पाकिस्तान क्रिकेट टीम का लचर प्रदर्शन लंबे समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। आईसीसी टूर्नामेंट हो या एशिया कप, भारतीय टीम के सामने पाकिस्तान का प्रदर्शन लगातार निराशाजनक रहा है। अब हाल ही में एशिया कप 2025 के फाइनल में भारत से मिली करारी हार पर पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा ने खुलकर बात की है।
हारिस रऊफ को ओवर देना बना हार का कारण?
कप्तान सलमान अली आगा ने अपनी सबसे बड़ी गलती स्वीकार करते हुए कहा, एशिया कप फाइनल में हारिस रऊफ को ओवर देना मेरा सबसे बड़ा पछतावा है। अगर मैं अबरार अहमद के साथ बना रहता, तो नतीजा कुछ और हो सकता था। हारिस अपनी गेंदबाजी योजनाओं को मैदान पर लागू करने में पूरी तरह विफल रहे।
बता दें कि मैच का 15वां ओवर हारिस रऊफ के लिए बेहद महंगा साबित हुआ। इस ओवर में शिवम दुबे और तिलक वर्मा ने जमकर रन बटोरे। हारिस रऊफ ने उस मैच में 3.4 ओवर में 50 रन लुटाए और एक भी विकेट हासिल नहीं कर सके। रिंकू सिंह के चौके के साथ भारत ने 147 रनों का लक्ष्य हासिल कर नौवीं बार एशिया कप की ट्रॉफी उठाई।
नो हैंडशेक विवाद का सच
इंडिया बनाम पाकिस्तान मैच के बाद हुए नो हैंडशेक विवाद पर भी सलमान आगा ने अपनी सफाई दी है। उन्होंने कहा, टॉस के दौरान मैच रेफरी ने मुझे पहले ही बता दिया था कि हैंडशेक नहीं होगा। मैंने भी कहा कि मुझे हाथ मिलाने में कोई दिलचस्पी नहीं है।
आगा ने आगे बताया कि मैच खत्म होने के बाद जब वे पवेलियन की ओर जा रहे थे, तब भी भारतीय खिलाड़ियों ने हाथ नहीं मिलाया। उनके अनुसार, यह स्थिति दोनों देशों के तनावपूर्ण संबंधों का सीधा असर है।
मैदान पर बिगड़े हालात
भारत-पाकिस्तान के बीच क्रिकेट अब केवल खेल तक सीमित नहीं रहा है। पहलगांव हमले के बाद भारत द्वारा किए गए ऑपरेशन सिंदूर के बाद से तनाव और गहरा गया है। भारतीय टीम ने इस जीत को उन 26 लोगों को समर्पित किया था जिन्होंने इस हमले में अपनी जान गंवाई थी। खेल के मैदान पर आपसी कड़वाहट अब स्पष्ट रूप से नजर आने लगी है।
🚨 SALMAN ALI AGHA THROWS HARIS RAUF UNDER THE BUS
— Brutal Truth (@sarkarstix) May 2, 2026
I think my biggest regret was handing that over to Haris Rauf in the Asia Cup final. If I had persisted with Abrar Ahmed, the outcome might have been very different. Haris couldn t execute his plans. 🤡 pic.twitter.com/eMqHi07Ck8
GT vs PBKS: अहमदाबाद में बदले की आग, क्या टेबल-टॉपर्स पंजाब को रोक पाएगी गुजरात?
ICAI CA परीक्षा 2026: सितंबर-नवंबर का पूरा शेड्यूल जारी, 6 जुलाई से शुरू होंगे आवेदन
विवेक विहार अग्निकांड: एसी का ब्लास्ट बना काल, बिस्तर पर ही भस्म हो गए 9 लोग
तिलक वर्मा की महंगी घड़ी पर लगी तेज रफ्तार बॉल, बाल-बाल बचे स्टार बल्लेबाज!
मौसम का मिजाज बदला: आज और कल गरज-चमक के साथ बारिश का अलर्ट, तेज हवाएं बढ़ाएंगी मुश्किलें
जबलपुर क्रूज हादसा: 4 साल के मासूम का शव मिलते ही थमीं सांसें, परिवार ने बयां किया मौत का मंजर
रूस की आर्थिक नाकेबंदी: यूक्रेन के भीषण ड्रोन हमलों से दहले बाल्टिक और काला सागर बंदरगाह
ग्रेट निकोबार परियोजना: राहुल गांधी की यात्रा के बाद मोदी सरकार पर बरसी कांग्रेस, उठाए गंभीर सवाल
भारत से हार का दर्द: कप्तान सलमान आगा ने हारिस रऊफ पर फोड़ा ठीकरा, नो हैंडशेक विवाद पर भी तोड़ी चुप्पी
वह मेरा छोटा भाई है : वैभव सूर्यवंशी को अनप्रोफेशनल बोलने पर जितेश शर्मा ने तोड़ी चुप्पी