आईपीएल 2026 में कोलकाता नाइट राइडर्स की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। मंगलवार को चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ मिली 32 रनों की हार के साथ ही टीम ने टूर्नामेंट में अपनी पांचवीं हार दर्ज कर ली है। लगातार 5 मैचों में मिली हार के बाद टूर्नामेंट के प्लेऑफ में टीम की जगह बनाना अब लगभग नामुमकिन सा नजर आ रहा है।
गेंदबाजों के जज्बे को सलाम मैच में चेन्नई ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 192 रनों का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। कप्तान अजिंक्य रहाणे अपनी टीम की हार से निराश जरूर हैं, लेकिन उन्होंने अपने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की। रहाणे ने कहा, पावरप्ले में जिस तरह से चेन्नई ने तेज शुरुआत की थी, उसके बाद गेंदबाजों ने शानदार वापसी की और उन्हें 190 के स्कोर पर रोकना काबिले तारीफ था।
बल्लेबाजी में कहां हुई चूक? अपनी बल्लेबाजी पर चर्चा करते हुए रहाणे ने माना कि टीम को एक ऐसे बल्लेबाज की कमी खली जो आखिरी तक टिककर खेल सके। उन्होंने कहा, पावरप्ले में हम केवल 36-37 रन ही बना पाए, जो कि मैच का टर्निंग पॉइंट रहा। बीच के ओवरों में स्पिनरों को हिट करना चुनौतीपूर्ण था, लेकिन अगर कोई सेट बल्लेबाज अंत तक रहता, तो हम जीत हासिल कर सकते थे।
प्लेइंग इलेवन में बड़े बदलाव के संकेत लगातार हार के बाद कप्तान रहाणे ने अब टीम कॉम्बिनेशन बदलने के संकेत दिए हैं। उन्होंने साफ किया कि अब ड्रेसिंग रूम में बैठकर चर्चा करने का समय आ गया है। रहाणे ने कहा, जब नतीजे आपके पक्ष में नहीं होते, तो कॉम्बिनेशन पर दोबारा विचार करना जरूरी हो जाता है। हमें कुछ जरूरी बदलाव करने होंगे।
सकारात्मकता बनाए रखना जरूरी फिलहाल के हालात को मुश्किल स्वीकार करते हुए रहाणे ने अपने खिलाड़ियों से सकारात्मक रहने की अपील की है। उन्होंने कहा कि एक टीम के रूप में इस समय हौसला बनाए रखना सबसे बड़ी चुनौती है। रहाणे के मुताबिक, हमें परिस्थितियों से ऊपर उठकर आगे की ओर देखना होगा और वर्तमान में अपना सर्वश्रेष्ठ देने की कोशिश करनी होगी।
*The sweet taste of a home victory 🥳
— IndianPremierLeague (@IPL) April 14, 2026
Making it two massive wins in a row ✌️ @ChennaiIPL are 𝘽𝙪𝙞𝙡𝙙𝙞𝙣𝙜 𝙩𝙝𝙚 𝙈𝙤𝙢𝙚𝙣𝙩𝙪𝙢 in front of the home fans 💛
Scorecard ▶️ https://t.co/jWkXVCPxj5#TATAIPL | #KhelBindaas | #CSKvKKR pic.twitter.com/JhCmZ7wsD1
आरक्षण के नाम पर ओबीसी का हक चोरी नहीं करने देंगे : राहुल गांधी का मोदी सरकार पर बड़ा हमला
नोएडा विरोध प्रदर्शन: 14 मौतों की अफवाह पर पुलिस का कड़ा प्रहार, जानिए क्या है हकीकत
नोएडा में अशांति की साजिश : पहले मजदूर, अब मेड का हंगामा, क्या है हिंसा के पीछे का DNA ?
हार्दिक पांड्या की कप्तानी पर भड़के आर अश्विन, बोले- ऐसा फैसला देख मेरा सिर घूमने लगा
AAP का राज्यसभा सांसदों को सख्त संदेश: 3 दिन सदन में रहना अनिवार्य, जानें क्या है व्हिप का मतलब
महिला टी20 विश्व कप: चैंपियन टीम होगी मालामाल, IPL से भी ज्यादा मिलेगी इनामी राशि
धर्मांतरण का नया प्रोपेगेंडा: सनातन को कमजोर दिखाने की शातिराना साजिश बेनकाब
डीएम-सीएम के आदेशों के बाद भी नोएडा में क्यों भड़के मजदूर? जानिए हिंसा की असली वजह
होर्मुज में महा-नाकाबंदी : ट्रंप ने ईरान को दी सीधी चुनौती, भड़का तेहरान बोला- हम तैयार हैं
सिर पर कैमरा और हाथों से सिलाई: क्या भारतीय मजदूर अनजाने में रच रहे हैं अपनी बेरोजगारी की पटकथा?