बिहार में मंत्रिमंडल के बहुप्रतीक्षित विस्तार को लेकर हलचल तेज हो गई है। दिल्ली पहुंचे उपमुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने सक्रियता बढ़ाते हुए एक के बाद एक कई बड़े नेताओं से मुलाकात की है। इन मुलाकातों ने राज्य की राजनीति में नई सियासी बिसात बिछा दी है।
अमित शाह के साथ हुई अहम चर्चा रविवार को सम्राट चौधरी ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मुलाकात की। उन्होंने बताया कि इस दौरान सुशासन, सुरक्षा और बिहार के समग्र विकास को लेकर शाह से महत्वपूर्ण मार्गदर्शन मिला है। सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा करते हुए उन्होंने संकेत दिए कि यह बैठक राज्य की भावी नीतियों के लिए निर्णायक रही है।
एनडीए के दिग्गजों से बनी तालमेल सम्राट चौधरी ने सिर्फ गृह मंत्री ही नहीं, बल्कि बिहार के कई बड़े एनडीए नेताओं से भी वन-टू-वन चर्चा की। इसमें केंद्रीय मंत्री ललन सिंह, जीतन राम मांझी और नित्यानंद राय शामिल रहे। चौधरी ने कहा कि ललन सिंह के साथ बिहार के विकास में आपसी तालमेल बिठाने पर बातचीत हुई, वहीं नित्यानंद राय के साथ हुई मुलाकात विकसित भारत और समृद्ध बिहार के लक्ष्य को साधने के लिए बेहद सकारात्मक रही।
कैबिनेट विस्तार की उलटी गिनती शुरू मुलाकातों का यह दौर सिर्फ औपचारिक नहीं है। सूत्रों के अनुसार, इन बैठकों का मुख्य एजेंडा नई कैबिनेट के संभावित नामों और विभाग बंटवारे को अंतिम रूप देना है। चौधरी ने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव से भी मुलाकात की है, जो बिहार के विकास परियोजनाओं को रफ्तार देने की कवायद मानी जा रही है।
कब तक होगा फैसला? 15 अप्रैल को सम्राट चौधरी के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने के बाद से ही राज्य सरकार का विस्तार रुका हुआ है। फिलहाल, दो उपमुख्यमंत्रियों—विजय चौधरी और बिजेंद्र यादव—के साथ मिलकर सरकार का कामकाज चल रहा है। दिल्ली से लौटने के बाद अब उम्मीद है कि जल्द ही भाजपा हाईकमान की मुहर के साथ नए मंत्रियों के चेहरों का ऐलान कर दिया जाएगा। राम कृपाल यादव जैसे नेताओं के बयानों से भी साफ जाहिर है कि मंत्रिमंडल विस्तार का काउंटडाउन शुरू हो चुका है।
देश के यशस्वी गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah जी से मुलाकात कर सुरक्षा, सुशासन एवं बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया। pic.twitter.com/yYsYFsBWbf
— Samrat Choudhary (@samrat4bjp) May 3, 2026
टोपी खुद पहनो, दूसरों को मत पहनाओ ... सलमान खान ने अपनी सलाह से जीता फैंस का दिल
सिद्धार्थनगर: 16 घंटे से पानी की टंकी पर जिंदगी की जंग लड़ रहे थे किशोर, सेना के हेलिकॉप्टर ने ऐसे बचाई जान
दिल्ली अग्निकांड: नींद में ही दम तोड़ गए 9 लोग, क्या एक छोटी सी चूक ने ली सबकी जान?
दिल्ली: विवेक विहार में भीषण अग्निकांड, 9 लोगों की मौत; AC ब्लास्ट या शॉर्ट सर्किट?
कर्ज में डूबकर पिता ने सपना बुना, अब IPL में बेबी धोनी बनकर छाए कार्तिक शर्मा
रसगुल्ले के लिए हुआ महासंग्राम: दूल्हे के भाई की जमकर हुई पिटाई, वीडियो देख दंग रह गए लोग
वायरल वीडियो: शादी में दूल्हे को थमा दी आरी, रिबन कटिंग की जगह हुआ लकड़ी कटिंग का तमाशा
टीएमसी की अंदरूनी कलह और राजनीतिक हत्याओं का सच: बंगाल भाजपा अध्यक्ष का बड़ा खुलासा
महंगाई की दोहरी मार: दूध के दाम में 4 रुपये की भारी बढ़ोतरी, जानें अब क्या होगी नई कीमत
वैभव सूर्यवंशी के अनप्रोफेशनल बयान पर अड़े जितेश शर्मा, कहा- उसे बच्चा ही रहने दो