दिल्ली के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के हुए एक भीषण अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। शाहदरा के इस इलाके में एक चार मंजिला इमारत में एसी ब्लास्ट के बाद लगी आग ने 9 जिंदगियों को पल भर में राख कर दिया। मृतकों में 4 पुरुष, 4 महिलाएं और 1.5 साल का एक मासूम बच्चा भी शामिल है।
नींद में ही दब गई सांसें हादसे की शुरुआत रविवार सुबह करीब 3 बजे दूसरी मंजिल पर लगे एयर कंडीशनर में हुए जोरदार धमाके से हुई। आग की लपटें इतनी तेजी से फैलीं कि लोगों को संभलने का मौका तक नहीं मिला।
फायर डिपार्टमेंट की रिपोर्ट के अनुसार, तीन लोगों के शव उनके बिस्तर पर ही मिले हैं। इससे साफ जाहिर होता है कि आग और धुएं ने उन्हें बेड से उठने का भी मौका नहीं दिया और वे नींद में ही जिंदा जल गए।
सीढ़ियों पर मौत का मंजर इमारत की तीसरी मंजिल पर फंसे लोग जब जान बचाने के लिए छत की ओर भागे, तो वहां बंद दरवाजे उनके लिए काल बन गए। संकरी सीढ़ियां और धुएं के गुबार के कारण कई लोग बाहर नहीं निकल सके और दम घुटने व झुलसने से उनकी मौत हो गई।
हादसा कितना भयावह था, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि कई शवों के नाम पर सिर्फ जले हुए कंकाल मिले हैं। पार्षद पंकज लूथरा ने बताया कि शव इतनी बुरी तरह झुलस चुके हैं कि अब उनकी पहचान के लिए डीएनए टेस्ट का सहारा लेना पड़ेगा।
इलेक्ट्रॉनिक लॉक बने मौत का फंदा जांच में सामने आया है कि इमारत में कुल आठ फ्लैट थे। आग के दौरान धुएं और जहरीली गैसों ने लोगों को बेहोश कर दिया। वहीं, कई घरों के दरवाजे इलेक्ट्रॉनिक लॉक सिस्टम से लैस थे, जो बिजली गुल होने के कारण नहीं खुल सके। सीमित रास्ता और संकरी सीढ़ियां राहत और बचाव कार्य में सबसे बड़ी बाधा बनीं।
मृतकों की पहचान और जांच इस हादसे में जैन परिवार के कई सदस्यों ने अपनी जान गंवाई है, जिनमें अरविंद जैन, अनीता जैन, निशांत जैन, अंचल जैन, आकाश जैन, शिखा जैन, नितिन जैन, शैले जैन और मासूम सम्यकन जैन शामिल हैं।
फिलहाल फोरेंसिक टीम और दमकल विभाग आग के कारणों की बारीकी से जांच कर रहे हैं। साथ ही यह भी पता लगाया जा रहा है कि इमारत में सुरक्षा के क्या इंतजाम थे और क्या निर्माण में नियमों का पालन किया गया था। अब तक कुल 16 लोगों को सुरक्षित निकाला गया है, जबकि घायलों का इलाज जारी है।
Delhi Vivek Vihar Fire Incident: राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली से इस वक्त की बड़ी और दिल-दिमाग को विचलित कर देने वाली खबर सामने आई है। दिल्ली में 9 लोग जिंदा जल गए (9 people burnt alive in Delhi) हैं। दिल्ली के शाहदरा इलाके के विवेक विहार इलाके में रविवार तड़के चार मंजिला इमारत में आग… pic.twitter.com/MBpUc9toPC
— Lallu Ram (@lalluram_news) May 3, 2026
तिलक वर्मा की 2 करोड़ की घड़ी टूटने का सच: वीडियो वायरल होने के बाद सामने आई सच्चाई
बिहार में अगले 72 घंटे भारी: आंधी-तूफान का डबल अलर्ट, इन जिलों में सबसे ज्यादा खतरा
IPL 2026: मोहम्मद सिराज की कातिलाना गेंदबाजी, 2 गेंदों में पंजाब किंग्स का किया बुरा हाल
शर्मनाक! ट्रेन में बैठी महिला के सामने शख्स ने पार की बेशर्मी की हदें, वीडियो देख भड़के लोग
पप्पू यादव का नाम सुनते ही आपे से बाहर हुए अनंत सिंह, बोले- कौन कुत्ता-बिलाई?
आधार अपडेट: बिना किसी दस्तावेज के बदलें अपना पता, अब परिवार के मुखिया से मिलेगी मदद
दिल्ली के विवेक विहार में आग का तांडव: 4 मंजिला इमारत बनी मौत का जाल, 8 लोगों की दर्दनाक मौत
रिश्तों का खौफनाक अंत: गुरुग्राम में सनकी पिता ने पत्नी और 4 मासूम बच्चों को दिया जहर
15 साल के वैभव सूर्यवंशी का सीक्रेट शौक; जितेश शर्मा ने खोला राज, बोले- वह अभी बस एक बच्चा है
जेसन होल्डर का कहर: 4 ओवर में किया वो कारनामा, जो बुमराह 9 मैचों में नहीं कर पाए