आईपीएल 2026 के 46वें मुकाबले में आज गुजरात टाइटंस (GT) और पंजाब किंग्स (PBKS) की टीमें आमने-सामने होंगी। अहमदाबाद का नरेंद्र मोदी क्रिकेट स्टेडियम इस हाई-वोल्टेज मैच का गवाह बनेगा।
अंक तालिका की स्थिति पंजाब किंग्स फिलहाल शानदार फॉर्म में है और अंक तालिका में शीर्ष पर काबिज है। वहीं, गुजरात टाइटंस पांचवें पायदान पर है। आज का मुकाबला गुजरात के लिए वापसी करने और पंजाब के लिए अपनी बादशाहत बरकरार रखने का है।
पिच का मिजाज: रनों की होगी बरसात? यह मुकाबला पिच नंबर 5 पर खेला जाएगा, जो काली मिट्टी से तैयार की गई है। यहां बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिल सकता है। हालिया आंकड़ों को देखें तो यह पिच हाई-स्कोरिंग रही है, जहां 180-190 रनों का पीछा करना भी चुनौतीपूर्ण हो सकता है।
हेड-टू-हेड: पंजाब का पलड़ा भारी दोनों टीमों के बीच अब तक कुल 7 मुकाबले हुए हैं। इनमें से पंजाब किंग्स ने 4 मैचों में जीत दर्ज की है, जबकि गुजरात टाइटंस ने 3 मुकाबलों में बाजी मारी है। गुजरात के पास आज के मैच के जरिए इन आंकड़ों को बराबर करने का सुनहरा मौका है।
संभावित प्लेइंग-11
गुजरात टाइटंस: शुभमन गिल (कप्तान), साई सुदर्शन, जोस बटलर (विकेटकीपर), वाशिंगटन सुंदर, शाहरुख खान, जेसन होल्डर, राहुल तेवतिया, राशिद खान, अरशद खान, कगिसो रबाडा, मोहम्मद सिराज।
पंजाब किंग्स: प्रभसिमरन सिंह (विकेटकीपर), प्रियांश आर्य, कूपर कोनोली, श्रेयस अय्यर (कप्तान), सूर्यांश शेडगे, नेहाल वढेरा, मार्कस स्टोइनिस, मार्को जेनसन, लॉकी फर्ग्यूसन, अर्शदीप सिंह, युजवेंद्र चहल।
क्या गुजरात लेगा पुराना हिसाब? पंजाब ने लीग के पहले चरण में गुजरात को मात दी थी। अब अपने घरेलू मैदान पर गुजरात की नजरें रिवेंज लेने पर होंगी। वहीं, पंजाब की टीम अपनी जीत की लय को किसी भी कीमत पर बरकरार रखना चाहेगी। शाम 6:30 बजे से शुरू होने वाला यह मुकाबला रोमांचक होने की पूरी उम्मीद है।
When fire meets fire, expect sparks to fly! 🔥😤
— Star Sports (@StarSportsIndia) May 3, 2026
Fueled by revenge, #GT gear up to challenge table-toppers #PBKS, who had the upper hand in their first leg. 👊
Who will out on 🔝 in Ahmedabad? 👀#TATAIPL Revenge Week 2026 👉 #GTvPBKS | SUN, MAY 3, 6:30 PM pic.twitter.com/wORH2LMfsT
अकोला: महाराष्ट्र स्थापना दिवस पर विकास का संकल्प, मंत्री आकाश फुंडकर ने फहराया तिरंगा
न्योता नहीं मिला तो चाचा का ‘वेल्डिंग वाला बदला’, दूल्हे के घर का मेन गेट ही कर दिया सील
केरल मंदिर उत्सव में मौत का तांडव: बेकाबू हुए हाथियों ने मचाया कोहराम
नींद में सोए रहे लोग, नहीं बजी फोन की घंटी; विवेक विहार अग्निकांड में 9 की मौत
शर्मनाक! ट्रेन में बैठी महिला के सामने शख्स ने पार की बेशर्मी की हदें, वीडियो देख भड़के लोग
बंगाल चुनाव मतगणना: शुभेंदु अधिकारी का बड़ा आरोप, चुनावी ड्यूटी के गोपनीय ब्योरे हो रहे लीक
मौसम का मिजाज बदला: आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें
नोबेल की दहलीज पर पैडमैन : अरुणाचलम मुरुगनाथम का सफर अब वैश्विक पहचान की ओर
दिल्ली में सोई हुई मौत: AC ब्लास्ट से चार मंजिला इमारत में मचा कोहराम, 9 लोगों की जिंदा जलकर दर्दनाक मौत
समंदर की गहराइयों में गर्व से लहराया तिरंगा! अंडमान ने रचा गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड