूरी बाकी है? इस डील के आधिकारिक होने के लिए भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) की मंजूरी मिलना अभी बाकी है। माना जा रहा है कि बीसीसीआई और आईपीएल गवर्निंग काउंसिल की बैठक के बाद ही इस पर अंतिम मुहर लगेगी। उम्मीद जताई जा रही है कि यह प्रक्रिया 2026 की तीसरी तिमाही तक पूरी हो जाएगी।
इससे पहले अमेरिकी कंसोर्टियम ने 15,290 करोड़ रुपये की पेशकश की थी, लेकिन उचित जांच (Due Diligence) में खरा न उतरने के कारण उस डील को आगे नहीं बढ़ाया जा सका।
आईपीएल 2026 में राजस्थान का सफर मैदान पर राजस्थान रॉयल्स का प्रदर्शन अब तक काफी संतुलित रहा है। 44 मैचों के बाद पॉइंट्स टेबल में टीम 12 अंकों के साथ चौथे स्थान पर बनी हुई है। मौजूदा सीजन में टीम ने 10 में से 6 मैच जीते हैं और 4 में उन्हें हार का सामना करना पड़ा है। नए मालिकों के आने से टीम के प्रबंधन और भविष्य की रणनीति में बड़े बदलाव की उम्मीद है।
🚨 BREAKING
— Cricbuzz (@cricbuzz) May 3, 2026
Lakshmi Mittal has announced the acquisition of Rajasthan Royals franchise.
Adar Poonawalla and Manoj Badale are part of the consortium that has acquired the franchise for $1.65 billion. pic.twitter.com/MiZ5piwzrP
CINBAX-II 2026: भारत-कंबोडिया के बीच सैन्य युद्धाभ्यास का आगाज़, भारतीय सेना का दल कंबोडिया रवाना
दिल्ली: विवेक विहार में AC ब्लास्ट से दहला घर, आग के तांडव में 9 लोगों की दर्दनाक मौत
आईपीएल में सुनील नरेन का दोहरा शतक : बने ऐसा करने वाले पहले विदेशी गेंदबाज
सुपरमैन बने रोवमैन पावेल: रिंकू की गलती सुधारी, एक हाथ से लपका असंभव कैच
दिल्ली दरबार में बिहार का ब्लूप्रिंट : सम्राट चौधरी की मुलाकातों से बढ़ा मंत्रिमंडल विस्तार का शोर
MI vs CSK: तिलक वर्मा के लिए मनहूस रहा मैच, कलाई पर पड़ी चोट और महंगा फिटनेस बैंड हुआ चकनाचूर
आंधी-तूफान बेअसर: शादी की दावत के लिए शख्स ने अपनाया ऐसा जुगाड़ , वीडियो देख दंग रह जाएंगे आप!
अब जीना मुश्किल है : दिल्ली के युवा जज अमन शर्मा की आत्महत्या, पत्नी और आईएएस साली पर प्रताड़ना का आरोप
भीषण गर्मी में दिल्ली के मजदूरों को बड़ी राहत: अब दोपहर में मिलेगी 3 घंटे की कूल ब्रेक
क्या दिल्ली कैपिटल्स में सब कुछ ठीक नहीं? पृथ्वी शॉ को नजरअंदाज करने का वीडियो वायरल