सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं की सुरक्षा पर फिर से गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। इस वीडियो में एक युवक को रेलवे प्लेटफॉर्म पर ट्रेन के भीतर बैठी महिला के साथ अश्लील हरकत करते हुए देखा जा सकता है।
क्या है वायरल वीडियो में? वीडियो में दिख रहा है कि ट्रेन के पास खड़ा एक शख्स महिला को लगातार घूर रहा है और बेहद आपत्तिजनक हरकतें कर रहा है। उसकी इन हरकतों से ट्रेन में बैठी महिला असहज नजर आती है। वीडियो में महिला को साहस दिखाते हुए इस हरकत का विरोध करते और अपनी आवाज बुलंद करते हुए सुना जा सकता है।
कानून-व्यवस्था पर उठे सवाल सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर इस वीडियो को शेयर करते हुए तीखे आक्रोश जाहिर किए जा रहे हैं। पोस्ट के कैप्शन में कटाक्ष करते हुए लिखा गया है, एक तरफ कहा जाता है कि छेड़छाड़ का वीडियो न बनाएं क्योंकि आरोपी के वायरल होने पर सुसाइड करने का डर होता है, वहीं दूसरी तरफ पुरुष दिनदहाड़े सार्वजनिक जगहों पर महिलाओं को परेशान कर रहे हैं।
यूजर्स ने देश की कानून-व्यवस्था और पुलिस की कार्यप्रणाली पर भी सवाल उठाए हैं। लोगों का कहना है कि ऐसी स्थिति में सुरक्षित महसूस करना एक महिला के लिए बड़ी चुनौती बन गया है।
यूजर्स की तीखी प्रतिक्रिया यह वीडियो इंटरनेट पर आग की तरह फैल रहा है और इसे अब तक 71 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। वीडियो देखने के बाद यूजर्स का गुस्सा सातवें आसमान पर है। लोग आरोपी की पहचान कर उस पर सख्त से सख्त कार्रवाई करने की मांग कर रहे हैं।
हालांकि, अभी तक इस बात की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है कि यह घटना किस स्टेशन की है और कब की है।
डिस्क्लेमर: इस लेख में दी गई जानकारी सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो/पोस्ट पर आधारित है। हम इस घटना की सत्यता या स्थान की पुष्टि नहीं करते हैं।
“Do not record men mol€sting women, if video goes viral, they commit su!c!de”
— Tarun Gautam (@TARUNspeakss) May 2, 2026
Meanwhile men, in broad daylight, are harassing women in public places.
What else is a woman supposed to do in such situation when you know what type of police & law & order we have?? pic.twitter.com/AiNlKO8jFF
MP Board 2026: 10वीं-12वीं की द्वितीय परीक्षा का शेड्यूल जारी, ऐसे डाउनलोड करें अपना एडमिट कार्ड
भारत से हार का दर्द: कप्तान सलमान आगा ने हारिस रऊफ पर फोड़ा ठीकरा, नो हैंडशेक विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी
दिल्ली में जज का दर्दनाक अंत: पिता से कहा- यह मेरा आखिरी फोन कॉल है , और फिर टूट गई सांसे
हत्या के मामले में दोषी कांग्रेस विधायक की विधायकी रद्द, 6 साल तक चुनाव लड़ने पर भी रोक
सुनील नरेन का ऐतिहासिक कारनामा: IPL में 200 विकेट लेने वाले बने पहले विदेशी गेंदबाज
नसीहत देने से पहले अपना दामन देखें: पुणे कांड पर फडणवीस का विपक्ष पर जोरदार प्रहार
IPL 2026: क्या तिलक वर्मा की करोड़ों की घड़ी टूट गई? लाइव मैच में हुआ कुछ ऐसा, जानें सच्चाई
IPL में कर्नाटक के नए सितारे का उदय: स्मरण रविचंद्रन का ड्रीम डेब्यू, नीतीश रेड्डी की जगह मिला मौका
आसमान का नया बादशाह बनेगा इजराइल: अमेरिका से खरीदेगा F-35 और F-15IA फाइटर जेट्स
अलीगढ़ का चतुर बना अफ्रीकी छात्र: कैंपस में मेट्रो और स्विमिंग पूल के वादे सुन दंग रह गए छात्र!