आईसीसी ने महिला टी20 विश्व कप 2026 के लिए इनामी राशि का ऐलान कर दिया है। इस बार कुल प्राइज मनी लगभग 81 करोड़ 83 लाख रुपये तय की गई है। यह राशि पिछले टूर्नामेंट (2024) के मुकाबले 10 प्रतिशत ज्यादा है।
विजेता को मिलेंगे 21 करोड़ से ज्यादा इस बार की चैंपियन टीम को 21 करोड़ 84 लाख रुपये की इनामी राशि मिलेगी। हैरानी की बात यह है कि भारतीय घरेलू लीग IPL के विजेता को 20 करोड़ रुपये मिलते हैं, यानी महिला विश्व कप की चैंपियन टीम आईपीएल विजेता से भी ज्यादा कमाई करेगी।
उपविजेता और सेमीफाइनल में हारने वालों को भी बड़ा इनाम फाइनल में हारने वाली उपविजेता टीम को लगभग 11 करोड़ रुपये मिलेंगे। वहीं, सेमीफाइनल में बाहर होने वाली टीमों के हिस्से में 5 करोड़ 62 लाख रुपये आएंगे।
ग्रुप स्टेज में हर जीत पर पैसा आईसीसी ने केवल नॉकआउट मुकाबलों तक ही इनाम सीमित नहीं रखा है। ग्रुप स्टेज के हर मैच में जीत हासिल करने वाली टीम को 26 लाख रुपये दिए जाएंगे। प्रतियोगिता में भाग लेने वाली हर टीम को न्यूनतम 2 करोड़ 31 लाख रुपये मिलना तय है, जो छोटे क्रिकेट देशों के लिए बड़ी आर्थिक मदद है।
पहली बार 12 टीमें, बढ़ेगा रोमांच 2026 विश्व कप में एक बड़ा बदलाव देखने को मिलेगा। पहली बार 10 के बजाय 12 टीमें इस टूर्नामेंट का हिस्सा होंगी। टूर्नामेंट 12 जून से इंग्लैंड में शुरू होगा, जिसका पहला मुकाबला मेजबान इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जाएगा।
भारत का पहला मुकाबला पाकिस्तान से भारतीय टीम अपना अभियान 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ शुरू करेगी। यह हाई-वोल्टेज मुकाबला बर्मिंघम के एजबेस्टन मैदान पर होगा। सभी 12 टीमों को 6-6 के दो ग्रुप में बांटा गया है। दोनों ग्रुप से टॉप-2 टीमें सेमीफाइनल में पहुंचेंगी।
लॉर्ड्स में होगा फाइनल टूर्नामेंट का समापन 5 जुलाई को होगा। क्रिकेट का मक्का कहे जाने वाले ऐतिहासिक लॉर्ड्स के मैदान पर खिताबी मुकाबला खेला जाएगा। महिला क्रिकेट को वैश्विक स्तर पर बढ़ावा देने के लिए आईसीसी का यह कदम बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
The International Cricket Council (ICC) has announced a record prize fund of US$8,764,615 for the ICC Women’s T20 World Cup 2026, marking a 10% increase on the 2024 edition.
— ANI (@ANI) April 13, 2026
The winners will once again take home $2,340,000, with the runners-up receiving $1,170,000.
The losing… pic.twitter.com/C7iu1UB77f
शरीर चला गया, पर सुर अमर रहेंगे , आशा भोसले के निधन पर छलका अमिताभ बच्चन का दर्द
बिहार की सियासत में ऐतिहासिक कल : नीतीश के इस्तीफे से पहले मांझी का भावुक संदेश, पटना में मची हलचल
नोएडा में भड़की मजदूरों की आग: सैलरी और ओवरटाइम के लिए हिंसक हुआ प्रदर्शन, गाड़ियां फूंकीं
आशा भोसले को सम्मान: वरुण धवन की फिल्म का फर्स्ट लुक टला, बॉलीवुड ने झुकाया सिर
बिहार की सियासत में हलचल: नीतीश के बाद कौन? निशांत कुमार के नाम ने बढ़ाई रफ़्तार
IPL 2026: शेरफेन रदरफोर्ड ने रचा इतिहास, हार्दिक पांड्या वाला खास रिकॉर्ड अब इनके नाम
होर्मुज जलडमरूमध्य पर तनाव के बीच ईरान का भारत को बड़ा भरोसा, भारतीय टैंकरों से नहीं लिया जाएगा कोई टोल
फारस की हुंकार: क्या ईरान ने ट्रंप को याद दिलाई रोमन साम्राज्य के पतन की कहानी?
सांड से जान बचाते हुए बुजुर्ग की फंसी जान: आगे सांड, पीछे खाई; वीडियो देख नहीं रुकेगी हंसी
नोएडा और फरीदाबाद में सैलरी संग्राम : उग्र प्रदर्शन, गाड़ियों में आग और ठप पड़ा कामकाज